Media24Media.com: #SustainableLiving

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SustainableLiving. Show all posts
Showing posts with label #SustainableLiving. Show all posts

स्वच्छता पखवाड़ा 2026: न्याय विभाग की स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत की पहल

No comments Document Thumbnail

न्याय विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन में स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पखवाड़े के दौरान 02.04.2026 को सभी के लिए आधे घंटे का योग सत्र आयोजित किया गया, जिससे कर्मचारियों को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था।

09.04.2026 को विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता और स्वच्छ जीवनशैली पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया।

10.04.2026 को जैसलमेर हाउस परिसर में श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात नीरज वर्मा, सचिव (न्याय) के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सचिव (न्याय) ने स्वच्छ, हरित और सतत पर्यावरण के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया तथा अधिकारियों को अपने आसपास भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

इसी दिन अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

13.04.2026 को विभाग द्वारा iGOT Mission LiFE (Lifestyle for Environment) पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में सतत आदतों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस सत्र में ‘यूज़ एंड डिस्पोज़’ अर्थव्यवस्था के स्थान पर ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ को अपनाने और ‘प्रो-प्लैनेट पीपल’ के रूप में जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जैसलमेर हाउस परिसर में स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही नीरज वर्मा, सचिव (न्याय), पूर्व सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन सभी गतिविधियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यस्थलों और समाज में स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई। पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


न्याय विभाग स्वच्छ भारत मिशन के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी स्वच्छता एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहल, अभियान और गतिविधियाँ जारी रखेगा।

पटेल समाज ने सब्जी वितरण कर दिया शाकाहार का संदेश,गृहमंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य नागरिकों ने की सराहना

No comments Document Thumbnail

रायपुर- नगर घड़ी चौक रायपुर में सोमवार को शाकम्भरी जयंती के अवसर पर सब्जी दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सब्जी वितरण करके शाकाहार का संदेश दिया गया।छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के तत्वाधान में माता शाकंभरी के प्राक्टय दिवस के उपलक्ष्य में  आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, ने शरीक होकर सब्जी वितरण किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाकाहार को प्रोत्साहित करने में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि परंपरागत सब्जी-भाजी की खेती के साथ-साथ सहकारिता के माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने सब्जी को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए प्रेरित किया। 

समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल की मांग पर गृहमंत्री ने माता शाकंभरी की मूर्ति स्थापना की घोषणा की।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मरार पटेल समाज मिट्टी से जुड़ा समाज है।लोगो के लिए शाकाहार उत्पन्न करने का पुनित कार्य करते हैं। डाक्टर भी लोगो को फल सब्जी खाने को कहता है।इस तरह यह समाज सर्व समाज के लिए कार्य करता है।

वही रायपुर जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने बताया विगत 6 वर्षों से पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी जयंती के अवसर पर नगर घड़ी चौक रायपुर में प्रसाद स्वरूप फल और सब्जी का वितरण किया जाता है।जिससे कि लोग  शाकाहार की ओर उन्मुख हो।इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों ने सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर आयोजकों ने समाज के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परदेशी पटेल राजेन्द्र पटेल, पतिराम पटेल, ब्रम्ह देव पटेल, कृष्ण कुमार पाटिल,टीकम पटेल, समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री,धमतरी राज अध्यक्ष सगुन पटेल,जामगांव राज अध्यक्ष कपिल पटेल,पिताम्बर पटेल, महेन्द्र पटेल, शेखर पटेल, दिलीप पटेल, वेदप्रकाश पटेल,देव पटेल सहित बड़ी संख्या समाज की लोगों की उपस्थिति रही।


IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस में भारत ने विज्ञान और परंपरा का संगम पेश किया

No comments Document Thumbnail

अबू धाबी- केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उच्चस्तरीय राउंडटेबल संवाद में भाग लिया। इस सत्र का विषय था: ‘Nature's Promise for Climate and People’, जिसमें पर्यावरण और जलवायु संकट से निपटने के लिए विज्ञान और पारंपरिक ज्ञान के बेहतर समाकलन पर चर्चा हुई।

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएँ और स्थानीय ज्ञान सदियों से स्थिरता और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन की मिसाल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘Mission LiFE’ इसी ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संरक्षण में व्यवहारिक रूप देने का प्रयास है।

मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि नीलगिरि के Toda जनजाति चींटियों के घोंसले देखकर मानसून का पूर्वानुमान लगाते हैं, जबकि अंडमान के Jarawas मछलियों के व्यवहार से चक्रवात का अंदाजा लगाते हैं। इसके अलावा, राजस्थान में स्टेप वेल्स और Silver Drops जैसी जल संरक्षण तकनीकें सतत जीवन शैली का प्रमाण हैं।

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “विज्ञान और परंपरा एक-दूसरे के पूरक हैं, और इन दोनों का संगम ही स्थायी और प्रभावी समाधान की कुंजी है। आधुनिक विज्ञान और पारंपरिक ज्ञान के संयोजन से हम सैद्धांतिक अवधारणाओं को व्यावहारिक कार्यों में बदल सकते हैं।”

भारत की यह पहल विकास और विरासत के साथ-साथ नवाचार का एक जीवंत उदाहरण है, जो वैश्विक स्तर पर प्रकृति-आधारित समाधानों को आगे बढ़ाने में योगदान दे रही है।



मिशन अमृत सरोवर बना खुशहाली का स्रोत

No comments Document Thumbnail

 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प,  सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगी

रायपुर-कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ तालाब आज ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा है। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।

20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प

ग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण अनुपयोगी हो गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचायत के प्रस्ताव पर इसे मिशन अमृत सरोवर के तहत पुनर्जीवित किया गया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से तालाब का जीर्णाेद्धार कर इसकी जलभराव क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 10 हजार घनमीटर कर दिया गया।

18 एकड़ खेतों में पहुंचा पानी

तालाब के पुनरुद्धार से आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। किसान मनोज रक्सेल और अरविन्द सिंह की तीन-तीन एकड़, जबकि सुरेन्द्र, लक्ष्मण, वीरेन्द्र और आनंद की दो-दो एकड़ से ज्यादा भूमि अब सिंचित हो रही है। इसके अलावा जगबली यादव की लगभग सवा एकड़ ज़मीन भी इस सरोवर से सींची जा रही है। किसानों ने बताया कि अब वे खरीफ के साथ रबी की फसलें भी लेने लगे हैं, जिससे उनकी आमदनी में सुधार हुआ है।

महिलाओं की कमाई 75 हजार रुपए

ग्राम पंचायत ने अमृत सरोवर को आजीविका संवर्धन के रूप में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को लीज पर उपलब्ध कराया है। जय मां महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं ने इस तालाब से बीते ग्रीष्म में 75 हजार रुपये की मछली बेचकर लाभ कमाया। समूह की अध्यक्ष सोनकुंवर और सचिव जीराबाई ने बताया कि इस साल लगभग तीन लाख रुपए के मछली उत्पादन की उम्मीद है। यह पहल महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया और पोषण संवर्धन का साधन बन रही है।

खुशहाली का प्रतीक बना अमृत सरोवर

किशोरी ग्राम पंचायत का यह अमृत सरोवर आज केवल जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन दिखाई दे रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.