Media24Media.com: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस. Show all posts
Showing posts with label अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस. Show all posts

योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़ना। योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है। योग की प्रक्रिया हमें आध्यात्म और उच्च जीवन मूल्यों से भी जोड़ती है। उन्होंने कहा कि लोग स्व-स्फूर्त योग करने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सामुहिक योग में शामिल हुए। साय ने कहा कि व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है। योग केवल स्वस्थ जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और अपना रही है। हमारी सरकार योग आयोग के माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने के लिए लगातार काम करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आपका विद्यार्थी-जीवन संवर जाएगा। योग से एकाग्रता आती है और याददाश्त बढ़ती है। निश्चित रूप से आपको इसका बड़ा लाभ मिलेगा। योग कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है। यह तनाव को दूर करता है। जब हम सकारात्मक रहते हुए प्रसन्न भाव से काम करते हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव हमारी कार्यक्षमता में पड़ता है और हमारी छवि अच्छी बनती है, हमारा कैरियर भी संवरता है।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि आज का यह दिन हम सबके लिए गौरव का दिन, स्वाभिमान का दिन है और उल्लास व खुशी का दिन है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और यह तभी संभव हो पाया है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् और वसुधैव कुटुंबकम के भाव को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने पर सहमति दी है। योग कसरत ही नहीं जीवन जीने का तरीका है। योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योग जीवन दर्शन है, योग कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ देश और स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग को जीवन का आधार बनाएं। योग में शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर जहाँ आज जम्मू में मौजूद हैं तो वही राज्यों में मुख्यमंत्री साय योग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। 


इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी योग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा योग कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत रायपुर विधायक राजेश मूणत और आरंग विधायक भी उपस्थित हैं। 

देखें योग करते CM का लाइव  वीडियो


महासमुंद : नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 : कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आदर्श बालक उच्चतर विद्यालय परिसर में होगा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। 21  जून को  नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 ज़िला स्तर पर बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया जाएगा। ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर  में  प्रातः 7 बजे से 8 बजे (एक घंटा) का होगा। इसे लेकर ज़िला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ शुरू कर दी गयी है। नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 एक विश्व, एक स्वास्थ्य  थीम पर आधारित हर घर आंगन योगसंदेश के साथ आयोजन करने के निर्देश प्राप्त हुए है। 

कलेक्टर प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के ज़िला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद एवं तहसीलदार महासमुंद होंगे। उप संचालक समाज कल्याण समन्वयक का कार्य देखेंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर ने सभी  तैयारियाँ समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मानसून को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए है। साफ़-सफ़ाई के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का ख़ास ध्यान रखने कहा है।

योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। उन्होंने ज़िले के अधिकारियों और विकासखंडों के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में योग दिवस पर  योगा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार के साथ करने के लिए पत्र लिखा है। योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है।

आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। हर साल योग दिवस को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है। बतादें कि आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2023 को भारत तथा संपूर्ण विश्व में आयोजित होने वाले नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 एक विश्व, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित हर घर आंगन योगसंदेश के साथ आयोजन करने के निर्देश दिए है।

’एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एक विश्व एक स्वास्थ्यथीम, पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से हर घर आंगन योगके संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ योग-आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालाश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं  शामिल होंगे।

जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थल चयन कार्यक्रम आयोजन एवं सफल संचालन, समन्वय हेतु जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। कार्यक्रम में स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालाश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाओं को भी सम्मिलित किया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग, स्कूल, उच्च तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को कार्रवाई करने कहा गया है।

छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 65 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते है।





अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन





सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' में भाग लेने के लिए आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो-वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो-वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।





21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस





बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।





भाजपा मौत पर राजनीति न करे, जनता ने दिया करारा जवाब- डॉ रश्मि





PM मोदी ने कहा था कि ‘योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है और स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आए एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।’





PM मोदी की पहल से मनाया जाता है ये दिवस





PM मोदी की इस पहल के बाद 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया गया। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।


छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह , 2 दिन में 16 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के मुताबिक आयोजित होने वाले 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू होने के 2 दिन में ही 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते हैं।





अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन





सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' में भाग लेने के लिए आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो-वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो-वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।





21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस





बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।





अच्छी पहल : मेरिट में आने के बावजूद गरीबी के चलते छोड़ने वाली थीं पढ़ाई, प्राचार्य के सहयोग से कॉलेज में मिला एडमिशन





PM मोदी ने कहा था कि 'योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है और स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आए एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।'





PM मोदी की पहल से मनाया जाता है ये दिवस





PM मोदी की इस पहल के बाद 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' घोषित किया गया। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून 2021 तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है।





सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित श्छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर है #yogwithchhattisgarh #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।





बता दें कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि:





"योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"
—नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा





जिसके बाद 21 जून को "अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.