Media24Media.com: #SportsPromotion

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SportsPromotion. Show all posts
Showing posts with label #SportsPromotion. Show all posts

भारतीय रेलवे ने तीन महिला विश्वकप विजेता क्रिकेटरों को ग्रुप ‘B’ अधिकारी पद पर पदोन्नत किया

No comments Document Thumbnail

इंडियन रेलवे ने भारत की 2025 आईसीसी महिला विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं तीन उत्कृष्ट महिला क्रिकेटरों — प्रतिका रावल, स्नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर — को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए आउट-ऑफ़-टर्न प्रमोशन देते हुए ग्रुप ‘B’ अधिकारी-स्तर के “विशेष कार्य अधिकारी (OSD–स्पोर्ट्स)” पद पर पदोन्नत किया है।

अब तीनों खिलाड़ियों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-8 के तहत ग्रुप ‘B’ राजपत्रित अधिकारी के वेतन और सुविधाएँ प्राप्त होंगी। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) की यह पहल न केवल इन खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि उन्हें प्रशासनिक ज़िम्मेदारियाँ भी सौंपेगी।

नवंबर में इन तीनों खिलाड़ियों को केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल भवन में सम्मानित भी किया गया था।

खिलाड़ियों का विवरण

प्रतिका रावल

वर्तमान में उत्तरी रेलवे में वरिष्ठ क्लर्क के रूप में कार्यरत प्रतिका रावल को अब ग्रुप ‘B’ राजपत्रित पद OSD (स्पोर्ट्स) पर पदोन्नत किया गया है। दिल्ली की यह ओपनिंग बैटर भारत की विश्व कप विजेता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती हैं।

रेणुका सिंह ठाकुर

उत्तरी रेलवे में जूनियर क्लर्क के रूप में कार्यरत रेणुका सिंह ठाकुर को भी OSD (स्पोर्ट्स) के ग्रुप ‘B’ पद पर पदोन्नत किया गया है। दाएं हाथ की मीडियम-फास्ट गेंदबाज रेणुका कई महत्वपूर्ण मैचों में अपने शानदार स्पेल के लिए प्रसिद्ध हैं।

स्नेह राणा

उत्तरी रेलवे में वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (CCTC) के रूप में सेवाएँ दे रही स्नेह राणा को भी ग्रुप ‘B’ राजपत्रित अधिकारी OSD (स्पोर्ट्स) पद पर पदोन्नत किया गया है। उत्तराखंड की यह ऑलराउंडर बल्ले और गेंद दोनों से अहम प्रदर्शन करती रही हैं।

भारतीय रेलवे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की लंबी परंपरा रखता है, और इसके खिलाड़ी नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते आए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 'विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग' पोस्टर का विमोचन

No comments Document Thumbnail

 कवर्धा विधानसभा में पहली बार होगा ऐसा आयोजन, युवा के साथ बुजुर्ग भी खेल के मैदान पर आजमाएंगे हाथ

रायपुर- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय कवर्धा में “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं बल्ले से प्रतीकात्मक शॉट भी लगाया। 

यह प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित होने जा रही है, जिसका आगाज आगामी 13 दिसंबर से होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें कवर्धा विधानसभा के 07 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रामीण मंडल को ग्राम पंचायत वार और कवर्धा शहर को वार्डों से वार्डवार टीमों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के रूप में खेली जाएगी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कवर्धा विधानसभा के सभी 07 मंडलों की टीमों के लिए तैयार विशेष मैच जर्सी को भी विधिवत लॉन्च किया गया। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें केवल युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग खिलाड़ी भी अपने-अपने वार्ड से हिस्सा ले सकेंगे। इससे समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा और नई पीढ़ी को फिटनेस एवं अनुशासन का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता को भी मजबूत करती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चद्रवंशी, सतविंदर पाहुजा, खिलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी उपस्थित थे। 

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरूस्कार

प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बनाने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम ईनाम 1 लाख 11 हजार रूपए, दूसरा ईनाम 51 हजार और तीसरा ईनाम 31 हजार रूपए है। 

क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल

पोस्टर विमोचन के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का अवसर पहली बार मिला है, जिससे क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.