Media24Media.com: अभ्यर्थियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अभ्यर्थियों. Show all posts
Showing posts with label अभ्यर्थियों. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए  कहा कि राज्य में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित हो, यह सुनिश्चित करना भी पुलिस विभाग की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का कार्य लोगों के बीच शांति, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। तकनीकी संसाधनों के समावेश से पुलिस बल को अधिक दक्ष और प्रभावी बनाया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पुलिस बल के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नव नियुक्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपनी वर्दी का सम्मान करें और इसे हमेशा गर्व से धारण करें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन थानों के माध्यम से महिलाओं को अधिक सुरक्षित वातावरण और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर रही है। इन योजनाओं के तहत तकनीकी उन्नयन, आधुनिक हथियारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह पुलिस सेवा में उनके सफर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त पुलिस अधिकारी बनने के लिए उच्च मनोबल और अनुशासन अनिवार्य है। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : अब तक 16 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक सोलह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, शक्ति सेना  (भारत देश) से सविता बंजारे, निर्दलीय शेख जैनब बेगम, हैदर भाटी, राधेश्वरी गायकवाड़ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।


 उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

 


मंडी बोर्ड के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पद हेतु भर्ती परीक्षा (एमबीडी23) का आयोजन 25 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में होगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in] जनसंपर्क की वेबसाइट https://dprcg.gov.in, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर, की वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध लिकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं एवं यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी प्राप्त होगा। अभ्यर्थी इस यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली व्यापम की प्रति भी है। अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। 

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाईन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आने को कहा गया है। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रदेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति, लोकेशन आदि की जानकारी हासिल कर ले। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य), पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उत्तर पुस्तिका में पहचान चिन्ह दर्शित करने के कारण अभ्यर्थी अनर्ह घोषित : पीएससी ने स्पष्ट की स्थिति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान होने वाले साक्षात्कार में पात्र अभ्यर्थी को न बुलाए जाने के संबंध में सोशल मीडिया में एक समाचार प्रसारित हुआ है, जिसमें उल्लेख है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के एक अभ्यर्थी द्वारा पीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर यह शिकायत की गई है कि सीजीपीएससी-2022 की भर्ती के दौरान ओबीसी श्रेणी में लिखित परीक्षा में 710 से 715 नम्बर पाने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी शिवम देवांगन का आरोप है कि उन्हें लिखित परीक्षा में 771.5 अंक प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद भी साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि प्रसारित समाचार भ्रामक तथा तथ्यहीन हैै। वस्तुस्थिति यह है कि राज्य सेवा परीक्षा 2022 में अभ्यर्थी शिवम देवांगन द्वारा प्रथम प्रश्न पत्र के प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में पृष्ठ क्रमांक 20 पर प्रश्न क्रमांक 17 (ख) में राधेश्याम तथा राजेश मोहन उल्लेख कर पहचान चिन्ह दर्शित करने के कारण आयोग द्वारा उन्हें अनर्ह घोषित करते हुए परीक्षा परिणाम प्रक्रिया से पृथक किया गया है। इस कारणवश राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के साक्षात्कार की सूची में अभ्यर्थी को शामिल नहीं किया गया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञापन की कंडिका 11 का (पग) एवं प्रश्न सह उत्तरपुस्तिका में उल्लेखित निर्देश की कंडिका-04 के अनुसार- प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कहीं पर भी अपना नाम, अनुक्रमांक, कोई धार्मिक चिन्ह, कोई पहचान चिन्ह या उत्तर के अतिरिक्त अन्य कोई अक्षर, शब्द, वाक्य या कोई धार्मिक शब्द या वाक्य नहीं लिखा जाना चाहिए। उत्तर पुस्तिका में नीले व काले बॉल पॉइण्ट पेन के अतिरिक्त अन्य किसी भी रंग अथवा किसी प्रकार के पेन जैसे स्केच पेन, हाईलाइटर, ग्लिटर पेन इत्यादि का प्रयोग न करें। ऐसा करने पर जाँचकर्ता द्वारा संबंधित अभ्यर्थी को अनर्ह घोषित किए जाने की अनुशंसा की जा सकती है। उक्त संदर्भ में आयोग का निर्णय अंतिम होगा। उक्त निर्देशों का पालन अभ्यर्थी शिवम कुमार देवांगन द्वारा नहीं किए जाने के कारण ही उन्हें अनर्ह घोषित किया गया है।



व्याख्याता पद हेतु तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 से 20 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 20 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। यह काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।

इस काउंसलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

शिक्षक पद हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 7 से 12 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 12 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। यह काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।

इस काउंसलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

व्याख्याता पद के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 8 सितम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती - 2023 में व्याख्याता पद के अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 9 अगस्त से 15 अगस्त तक की गई थी। 
                    

ऑनलाईन काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 8 सितम्बर को लोक शिक्षण संचालनालय खण्ड-3, प्रथम तल इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी।

संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में बताया कि सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 30 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।


27 सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पदों पर निकली संविदा भर्ती

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। 

जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवा में 24 जुलाई से 07 अगस्त तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है। संबंधित पद के विरुद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निर्धारित समय तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता हैं। संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदनों की जांच पश्चात अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन 23 से 25 अगस्त की तिथि में सुनिश्चित किया गया है।

Breaking News : भर्ती के नाम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर वन विभाग रायपुर ने लिखाई एफ.आई.आर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन विभाग में भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक वीडियो से अभ्यर्थियों को सावधान रहने की अपील की गई है। वन विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को आश्वस्त किया गया है कि वनरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शीता के साथ सम्पन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के फिजिकल परीक्षण के उपरांत लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से होगी। परीक्षा के आधार पर वनरक्षक का अंतिम चयन किया जाएगा।

सोशल मीडिया में वन रक्षक भर्ती के संबंध में भ्रामक खबर के संज्ञान में आने पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर वनमंडल रायपुर द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी ने इस संबंध में तेलीबांधा रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही वन विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों की कूटरचना में प्रतिभागी झांसे में नहीं आने की अपील भी की गई है।

इसके अलावा ऐसे समस्त भ्रामक अफवाहों एवं जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने कहा गया है।गौरतलब है कि वनरक्षक पद पर मंगलम सर्विसेस शुभम कारपोरेट द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने की बात बोलकर रकम की मांग किये जाने संबंधी भ्रामक वीडियों शोसल मीडिया में 15 जून 2023 से प्रसारित हो रहा था।


स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती: कौशल परीक्षा उपरांत दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर को

No comments Document Thumbnail

कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों में भर्ती के लिए मंगाये गये आवेदनों के स्क्रूटनी पश्चात् कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की अंतरिम वरियता सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं कोरबा जिले के वेबसाइट में कर सकते हैं।



आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि 21 नवंबर को जिला प्रबंधक डाटा, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनएमएचपी, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनएचएम, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनयुएचएम तथा जुनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पीएडीए-एनएचएम पदों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। परीक्षा पश्चात् इन पदों में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जायेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच तथा 597 पंच इस तरह कुल 735 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर  को अंतिम प्रकाशन कर इन क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जायेगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही परिणाम की घोषणा तक ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में जहां निर्वाचन संपन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।



त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के अनुसार समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे होगा एवं इसी समय सें नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की शुरूआत की जाएगी। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे होगा। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित की गयी है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे से किया जायेगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर दोपहर 3ः00 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 26 दिसम्बर अपरान्ह 03:00 बजे के बाद किया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 26 दिसम्बर को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा।

मतदान एवं मतगणना 9 जनवरी को

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हो) 09 जनवरी 2023 सोमवार प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्रों पर 09 जनवरी को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 बुधवार को अपरान्ह 03:00 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी 2023 को प्रातः 09:00 बजे से जिला पंचायत सदस्य हेतु जिला मुख्यालय में एवं जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के लिए खण्ड मुख्यालयों में होगी।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : नामांकन पत्र दाखिल, 21 नवम्बर तकले सकेंगे नाम वापस

No comments Document Thumbnail

भानुप्रतापपुर। विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने का आज अंतिम दिन था। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन जमा करने के लिए सैंतालीस अभ्यर्थियों ने टोकन प्राप्त किया है। दोपहर तीन बजे तक इनमें से बीस अभ्यर्थियों के नामांकन जमा हो चुके थे। अंतिम समाचार मिलने तक बाकी सत्ताईस अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। आज अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। 



कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन जमा किया। वे इन सभी नेताओं के साथ जुलूस की शक्ल में जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंची। वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, सांसद मोहन मंडावी, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेता उपस्थित थे। 

नामांकन के दौरान जिला निर्वाचन दफ्तर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद पार्टी नेताओं ने चारामा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया है कि कल नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, इक्कीस नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।


अग्निवीर बनने 3 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर की भर्ती रैली का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को थलसेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन करना अनिवार्य है। यह ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2022 से 3 सितम्बर 2022 तक किया जा सकता है। ऑनलाईन पंजीयन करने के पश्चात् प्रवेश पत्र, रैली स्थान की जानकारी, समय आपकी पंजीकृत ईमेल में 1 नवबंर से 5 नवबंर 2022 तक भेजा जाएगा।



पद का विवरण -

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (जीडी) 

शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। ग्रेडिग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम डी ग्रेड तथा सभी विषयों का औसत सी-2 ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 17 1/2 से 21 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 168  से.मी., वजन 50.8 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए ऊॅचाई न्यून. 162 से.मी., वजन 47.2 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर लिपिक (क्लर्क)/स्टोर कीपर (तकनीकी) :- शैक्षणिक योग्यता 12वीं या समकक्ष पास (कला, वाणिज्य या विज्ञान विषयों में कम से कम कुल 60 अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 अंक अनिवार्य है)। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी व गणित/एकाउंट/बुक कीपिंग में 50 अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 171ध्2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यून. 162 से.मी., वजन 47.2 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर (तकनीकी) 

शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयां के साथ 50 प्रतिशत अंकां में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो या 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण तथा 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स एनएसक्यूएफ लेवल 4 या समकक्ष के साथ उत्तीर्ण हो। आयुसीमा 17 1/2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 167 से.मी., वजन 50.2 कि.ग्रा., सीना 76/81 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर ट्रेडमैन

शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, उच्च शिक्षा उत्तीर्ण एवं प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 171/2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 168 से.मी., वजन 50.8 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए। भर्ती रैली के लिए आयु की गणना 01 अक्टूबर 2022 की स्थिति में किया जाएगा। रैली के लिए अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता, ई-मेल आईडी, मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है।

शारीरिक योग्यता परीक्षण के तहत 1600 मीटर की दौड़, न्यूनतम 6 बीम लगाना, 9 फिट गड्ढ़ा कूदना एवं बैलेसिंग बीम पर चलना होगा। दौड़ व बीम लगाने के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित है तथा अन्य क्रियाकलाप के लिए उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण के लिए पात्र माना जाएगा। चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा तथा उन्हें एआरओ द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 

भूतपूर्व, सेवारत सैनिक पुत्र होने, स्कूल, कॉलेज, राज्य, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी होने पर शारीरिक योग्यता में छूट व लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने पर अधिकतम 20 बोनस अंक एवं एनआईसी प्रमाण पत्र धारितों को अधिकतम 15 बोनस अंक दिये जाने का प्रावधान है। अभ्यर्थियों को ई-मेल आईडी में प्राप्त प्रवेश पत्र के साथ अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 महिने के अन्दर जारी हुआ), जाति प्रमाण पत्र, 

10 रूपए के नॉन-जुडिसियल स्टॉम्प पर दिए प्रारूप अनुसार शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित, कोविड-19 वेक्सिनेशन प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावन का सहमति प्रमाण पत्र, टैटू प्रमाण पत्र, एलएमव्ही लाईसेंस, भू.पू.सै. के संबंधी होने, खिलाड़ी होने, एनसीसी प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, हाल में ही खीचा गया 20 रंगीन पासपार्ट साईज के फोटो तथा समस्त प्रमाण पत्र की 2 प्रमाणित छायाप्रतियॉ लाना आवश्यक है। अन्य सावधानी-डॉक्टरी जॉच से पहले छोटी-छोटी बीमारियों का ईलाज, 

कान के मेल की सफाई, बाल सैनिक कट में, अभ्यर्थी को एक कागज पर अपना ग्राम, पोस्ट, तहसील, डाकघर व पिनकोड अंग्रेजी में लिख कर लाए, रैली ग्रांउड में मोबाईल फोन मना है, भर्ती रैली निःशुल्क है, चयन आपकी अर्हता, योग्यता एवं भर्ती रैली में प्राप्त अंको के वरिष्ठता क्रम के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष 0771-2965213 या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष 07741-299344 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन पंजीयन, नामांकन अनिवार्य है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.