Media24Media.com: अधिसूचना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अधिसूचना. Show all posts
Showing posts with label अधिसूचना. Show all posts

अग्निवीर भर्ती आवेदन के लिए केवल 06 दिन शेष

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी गई थी। इस भर्ती में आवेदन करने की तिथि 15 मार्च को समाप्त हो जाएगी। आकांक्षी उम्मीदवार जल्द से जल्द ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट-www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण प्रश्नों के लिए उम्मीदवार www.joinindianarmy@gov.in  पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन ‘सामान्य प्रवेश परीक्षा’ (सीईई) प्रश्नों के लिए  jiahelpdesk2023@gmail.com  पर ईमेल और मोबाइल क्रमांक- +91-7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी प्रकार अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक-0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: श्रमिक सियान सहायता के तहत अब 20 हजार की राशि मिलेगी एक मुश्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष पर रायपुर के गांधी मैदान में श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के हितग्राही श्रमिकों सें भेंट की थी। इस अवसर पर उन्होंने सियान श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत एक मुश्त दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दस हजार रूपए से बढ़ाकर बीस हजार रूपए करने की घोषणा की थी। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की राशि में वृद्धि कर दी है।

श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों हेतु 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माण श्रमिकों की मंडल की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है, ऐसे निर्माण श्रमिक जो मंडल की सदस्यता से निवृत होने वाले है, उन्हें सदस्यता से निवृत होने के पूर्व बेहतर जीवन यापन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत एक मुश्त राशि प्रदान की जाती है।

योजना के तहत निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम विगत तीन वर्ष से मंडल में पंजीकृत होना चाहिए तथा निर्माण श्रमिक की न्यूनतम आयु 59 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष होना चाहिए। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र श्रमिक आवेदन श्रम विभाग के विभागीय पोर्टल बहसंइवनतण्दपबण्पद पर आनलाईन प्रारंभ किया गया है। श्रमिक स्वयं आनलाईन के माध्यम से या श्रमेव जयते मोबाईल एवं संबंधित जिले के श्रम कार्यालय में या किसी भी लोक सेवा केन्द्र के
माध्यम से आवेदन कर सकते है।  

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान वाले क्षेत्रों में इस दिन मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश भी रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जनवरी को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान की जरूरत वाले क्षेत्रों में 9 जनवरी को सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में रिक्त जिला पंचायत के एक सदस्य, जनपद पंचायत के दस सदस्यों, सरपंच के 127 पदों और वार्ड पंच के 597 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जा रहा है।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बस्तर और सरगुजा संभाग के अलावा बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा कोरबा जिले में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय निवासियों की भर्ती संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है।



उच्च न्यायालय ने सत्रह जनवरी दो हजार बारह को जारी अधिसूचना और समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं को संविधान के अनुच्छेद-चौदह, पंद्रह और सोलह के विपरीत माना है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में विभागों और कलेक्टरों तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.