Media24Media.com: #SelfHelpGroups

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SelfHelpGroups. Show all posts
Showing posts with label #SelfHelpGroups. Show all posts

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

No comments Document Thumbnail

गांव में ही बिका 3850 क्विंटल मक्का, मंडी से भी ऊंचे मिले दाम

रायपुर- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की पहल अब धरातल पर रंग लाने लगी है। बस्तर जिले के बकावंड और दरभा विकासखंड के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए मंडी की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है, बल्कि उन्हें अपने ही गांव में मंडी से भी बेहतर दाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी में 'बिहान' के तहत गठित 10 एफपीओ किसान उत्पादक संगठन—'लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड' बकावंड और 'मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी' दरभा ने उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों से 3850 क्विंटल मक्का की सीधी खरीदी की है। इस मक्के को बाद में सीधे स्थानीय व्यापारी 'सोमानी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड' को विक्रय किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और लाभकारी रही।

किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से गठित इन एफपीओ और उत्पादक समूहों के माध्यम से गांव में ही बाजार और मंडी दर से अधिक कीमत पर खरीदी की जा रही है। इस नई व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, क्योंकि उन्हें अपनी उपज को शहर या मंडी तक ले जाने में लगने वाले भारी-भरकम परिवहन भाड़े और खर्च से राहत मिली है। इसके साथ ही, मंडी में अपनी बारी का इंतजार करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले कीमती समय की भी बचत हो रही है। बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से किसानों को अपने गांव की दहलीज पर ही उपज का उचित और ऊंचा मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आय में सीधा इजाफा हो रहा है।

उपज की सफल खरीदी के बाद अब ये कंपनियां भविष्य में किसानों को खेती से जुड़ी 'इनपुट सुविधा' यानी खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयां भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए एनआरएलएम के माध्यम से कृषि विभाग के अधीन प्रमुख संस्था इफको से पीओएस मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। मशीन मिलने के बाद एफपीसी के माध्यम से ही सभी किसानों को समय पर, कम लागत और उचित दर पर खाद-बीज मिल सकेगा, जिससे उनकी अन्य व्यापारियों और बिचौलियों पर निर्भरता पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। 

इस उपलब्धि पर एफपीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अब किसान न केवल अपनी उपज अच्छे दाम पर बेच सकेंगे, बल्कि खेती के लिए जरूरी संसाधन भी एक ही जगह से उचित दाम पर प्राप्त कर पाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया और आयोजन में बिहान के विकासखंड स्तरीय कर्मचारियों, एफपीसी के निदेशक मंडल, पीजी सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों की सक्रिय उपस्थिति रही।

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात

No comments Document Thumbnail

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित

बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर- दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और सिलाई कार्य से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव के विशेष निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने बुनकर सहकारी समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को उनके श्रम का पारिश्रमिक जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 9 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। समय पर भुगतान होने से इन परिवारों में दीवाली की खुशियां और अधिक दोगुनी हो गई हैं।

समय पर भुगतान से मजबूत हो रहा स्थानीय हुनर- मंत्री गजेन्द्र यादव

ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस संबंध में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों के कठिन परिश्रम का समय पर पारिश्रमिक भुगतान हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार स्थानीय हुनर को रोजगार से जोड़कर बुनकरों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दीपावली से पहले पारिश्रमिक मिलने से उनके परिवारों के जीवन में उत्साह और समृद्धि का संचार होगा।

मंत्री यादव ने आगे जोर देते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना को आत्मसात करते हुए बुनाई और गणवेश (यूनिफॉर्म) सिलाई के जरिए जमीनी स्तर पर सतत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार के दायरे को बढ़ाकर उनकी आय में वृद्धि करना सरकार का मुख्य ध्येय है।

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित

ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष और त्योहारी सीजन के दौरान पारिश्रमिक का यह वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे खातों में किया गया है।  प्रदेश के 26 जिलों की 302 बुनकर सहकारी समितियों को 7 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान अक्टूबर 2026 में किया गया। 49 बुनकर सहकारी समितियों को 1 करोड़ 50 लाख रुपये तथा 128 महिला स्व-सहायता समूहों को 31 लाख रुपये का पारिश्रमिक 3 नवंबर को अतिरिक्त भुगतान किया गया।

चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) की कुल उपलब्धियां

राज्य हाथकरघा संघ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3 नवंबर तक कुल 76 करोड़ 13 लाख 54 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा चुकी है, जिसमें शामिल हैं।  बुनकर सहकारी समितियों  को  345 बुनकर सहकारी समितियों को बुनाई पारिश्रमिक के रूप में 54 करोड़ 87 लाख रुपये, 2005 महिला स्व-सहायता समूहों को सिलाई पारिश्रमिक के रूप में 21 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

बुनकरों को  कल्याणकारी सहायता

बुनकरों की आकस्मिक मृत्यु पर 29 आश्रित परिवारों को 5 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान और हाथकरघा क्षेत्र के 11 पुरस्कृत हितग्राहियों को 3 लाख 74 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

सुकमा, बस्तर, कोरबा और जशपुर में पुनर्वासित महिलाओं के लिए नए अवसर

पारंपरिक कार्यों के साथ-साथ सुदूर और आकांक्षी जिलों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल भी शुरू की गई है। इसके तहत सुकमा, बस्तर, कोरबा एवं जशपुर जिलों की 30 पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का विशेष प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

राज्य हाथकरघा संघ के अनुपयोगी और कटपीस वस्त्रों का सदुपयोग करते हुए इनसे आकर्षक खिलौने, थैले (बैग) और वाटर बैग जैसे उत्पाद तैयार करवाने के कार्यादेश दिए जा रहे हैं। साथ ही, इन महिलाओं को घर पर ही निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उनके लिए आय के नए और स्थायी अवसर विकसित किए जा रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

'कांकेयर' ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान,शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। यह ब्रांड कांकेर की हजारों महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक उत्पादों का प्रतीक बन चुका है।

‘कांकेयर’ ब्रांड के तहत सरसों तेल, अरहर दाल, छिंद गुड़, शहद, रागी, कोदो, मक्का, आम का अचार सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। दण्डकारण्य क्षेत्र की प्राकृतिक परिस्थितियों में उगाए गए ये उत्पाद पूरी तरह शुद्ध, प्राकृतिक और उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। ये उत्पाद स्वसहायता समूहों द्वारा पारंपरिक एवं जैविक पद्धति से तैयार किए जाते हैं, जिनमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं होता है। एफएसएसएआई (FSSAI) से पंजीकृत होने के कारण उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है।

वर्तमान में ‘कांकेयर’ उत्पादों का सी-मार्ट और कांकेश्वरी एफपीसी के माध्यम से स्थानीय बाजारों में वितरण और बिक्री सुनिश्चित की जा रही है। जिला पंचायत परिसर में स्थापित पैकेजिंग इकाई से इनकी थोक खरीदी की जा सकती है। वेबसाइट Kancare.Shop के माध्यम से इन्हें ऑनलाइन ऑर्डर कर घर बैठे शुद्ध एवं प्राकृतिक उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं। 

कांकेर जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 'कांकेयर’ ब्रांड के 92 किलोग्राम अरहर दाल , 5.5 किलोग्राम शहद, 5 किलोग्राम छिंद गुड़, 9 किलोग्राम रागी आटा तथा 6 किलोग्राम मक्का आटा की बिक्री हो चुकी है। ‘कांकेयर’ ब्रांड आज केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि कांकेर जिले की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पादन की नई पहचान बनकर उभर रहा है।

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

No comments Document Thumbnail

बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के जैविक उत्पाद को जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भरपूर समर्थन

 स्थानीय से राष्ट्रीय बाजार की ओर बढ़ रहा अरपा-बिहान विष्णुभोग चावल

रायपुर- छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा जैविक पद्धति से उत्पादित और प्रसंस्कृत अरपा-बिहान विष्णुभोग चावल को अब जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा स्थित असेंबली हॉल में आयोजित स्थानीय जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महज 30 मिनट में 45 हजार रुपये से अधिक मूल्य के विष्णुभोग चावल की बिक्री हुई।

यह उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, गुणवत्ता आधारित उत्पादन और राज्य सरकार की आजीविका उन्मुख योजनाओं पर बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से सीधे चावल खरीदकर उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची तथा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने स्वयं विष्णुभोग चावल खरीदकर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वहीं स्थानीय निवासी पंकज तिवारी ने एक साथ 200 किलोग्राम विष्णुभोग चावल खरीदकर अब तक के सबसे बड़े खरीदार बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस कदम ने अन्य नागरिकों को भी स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) इस पहल की प्रमुख कड़ी बनकर उभरी है। महिलाओं द्वारा जैविक पद्धति से उत्पादित विष्णुभोग धान का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण, आकर्षक ब्रांडिंग, गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग और व्यवस्थित विपणन किया जा रहा है। इससे उत्पाद को बेहतर बाजार मिलने के साथ-साथ किसानों और महिला उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त हो रहा है।

जिले में इस पहल को आगे बढ़ाने में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे की सक्रिय भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और सार्वजनिक मंचों पर लगातार विष्णुभोग चावल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है और अधिक महिलाएं इस मॉडल से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि जिले में मिशन के अंतर्गत 179 सीएमएसए (कम्युनिटी मैनेज्ड सस्टेनेबल एग्रीकल्चर) ग्रामों का चयन किया गया है। इस वर्ष 250 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विष्णुभोग धान के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जैविक खेती को बढ़ावा मिले, किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं लखपति दीदी अभियान के तहत आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकें।

ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, जैविक खेती की गुणवत्ता, आधुनिक विपणन व्यवस्था और सामुदायिक भागीदारी के समन्वय से अरपा-बिहान विष्णुभोग अब केवल एक कृषि उत्पाद नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति, स्थानीय उद्यमिता और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है। जिस गति से इस उत्पाद को बाजार और उपभोक्ताओं का विश्वास मिल रहा है, उससे यह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कृषि पहचान के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

No comments Document Thumbnail

“दीदी के गोठ” की एक वर्ष की सफल यात्रा पूर्ण — वार्षिकोत्सव समारोह 09 जुलाई 2026 को

रायपुर- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान अंतर्गत संचालित “दीदी के गोठ” कार्यक्रम ने अपनी एक वर्ष की सफल, प्रेरणादायक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण यात्रा पूर्ण कर ली है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव–2026” सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन का भव्य आयोजन 09 जुलाई 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की प्रेरक कहानियों, उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं आजीविका में प्राप्त उपलब्धियों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित करना है। “दीदी के गोठ” ने बीते एक वर्ष में महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय उपमुख्यमंत्री एव पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएँ एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि सम्मिलित होकर इस सफल यात्रा के साक्षी बनेंगे।

विदित हो कि “दीदी के गोठ” के प्रथम एपिसोड का प्रसारण अगस्त 2025 में हुआ था, जो “लखपति दीदी” विषय पर केंद्रित था। इसके उपरांत प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों की समूह की महिलाओं द्वारा ड्रोन दीदी, एफपीसी, जेंडर, सरस मेला, वित्तीय जागरूकता, साइबर सुरक्षा, सरस मेला तथा “छत्तीसकला” ब्रांड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सफलता की प्रेरक कहानियाँ प्रस्तुत की गईं। “दीदी के गोठ” की एकवर्षीय सफल यात्रा का विशेष प्रसारण 09 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

“दीदी के गोठ” ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। यह मंच न केवल संवाद का माध्यम बना है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी बनकर उभरा है।

कार्यक्रम में वर्षभर की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण, “दीदी के गोठ” में प्रतिभागिता करने वाली महिलाओं का सम्मान तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन- बिहान द्वारा सभी नागरिकों ,संबंधित हितधारकों, स्व सहायता समूहों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से आग्रह किया गया है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा का त्वरित असर: कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें

No comments Document Thumbnail

कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने दिए थे निर्देश, एक दिन में पूरा हुआ वादा

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री साय ने एलआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली थी।  महिलाओं ने जन चौपाल में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम संगठन की दीदियों को जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब एवं  जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की उपस्थिति में सिलाई मशीन प्रदान किया गया।

ग्राम कोसरंगी के ग्राम संगठन की दीदी सपना पटेल ने बताया कि मेरे समूह कल जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी हमारे गांव आए थे जहां हमने सिलाई मशीन की मांग की जिसके बाद हमे आज जिला प्रशासन द्वारा सिलाई मशीन दे दी गई। मीरा ग्राम संगठन की सदस्य यशोदा मांडले ने बताया कि कल हमारे ग्राम कोसरंगी में मुख्यमंत्री  जी का कार्यक्रम था जिसमें हमने सिलाई मशीन की मांग की थी और हमें सिलाई मशीन मिल गई।

मांग जल्द पूरी होने पर उत्साहित दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी जरूरत को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

जगदलपुर में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने महिला स्व-सहायता समूहों और बस्तर की पारंपरिक कला को सराहा

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज जगदलपुर में ‘छत्तीस कला’ ब्रांड के अंतर्गत प्रगति महिला स्व-सहायता समूह के ग्रोथ सेंटर और स्टॉल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों से संवाद किया।

इस दौरे ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास की दिशा में हो रही उल्लेखनीय प्रगति को उजागर किया। रक्षा खडसे ने कहा कि स्व-सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन के प्रेरक के रूप में भी उभर रहे हैं।

उन्होंने राज्य की महिला-केंद्रित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी पहल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री, रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों का निर्माण और ‘लखपति दीदी योजना’ जैसी पहलों से आजीविका के नए अवसर और बाजार तक पहुंच बढ़ रही है।

मंत्री ने कहा कि ये प्रयास न केवल आय सृजन में सहायक हैं, बल्कि पोषण सुरक्षा, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘नारी शक्ति’ के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

बस्तर जिले के चिलकुटी गांव के दौरे के दौरान रक्षा खडसे ने क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक ‘ढोकरा कला’ (लॉस्ट-वैक्स तकनीक) को करीब से देखा, जो बस्तर की जनजातीय कला का एक प्रमुख और विशिष्ट रूप है।

उन्होंने इस कला के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक कला नहीं, बल्कि स्थानीय जनजातीय समुदायों की जीवित सांस्कृतिक धरोहर और विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह पारंपरिक कला स्थानीय लोगों के लिए स्थायी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन भी है।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा खडसे ने महिला उद्यमियों और कारीगरों से संवाद किया, उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर आकाश छिकारा (IAS), पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (IPS), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन (IAS) और एसडीएम गगन शर्मा उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में महिला-नेतृत्व वाले स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक जनजातीय कलाओं के माध्यम से हो रहा परिवर्तन महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि का एक प्रेरक मॉडल बनकर उभर रहा है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद

No comments Document Thumbnail

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम

रायपुर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च 2026 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर से हजारों लखपति दीदियां कार्यक्रम में भाग लेंगी। 

मुख्यमंत्री साय इन महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से लखपति दीदी आधारित कॉफी टेबल बुक तथा छत्तीसकला आधारित ब्रांड बुक का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया जाएगा। इन प्रकाशनों के माध्यम से स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्राओं को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं, कैडर्स और लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के सतत प्रयासों को रेखांकित करेगा और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।

लाखपति दीदियों और ग्रामीण उद्यमियों ने दिखाया भारत की महिला शक्ति का रंग

No comments Document Thumbnail

एक ठंडी दिसंबर की सुबह दिल्ली के सुंदर नेरीचर में लॉन इस उत्साह से जीवंत थे, जहाँ लोग भारत के श्रेष्ठ क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए जमा हुए थे। लेकिन प्रवेश द्वार के पास एक स्टॉल पर लोगों को कुछ और ही आकर्षित कर रहा था — एक आत्मविश्वास, जो उस व्यक्ति से निकलता है जिसने न केवल अपनी बल्कि सैकड़ों अन्य महिलाओं के जीवन को बदल दिया।

काउंटर के पीछे खड़ी थीं वंदना भारद्वाज मोहाली, पंजाब से, अपने फुलकारी कपड़ों को व्यवस्थित करते हुए। चमकदार कढ़ाई ठंडी धूप में झिलमिला रही थी, लेकिन उनकी यात्रा इससे भी अधिक चमक रही थी। वंदना ने 2018 में एक छोटे SHG की दस महिलाओं में से एक के रूप में यात्रा शुरू की थी, घर पर फुलकारी सिलाई करते हुए घरेलू जिम्मेदारियाँ निभाईं। उनकी नेतृत्व क्षमता जल्दी ही उजागर हुई।

सबसे पहले उन्होंने अपने गाँव के संगठन में 19 SHGs का नेतृत्व किया और बाद में बढ़ती हुई महिलाओं के नेटवर्क में मार्गदर्शन की भूमिका निभाई। आज वंदना 25 गाँवों में 500 से अधिक SHGs का नेतृत्व करती हैं, जो कई औपचारिक संस्थाओं से भी बड़ी सामुदायिक उद्यमिता है। Saras Food Festival 2025 में उनका स्टॉल केवल हस्तनिर्मित उत्पाद नहीं दिखाता था, बल्कि महिलाओं की सामूहिक प्रगति और सशक्तिकरण का प्रतीक भी था।

वंदना दीदी कहती हैं, “सरकार ने हर कदम पर हमारा समर्थन किया। हमें सुई मशीनें और ₹30,000 कार्यशील पूंजी मिली। इन पहलुओं ने फुलकारी सिलाई को असली व्यवसाय में बदलने में मदद की।” उनके नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएँ अब स्वेटर, स्कूल यूनिफॉर्म और उच्च गुणवत्ता वाले फुलकारी कपड़े बनाती हैं। उनकी कारीगरी इतनी परिष्कृत है कि सरकारी विभाग राष्ट्रीय और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को उपहार देने के लिए उनके फुलकारी उत्पाद खरीदते हैं। सरकार उनके उत्पादों को अन्य देशों में निर्यात करने के लिए भी खरीदती है।

सुंदर नेरीचर में महोत्सव का अनुभव

पूरे सुंदर नेरीचर में यही उत्साह फैल रहा था। 25 राज्यों से लगभग 300 लाखपति दीदियाँ और SHG उद्यमी पहुंचे, 500 से अधिक व्यंजन और दर्जनों हस्तशिल्प उत्पाद लाए, जिससे दिल्ली भारत का जीवंत मानचित्र बन गया। वातावरण में दाल बाटी चूरमा, मलबार बिरयानी, हिमाचली सिड्डू और तंदूरी चाय की खुशबू थी, लेकिन हर खुशबू के पीछे एक महिला की कहानी थी।

Saras Aajeevika Melas, जो DAY-NRLM के तहत आयोजित होते हैं, ग्रामीण महिलाओं और SHGs को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं ताकि वे सीधे अपने उत्पाद बेच सकें, बिचौलियों को हटा सकें और महत्वपूर्ण बाजार अनुभव प्राप्त कर सकें। पैकेजिंग, डिजाइन, संचार और मार्केटिंग पर कार्यशालाओं के माध्यम से, ये मेलें महिलाओं को अपने उत्पादों को अपग्रेड करने, आय बढ़ाने और पूरे देश तथा विदेश के खरीदारों से जुड़ने में सक्षम बनाती हैं।

स्थानीय महिला उद्यमियों की कहानी

वंदना दीदी के स्टॉल के पास माँ SHG, ओड़िशा की सदस्य ने अपने हथकरघा उत्पाद प्रदर्शित किए। 2019 में SHG से जुड़ने के बाद उन्होंने स्थानीय बिक्री से अपने खुद के दुकान चलाने और खुदरा विक्रेताओं को उत्पाद सप्लाई करने तक की यात्रा तय की।

उन्होंने कहा, “पहले हम स्थानीय बुनकर थे। SHG से जुड़ने के बाद हमें सहायता मिली, आसान ऋण मिला और सरकारी अधिकारियों के नियमित दौरे से व्यवसाय की आवश्यकताओं और सामग्रियों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हुई।” एक Saras Mela में उन्होंने ₹5 लाख की बिक्री दर्ज की, जो उनके समूह के लिए गर्व और आश्चर्य का पल था।

कुछ स्टॉल दूर, प्रीति साहू आंध्र शैली के व्यंजन परोस रही थीं और अपने राज बिहार कैंटीन के आदेश भी संभाल रही थीं। 2012 में SHG से जुड़ने के बाद उन्हें बैंक और ग्रामीण संस्थानों के माध्यम से किफायती ऋण मिला, जिससे उनका व्यवसाय बढ़ सका। अब वह महीने में ₹50,000 से अधिक कमा रही हैं, और मेलों में उनकी बिक्री ₹2–2.5 लाख तक पहुँच जाती है। उनके स्टॉल पर QR कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान जारी रहता था, नकद लेन-देन न्यूनतम था।

सहर्षा, बिहार की माया देवी अपने मखाना उत्पाद प्रदर्शित कर रही थीं। पहले गृहिणी, उन्होंने 2014 में Jeevika SHG से जुड़कर 10 रुपये साप्ताहिक बचत शुरू की। सुलभ ऋण और संस्थागत समर्थन के साथ उन्होंने अपने मखाना उद्यम को विकसित किया। अब वह राष्ट्रीय मंच पर हैं, QR आधारित लेन-देन संचालित करती हैं और सामूहिक सशक्तिकरण के महत्व को साझा करती हैं।

गुजरात की  दक्षा मेहता, 2022 में जुड़ी Mahadev Mangalam SHG का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। Saras Mela में उनके बिक्री ₹5 लाख से अधिक हो चुकी है। उन्होंने ई-कॉमर्स के माध्यम से अपने उत्पादों को Amazon पर सूचीबद्ध किया, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर वितरण और ग्राहक आधार बढ़ा।

DAY-NRLM और महिलाओं का सशक्तिकरण

इन सभी कहानियों के माध्यम से Deendayal Antyodaya Yojana – National Rural Livelihood Mission (DAY-NRLM) का व्यापक प्रभाव दिखता है, जिसने वर्षों से SHG, ऋण संबंध, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और राष्ट्रीय स्तर के विपणन मंचों के माध्यम से महिलाओं के उद्यमिता को समर्थन दिया है। इस मिशन ने 2 करोड़ से अधिक लाखपति दीदियों का उद्भव सुनिश्चित किया है, और FY 2024–25 में इसे 2.5 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

डिजिटल सशक्तिकरण भी इसी परिवर्तन का हिस्सा है। BHASHINI जैसे उपकरणों ने भाषाई बाधाओं को दूर किया, और UPI आधारित भुगतान ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया। इसने महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक गतिविधियों में स्वायत्तता को मजबूत किया है।

DAY-NRLM, ग्रामीण गरीबी निवारण कार्यक्रम, ग्रामीण घरानों को स्वरोज़गार और कौशल आधारित रोजगार के माध्यम से स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने में मदद करता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी पहलों में से एक है, जो गरीबों की आजीविका सुधारने के लिए समर्पित है। दिसंबर 2025 तक, DAY-NRLM ने 10.20 करोड़ घरानों को SHGs में संगठित किया है।

एक लाखपति दीदी वह SHG सदस्य है जिसका परिवार वार्षिक ₹1,00,000 या उससे अधिक कमाता है, और लगातार कम से कम चार कृषि मौसम या व्यवसाय चक्र में ₹10,000 प्रति माह की औसत आय सुनिश्चित करता है।

जैसे-जैसे दिन शाम में बदलता है और सांस्कृतिक प्रदर्शन गार्डन को रोशन करते हैं, यह महोत्सव केवल स्वाद का उत्सव नहीं बल्कि स्वतंत्रता का उत्सव लग रहा था। महिलाएँ, जो पहले भीड़ में बोलने में संकोच करती थीं, अब दुनिया भर के ग्राहकों से बातचीत कर रही थीं। जो महिलाएँ केवल घर के वित्त संभालती थीं, अब डिजिटल वॉलेट, ऑर्डर और इनवॉइस संचालित कर रही थीं।

Saras Food Festival 2025 उनके लिए स्वतंत्रता का उत्सव है — एक कहानी, एक बिक्री, एक संवाद, हर बार।



सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025: ग्रामीण महिलाओं के कौशल और स्वरोजगार को मिलेगी नई पहचान

No comments Document Thumbnail

संयुक्त मंत्री ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण,  शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के सुंदर नेचुरल, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग में सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थीं।

चौहान ने कहा कि हमारे “लाखपती दीदी” अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से देश में विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रही हैं। फेस्टिवल में 25 राज्यों की महिलाओं द्वारा 500 से अधिक पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध हैं और यह फेस्टिवल उनके कौशल, मेहनत और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

फेस्टिवल में हिमाचली सीड्डू, तंदूरी चाय, कालारी कुलचा, हैदराबादी दम बिरयानी, मोमो, बंगाली फ्राइड फिश, कौर सागरी, गट्टे की सब्जी, बाजरा रोटी, हिल्सा फिश करी, तेलंगाना चिकन, मलाबार बिरयानी, लिट्टी-चोखा, सरसों का साग-मकई रोटी आदि शामिल हैं। फेस्टिवल 9 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देना, उन्हें वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करना और उनके कौशल को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना है। इसके अलावा, प्राकृतिक और ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे आगंतुक ग्रामीण आर्थिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य से परिचित हो सकें।

फेस्टिवल ग्रामीण भारत की सांस्कृतिक विविधता, आत्मनिर्भरता और महिला नेतृत्व वाली आजीविका मॉडल को प्रदर्शित करने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.