Media24Media.com: #naxal encounter

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #naxal encounter. Show all posts
Showing posts with label #naxal encounter. Show all posts

CG NEWS : बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, वर्दीधारी माओवादी मार गिराए

No comments Document Thumbnail

 CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। थाना जांगला क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी के किनारे हुए इस संघर्ष में जवानों ने दो वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया। मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल अभियान पर निकली थी। सुबह अभियान क्षेत्र में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए। घटनास्थल से 1 एसएलआर राइफल, 1 इंसास (INSAS) राइफल, 12 बोर की राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और माओवादी दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस के बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबल इलाके में मुस्तैद हैं और आसपास के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र साझा की जाएगी।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षाबल हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

 

नक्सल मोर्चे पर दोहरी कामयाबी : बस्तर सीमा पर मुठभेड़, बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया समर्पण

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर। नक्सल उन्मूलन नीति के तहत बुधवार को जिले में सक्रिय 30 नक्सलियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में उत्तर बस्तर डिवीजन का के.के. (किसकोड़ो कुएम) सब डिवीजन ब्यूरो इंचार्ज (DVCM), कंपनी नंबर-02 के सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, जनताना सरकार के पदाधिकारी, मिलिशिया और DAKMS कार्यकर्ता शामिल हैं।


आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, केरिपु सेक्टर के डीआईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव और कोबरा व केरिपु बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

बड़े इनामी नक्सली भी शामिल

  • सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (DVCM, ₹8 लाख इनामी, 2003 से सक्रिय)
  • कल्लू पूनेम उर्फ रंजीत (पीपीसीएम, कंपनी-02, ₹8 लाख इनामी, 2011 से सक्रिय)
  • कोसी कुंजाम (पीपीसीएम, कंपनी-02, ₹8 लाख इनामी, 2011 से सक्रिय)
  • मोटी पूनेम उर्फ हड़मे (पार्टी सदस्य, कंपनी-02, ₹8 लाख इनामी, 2013 से सक्रिय)
  • पाण्डे पूनेम (कंपनी-02, ₹8 लाख इनामी, 2015 से सक्रिय)
  • मंगली पोटाम (ACM, दक्षिण सब जोनल सप्लाई टीम, ₹5 लाख इनामी, 2008 से सक्रिय)
  • बोटी ओयाम उर्फ लालू (ACM, इंद्रावती एरिया कमेटी, ₹5 लाख इनामी, 1998 से सक्रिय)
  • इसके अलावा, अन्य एरिया कमेटी व मिलिशिया सदस्य भी शामिल हैं, जिन पर ₹50 हजार से ₹2 लाख तक का इनाम था।

नीति से प्रभावित होकर उठाया कदम

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे शासन की पुनर्वास नीति 2025 और "नियद नेल्लानार" योजना से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। इस योजना के तहत नक्सल प्रभावित युवाओं को शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुनर्वास नीति ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का माहौल बनाया है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.