Media24Media.com: अपराधियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अपराधियों. Show all posts
Showing posts with label अपराधियों. Show all posts

कानून-व्यवस्था का जिम्मा क्या चोरों और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया गया है - डॉ. रश्मि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि महासमुंद जिला मुख्यालय में बवानकेरा निवासी द्रोण चंद्राकर जी से दिन दहाड़े चोरी की घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कलेक्टोरेट जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में, जहां हर समय पुलिस और प्रशासन का जमावड़ा रहता है, जहां कलेक्टर और पुलिस कप्तान का कार्यालय है, वहां अपराधी बेखौफ होकर कार का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये ले उड़े। यह घटना जिले में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति का जीता-जागता उदाहरण है।

कांग्रेस नेत्री ने सवाल उठाया है कि अगर अपराधी इतनी बेधड़क होकर मुख्यालय के भीतर ही वारदात कर सकते हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा? जिले में कानून व्यवस्था का कोई अस्तित्व बचा है या पुलिस केवल नाम की रह गई है? जारी बयान में डॉ. रश्मि ने कहा है कि शर्म की बात है कि कलेक्टोरेड जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग दफ्तर के ठीक सामने दिन दहाड़े यह वारदात हुई और प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे भी खराब और बंद हालत में महज शो पीस बने पाए गए। यदि इस घटना से भी प्रशासन और पुलिस नहीं जागती है, तो जनता को यह मान लेना चाहिए कि कानून-व्यवस्था का जिम्मा अब चोरों और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया गया है। चोरों का साहस तो देखिए। यह घटना न सिर्फ प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि अपराधियों के बढ़ते हौसले को भी दर्शाती है। सवाल यह है कि आखिरकार इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन और पुलिस की नींद कब खुलेगी? या फिर यह मान लिया जाए कि अपराधियों का पुलिस पर अब कोई डर नहीं बचा? शहर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी, इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।

डॉ. रश्मि ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन का रवैया अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से हौसला दे रहा है। यह घटना केवल एक चोरी नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे पर चोट है जो जनता ने पुलिस और प्रशासन पर किया था। यह अकेली घटना भी नहीं है, जिले में आए दिन ऐसी वारदातें हो रही हैं, जिनसे कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। कई तरह के अपराधों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के हौसले बुलंद हैं तथा आम जनता बेबस और परेशान है। जनता के कथित प्रतिनिधियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, चुनाव जीतने के बाद उन्हें केवल अपनी चिंता है।पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नकारी साबित हो चुकी है।

अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो।

साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साइकेप्स पोर्टल: साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग और धरपकड़ होगी आसान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। साइबर अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक आसान हो जाएगी। साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग के लिए साइकेप्स पोर्टल विकसित किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में इस पोर्टल के संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) प्रदीप गुप्ता ने साइबर अपराध के अत्यधिक वृद्धि के प्रति चिंता व्यक्त की।





उन्होंने इसके निवारण हेतु CyCAPS Portal की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पोर्टल में उपलब्ध टूल्स को समझते हुये इसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रशिक्षण में देवेन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, स्पेशल सेल, इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट (तेलंगाना पुलिस) ने पोर्टल के संचालन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग एवं धरपकड़ हेतु CyCAPS Portal विकसित किया गया है, 

जो विभिन्न डेटाबेस जैसे NCRP] Cyber Safe] CCTNS इत्यादि से जुड़ा हुआ है। सिंह ने बताया कि पोर्टल की मदद से साइबर अपराधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे साइबर अपराध, शिकायत की संख्या, साइबर अपराध के हॉटस्पाट, प्रोफाइल, डिवाइस एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां एक मंच में उपलब्ध है, जिससे साइबर अपराधियों की धरपकड़ में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में समस्त जिलों का लॉगिन आई.डी. बनाया गया है ताकि जिला स्तर पर समस्त इकाई को पोर्टल का एक्सेस प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवायें) कवि गुप्ता एवं समस्त जिलों के साइबर नोडल अधिकारी एवं साइबर सेल प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

महासमुन्द में पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने पहल, बढ़ाई चौकसी

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। अपराधियों पर नजर रखने, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए जिला पुलिस अधियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस सघन पैदल पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चल रही है। आगामी दिनों त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए व्यापारियों एवं बाजार की सुरक्षा के लिए सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है। बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुगम यातायात व पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सड़कों पर निकली है।



व्यापारियों व बाजारों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखते हुए पुलिस लगातार जांच कर रही है। रात को भी फिक्स पाइंट और पेट्रोलिंग पाइंट बढ़ाया गया है। वहीं बाजारों व चौकों के सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के बाजार क्षेत्रों व भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की टीम सघन पैदल पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चला रही है। 

आगामी त्यौहारो के मद्देनजर बाजारों के सुव्यवस्थित व्यवस्थापन बेहतर यातायात बेहतर पार्किंग तथा बाजार में आने वाले व्यापारियों तथा ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक महासमुंद महोदय के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारी अपने थाने के बल के साथ बाजार क्षेत्रों के सघन पैदल पेट्रोलिंग वह चेकिंग अभियान हेतु बाजारों में भ्रमण कर रहे हैं। बाजार की सड़कों, चौक-चौराहों वर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा आने-जाने वाले संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

एसपी के अनुसार व्यापारियों व बाजार की सुरक्षा के लिहाज से इस प्रकार की चेकिंग लगातार आगे भी जारी रहेगी। एसपी पटेल के अनुसार समय-समय पर व्यापारी संघ व प्रतिनिधियों से चर्चा कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में उनका बेहतर सहयोग मिलेगा। समन्वय के साथ सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है। इस तरह की जांच कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के पर्यवेक्षण में सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारियों की सक्रिय भागीदारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.