Media24Media.com: अंधाधुंध फायरिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अंधाधुंध फायरिंग. Show all posts
Showing posts with label अंधाधुंध फायरिंग. Show all posts

Chhattisgarh : जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान की गयी जान, दो घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले  से एक बड़ी खबर आ रही है। एक जवान ने अपने ही साथी जवानों को गोलियों से भून डाला है। घटना भूताही की है, जहां सीएएफ के आरक्षक ने साथी आरक्षको पर अंधाधुंध फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 2 आरक्षको की मौत हुई है, जबकि 2 जवान घायल है।


सूत्रों के मुताबिक जिन दो आरक्षकों की मौत हुई है, उसमें आरक्षक रूपेश पटेल व आरक्षक संदीप पांडे शामिल है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।सामरी थाना क्षेत्र का ये पूरा घटना है

इधर घटनास्थल पर एसपी राजेश अग्रवाल रवाना हो गये हैं। एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सीएएफ 11 वी वाहिनी के बी कंपनी की ये पूरी घटना है। गोली चलाने वाला और मृतक जवान इसी बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक जिन जवान ने गोली चलायी उसका नाम अजय सिदार है।

विश्वविद्यालय में अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

 Prague Shooting: चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध को मार गिराया है. चेक पुलिस और शहर की बचाव सेवा ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी.


हालांकि पुलिस द्वारा प्राग शहर में गोलीबारी की परिस्थितियों के बारे में जिक्र नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्राग पुलिस प्रमुख ने हमलावर की पहचान विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में की है.प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने कहा कि चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी प्राग के ओल्ड टाउन के पास स्थित चार्ल्स यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी में हुई है। चेक पुलिस प्रमुख मार्टिन वोंद्रसेक ने बताया कि फायरिंग करने वाला 24 साल का था। वह इसी यूनिवर्सिटी में आर्ट्स फैकल्टी का स्टूडेंट था। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। बता दें कि प्राग कैसल से वल्तावा नदी के पार का यह क्षेत्र पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने देश के पूर्व की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया कि वह प्राग के लिए निकल चुके हैं।

कई छात्रों ने क्लासरूम में बंद करके बचाई जान

पुलिस ने बताया कि जैसे ही उस छात्र ने फायरिंग शुरू की, वैसे ही बचने के लिए कैंपस क्लासरूम में भगदड़ मच गई। कई स्टूडेंट्स ने गोलीबारी से बचने के लिए खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया।

पंजाब में मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग, चार जवान शहीद

No comments Document Thumbnail

बठिंडा। पंजाब में बुधवार को मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग हुई। आर्मी ने बताया कि बठिंडा में हुए इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। अभी यह साफ नहीं है कि मारे गए लोग जवान हैं या सिविलियंस। ऑफिसर्स मेस के भीतर सुबह 4:35 बजे फायरिंग हुई। मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आर्मी ने अभी तक इसे आतंकी हमला नहीं बताया है। इस आशंका से इनकार भी नहीं किया है।


कैंट के भीतर आने और बाहर जाने पर रोक

लोगों के कैंट के भीतर आने और बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय एजेंसियों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के सीनियर अफसर भी कैंट में पहुंच रहे हैं। बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी है।

फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। छावनी में किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हमलावर सिविल ड्रेस में था और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें चार जवान शहीद हो गए, जो 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। फायरिंग की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई है। घटना की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गई है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था।

सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि यह आतंकी घटना नहीं है। कुछ दिन पहले एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं। इस घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया है किकरीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं।

बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन नई दिल्ली से भी करीब है और यहां पहुंचने में लगभग छह घंटे लगते हैं। दिल्ली के उत्तर में स्थित इस सैन्य स्टेशन में ज्यादातर सैनिकों के परिवार रहते हैं और यह एक आवासीय सेना का अड्डा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.