Media24Media.com: अभनपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अभनपुर. Show all posts
Showing posts with label अभनपुर. Show all posts

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम : दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

No comments Document Thumbnail

अभनपुर। मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में 16 से 23 मार्च की अवधि में तीन चरणों मे अभनपुर विकासखंड के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के एक-एक शिक्षकों को विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद भुषण गुप्ता व विकास खंड स्त्रोत समन्वयक बी.आर. बघेल द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य व उसकी उपयोगिता पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। तीनों चरणों के प्रशिक्षण सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स शशिकिरण साहू (व्याख्याता),  चंदन कुमार वर्मा (व्याख्याता) द्वारा संपन्न कराया गया।

एबीईओ धनेश्वरी साहू द्वारा इस कार्यक्रम के प्रमुख लक्ष्य के बारे मे विस्तार से बताया गया कि "घर से शाला एवं शाला से घर तक" विभिन्न आपदाओं पर बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले कुप्रभावों को कम करना एवं नियमित शिक्षण मे आने वाली बाधाओं तथा इससे होने वाले नुकसान मे काफी हद तक कमी लाना है। मास्टर ट्रेनर्स शशिकिरण साहू द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उपाय, मधुमक्खी /कुत्ते के काटने के संदर्भ मे उपाय एवं जानकारी, आपदा व विपदा की जानकारी, आपदा के प्रकार सुरक्षित शनिवार गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई।

एबीईओ धनेश्वरी साहू द्वारा बाल अधिकार, बाल विवाह, सुरक्षित स्पर्श- असुरक्षित स्पर्श, बाल यौन दुर्व्यवहार से संरक्षण के उपाय, मानव तस्करी से संबंधित समस्त प्रकार के दुर्व्यवहार की जानकारी तथा बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक समाधान सहित बताया गया। सर्प दंश/बिच्छू के काटने पर बचाव के संबंध मे तथा सभी प्रकार के टोल फ्री नंबर तथा उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी शिक्षकों को दी गई।

मास्टर ट्रेनर्स चंदन कुमार वर्मा द्वारा बिजली के घात, जल- जमाव से परेशानी,  बोर के गड्ढे से होने वाली घटनाओं,  चक्रवातों,  तूफान/ आंधी से बचने के उपाय, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं उपाय, आगजनी के खतरे, पेयजल अशुद्धता, लू, फाइलेरिया, डायरिया, स्वच्छता एवं साफ - सफाई, सड़क सुरक्षा आदि के बारे मे बताया गया।

एबीईओ धनेश्वरी साहू एवं शशिकिरण साहू द्वारा दुर्घटनाओं के दौरान पीडितों का रेस्क्यू कैसे करें? इस संबंध में सिंगल मैन रेस्क्यू, डबल मैन रेस्क्यू, ट्रिपल मैन रेस्क्यू, चेस्ट रेस्क्यू, स्ट्रेचर, साइबर अपराध उससे होने वाले परेशानियों तथा उसके बचाव का डेमो प्रदर्शन द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। गैश सिलेन्डर मे आग लगने पर किस प्रकार बुझाए तथा कैसे बचाव करें ? इसका डेमोस्टेशन करके बताया गया।

प्रशिक्षण में मुख्यतः शाला स्तर पर शाला आपदा प्रबंधन समिति की गठन कर बेसलाइन सर्वे के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों मे हजार्ड हंट (जोखिमों की पहचान करने की प्रक्रिया) तथा उसके समाधान निकालने हेतु योजना बनाने की प्रक्रिया के बारे मे बताया गया।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण को अपने-अपने स्कूल में बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए संबोधित किया। 2 दिवसीय शाला सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक बसंत दीवान, जनक साहू, शंकर लाल यादव, प्रदीप साहू, प्रेमलता साहू, पुष्पेंद्र आदि शिक्षक साथियों की सहयोगात्मक भूमिका रही।

नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका : शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण होगा स्व. आशाराम डहरिया के नाम पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने महत्वाकांक्षी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात शुरूआत की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया तथा 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने ऋण माफी का फैसला किया, शपथ ग्रहण करते ही सबसे पहले मंत्रालय पहुँचकर 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ किया। जिन किसानों ने धान बेचा था और जिनका कर्ज पटा दिया गया था, उनकी राशि वापस लौटाई गई। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी। इस योजना की 3 किस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है।

योजना की आखिरी और चौथी किस्त 31 मार्च को दी जाएगी। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया। उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा किनका-किनका कर्ज माफ हुआ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उनका कर्ज माफ हुआ है। अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा। ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा, ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क निर्माण, नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा, अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर, ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण, अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे में गौरव पथ निर्माण, शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्व. आशाराम डहरिया जी के नाम पर तथा खोरपा में आई.टी.आई. का निर्माण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

धान बेचकर किसान ने खरीदा ट्रैक्टर-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलकात कार्यक्रम के दौरान ऋण माफी योजना से लाभान्वित हितग्राहियो से बातचीत की। ग्राम संकरी के रूपेश कुमार साहू ने बताया कि उनकी 22 एकड़ जमीन है। ढाई लाख रुपये कर्ज माफ हुआ है। सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। धान बेचते समय बारदाना और टोकन लेने में कोई दिक्कत नहीं हुआ। धान बेचते ही पैसा आ गया। धान बेचकर नगद पैसा से ट्रैक्टर खरीदा हूं।  

 मनोज का हार्वेस्टर लेने का सपना हुआ पूरा-

ग्राम सारखी के मनोज ने बताया कि 24 एकड़ खेत है, ऋण माफी के तहत तीन लाख कर्ज माफ हुआ है। हार्वेस्टर लेने का सपना था। कर्जमाफी से बचे पैसे, धान की बिक्री और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि को मिलाकर 10 लाख रूपए में सेकंड हैंड हार्वेस्टर खरीदा हूं। अतिरिक्त पैसों से ट्रेक्टर की किस्त भी पटाया। मनोज ने बताया कि नरवा के पानी से गेहूं की फसल ली। पहले फसल नहीं ले पाते थे।गोबर भी बेच रहे हैं। बाड़ी में सब्जी लगाया हूं। बाड़ी योजना से इसमें मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए पार्वती साहू, खोरपा निवासी ने बताया कि उनके परिवार में 4 सदस्य हैं। 35 किलो चावल और नमक फ्री में मिलता है। मुख्यमंत्री ने मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर का दर हितग्राहियो से पूछा, जिस पर उसने बताया कि लगातार रेट बढ़ रहा है। भटगांव निवासी हीरा बाई ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत एक लाख 70 हजार रुपए का गोबर बेचा है। इसी पैसे से घर बनाने के लिए ईट मंगाई और बोर खनन भी करवाया है, नियमित गोबर बेच रही है और इससे मिल रहे पैसे को घर बनाने के काम में लगा रही है। गीता बाई निवासी भटगांव ने बताया कि वे बाड़ी योजना से सब्जी उगा रहे हैं। डढ़ एकड़ में सब्जी उगाकर उनके समूह ने 80 हजार रुपए कमाया है। उन्होंने अपने हिस्से की रकम से बहू के लिए गहना लिया है।

प्रकृति साहू का प्रवेश महतारी दुलार योजना के तहत इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ-

प्रकृति साहू, कक्षा 11वीं की छात्रा है। प्रकृति ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के फैसिलिटी की जानकारी दी। प्रकृति पहले प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती थी, 20 से 25 हजार खर्च होता था। अब मुफ्त में पढ़ाई होती है। प्रकृति साहू का प्रवेश महतारी दुलार योजना के तहत किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, अभनपुर के छात्र संदीप बांधे, कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ते हैं। संदीप ने अंग्रेजी में अपने स्कूल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान हर साल 24 हजार रुपए फीस देते थे, अब नहीं देना पड़ता।

भेंट-मुलाकात में ग्राम भटगांव के माधोराम साहू ने बताया कि वो हाट-बाजार में सब्जी लेने जाते हैं और यहां लगे क्लीनिक में भी अपना इलाज करा रहा हूं। ब्लड-प्रेशर और शुगर का इलाज करवाया। मुख्यमंत्री ने सभी को इस योजना का लाभ उठाने कहा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भटगांव की ठगिया साहू और रवेली की धानबाई साहू को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान किया।

बंदोबस्त त्रुटि में निरंतर हो सुधार कार्य: मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तामासिवनी और खोरपा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को अभनपुर विश्राम भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना, रीपा, नरवा कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने और नरवा के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भू-जल स्तर की जानकारी ली और नरवा कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बंदोबस्त त्रुटि में सुधार लाने, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व कार्यों को भी नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। सुपोषण अभियान की समीक्षा में कुपोषित बच्चों के घर जाकर पोषण संबंधी जानकारी देने और गर्भवती महिलाओं की एनिमिया जांच कराने, खून की कमी पाये जाने पर इलाज की व्यवस्था कराने और हाट बाजार क्लिनिक योजना में अधिक से अधिक लोगों का निःशुल्क उपचार और अन्य सुविधाओ  का लाभ दिलाने कहा। उन्होंने सड़कों की स्थिति, पीएचई विभाग से जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। अवैध शराब और ओव्हर रेट की शिकायत पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। इसी प्रकार अवैध मुरूम खनन की शिकायत पर सक्त कार्रवाई करने कहा। इस मौके पर अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमलसिंह परदेशी सहित रायपुर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री डॉ. डहरिया : 2.51 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां रायपुर जिले के अभनपुर में गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत अभनपुर क्षेत्र के अंतर्गत में 2 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू विशेष रूप से मौजूद थे। डॉ. डहरिया ने अभनपुर में मुक्ति कुटी के पास 15 लाख रूपए की लागत से बने शेड और 5 लाख रूपए की लागत से बनी बाउण्ड्रीवाल का लोकार्पण किया।



इस तरह से नगर पंचायत अभनपुर के अंतर्गत करीब 31 निर्माण कार्य जिनकी लागत 2 करोड़ 63 लाख रूपए है का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्यों में स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड, नाली, शेड, मंच, आहता, महिला मण्डल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जरूरत के अनुरूप निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गो के लिए विभिन्न जन-कल्याण कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

 


उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना तहत् किसानों  को सहायता पहुंचाई जा रही है। भूमिहीन परंपरागत् कार्य करने वाले एवं खेतिहर मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। इसी तरह से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायतों के प्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए


भारी बारिश में भी उत्साह से मनाया आज़ादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

No comments Document Thumbnail

अभनपुर। लगातार भारी बारिश के बाद भी स्कूलों में पूरे उत्साह के साथ देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इस बार स्कूलों को निर्देशित किया गया था कि कोई भी सांस्कृतिक आयोजन नही किया जाना है। केवल ध्वजारोहण कर सम्मानपूर्वक राज्यगीत,राष्ट्रगान किया जाने का निर्देश था। अभनपुर विकासखंड के शासकीय एस.आर.बंजारे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्रु में स्वतंत्रता दिवस में बच्चों समेत अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बहुत अधिक बारिश की चेतावनी थी।


लगातार तेज बारिश हो रही थी
, परंतु स्कूल में बच्चों का उत्साह कम नही हो रहा था। पूरे शिक्षक स्टाफ़ भी देशभक्ति से ओतप्रोत थे। ध्वजारोहण ग्राम के सरपंच रामदीन यादव के द्वारा किया गया। उपसरपंच भूमिका लच्छुबंजारे , विधायक प्रतिनिधि दयाराम जांगडे, राधेश्याम बंजारे अध्यक्ष को - आपरेटिव मर्यादित ,राजेश वर्मा अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति कुर्रु,सुरेश वर्मा सदस्य एसएमडीसी कुर्रु चंदन सिंह परिहार(भूत पूर्व सैनिक),



पवन वर्मा(पंच), चंद्रशेखर वर्मा, प्राचार्य ऐलेक्जेंडर तिग्गा ,सोहन लाल मैथिल, हेमन्त कुमार साहू ,पी.पटेल , तिज़ऊ राम तारक, कृष्ण कुमार साहू, लोकेश कुमार साहू, सुभाष मानिकपुरी, नारायण साहू, जी.पी.ऐनेश्वरी, गरिमा देवांगन, दीप्ति भगत, सार्वीशुक्ला, योगिताबाली धनगर, लोकेश्वर साहू ,जितेंद्र महेश्वरी,रमेश मिश्रा, तेजराम वर्मा प्रभारी प्रधानपाठक मिडिल स्कूल, कोमल साहू प्रधानपाठक  समेत समस्त स्टाफ़ हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल उपस्थित रहे।

नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस एवं इंस्पायर अवार्ड ओरिएँटेशन प्रोग्राम का आयोजन

No comments Document Thumbnail

अभनपुर। ज़िला शिक्षा अधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी अभनपुर के संयोजन में विकासखंड अभनपुर के समस्त पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विज्ञान विषय के शिक्षकों एवं व्याख्याताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दावड़ा इंटेरनेशनल स्कूल भेलवाडीह अभनपुर में आयोजित इन स्कूलों को आगामी इंस्पायर अवार्ड एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए नामांकन करते समय आने वाले तकनीकी दिक़्क़तों का समाधान करने एवं बच्चों के आइडिया ,प्रोजेक्ट एवं मॉडल का विवरण तैयार करने तथा उसे ऑनलाइन अपलोड करने के सभी स्टेप को पीपीटी के माध्यम से बताया गया। 



मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि एनसीएससी 2022 हेतु राष्ट्रीय स्तर पर इस बार थीम है स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना जिसके अंतर्गत पाँच उपकथानक है:- 1. अपने पारिस्थितिकी तंत्र को जानें। 2. स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना 3. पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं 4. आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण (ईबीए) 5. पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार। इन विषयों पर स्कूली बच्चों को रिसर्च प्रोजेक्ट या सर्वे बेस्ड प्रोजेक्ट किया जा सकता है। इंस्पायर अवार्ड के लिए निर्देश दिया गया कि बच्चों से उनके स्कूल में पहले एक आइडिया कंपीटिशन किया जाए उसके पश्चात बेस्ट तीन आइडिया जो मूलतः बच्चों के ही हो जिसमें नयापन हो उसे निर्धारित फार्मेट में पीडीएफ़ बनाकर इंस्पायर अवार्ड मानक के साइट में अपलोड करना है

इस बार सभी स्कूल को पासवर्ड फिर से बनाना पड़ेगा अतः किसी स्कूल को कोई दिक़्क़त न हो इसके लिए ज़िला स्तरीय टीम बनाया गया है जिसमें ज़िला कोआर्डीनेटर सत्यदेव वर्मा एमआईएस प्रशासक ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान विभागीय प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश शिक्षकों को दिए मास्टर ट्रेनर के रूप में एम.एन.सिंह, मंजूषा तिवारी, सोमा बनिक एवं हेमन्त कुमार साहू ने दो पाली में ट्रेनिंग सम्पन्न किया इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.मिंज, एबीईओ राजेश साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा, दिवेश सिन्हा प्रिन्सिपल दावड़ा इंटेरनेशनल स्कूल  समेत विकासखंड के लगभग 160 शासकीय एवं प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित किए ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.