Media24Media.com: #PolicePersonnel

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #PolicePersonnel. Show all posts
Showing posts with label #PolicePersonnel. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

No comments Document Thumbnail

पदक व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से हुए अलंकृत

धमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

आईजी रामगोपाल सहित 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक 

रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।

समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु देश के सर्वाेच्च ’राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026’ से सम्मानित किया गया। 

सराहनीय सेवाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक नवाचारों के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों को ’सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2026’ प्रदान किया गया। इस पदक से अलंकृत होने वालों में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक एटीएस नवा रायपुर राजश्री मिश्रा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (भा.पु.से.), सेनानी 7वीं वाहिनी छ.स.बल भिलाई निवेदिता पॉल, सेनानी 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस उपायुक्त रायपुर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा नवा रायपुर उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छ.स.बल भिलाई  जयलाल मरकाम तथा प्लाटून कमाण्डर 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद हजारी लाल साहू शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों और जनसेवा में अद्वितीय भूमिका निभाने के लिए नगर सेना राजनांदगांव के नायक उत्तम कुमार साहू को शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव कार्य तथा नगर सेना रायपुर के लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर को उत्कृष्ट गोताखोरी व प्रशिक्षण कार्यों के लिए ’गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक-2026’ प्रदान किया गया।

कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके तहत जांजगीर-चांपा के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को ’गुरु घासीदास पुरस्कार’ (50 हजार रुपये नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड) प्रदान किया गया। कमजोर वर्गों एवं महिला-बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर की निरीक्षक श्रीमती अर्चना धुरंधर को ’राज्यपाल पुरस्कार’ एवं ’रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार’ (प्रत्येक में 50 हजार रुपये नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड) से अलंकृत किया गया। गरियाबंद की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री निशा सिन्हा को पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु ’मुख्यमंत्री पुरस्कार’ (50 हजार रुपये नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड), अजाक थाना बिलासपुर के निरीक्षक उत्तम साहू को उत्कृष्ट थाना संचालन हेतु ’शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार’ (50 हजार रुपये नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड) तथा उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) बिलासपुर डी.आर. टंडन को ’पुलिस महानिदेशक पुरस्कार’ (25 हजार रुपये नकद एवं प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद (भा.पु.से.) के संपूर्ण प्रभार तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री (कोरबा) विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जेल पुलिस, नगर सेना, एन.सी.सी. तथा विशेष शाखाओं की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित

No comments Document Thumbnail

रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और 1 अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि गायत्री सिंह, दीपमाला कश्यप, अर्चना झा, डीएसपी सविता परिहार, सहित 10 अधिकारियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है इन सभी अधिकारियों को 26 जनवरी 2027 को पदक मिलेगा। सूची संलग्न हैः-

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ पुलिस के पदक विजेताओं की सूची

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

1. राष्ट्रपति का वीरता पदक

वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी

  1. रॉबिनसन गुड़िया — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर; वर्तमान में DCP रायपुर

  2.  विनय कुमार — उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर; वर्तमान में SDOP बेरला, जिला बेमेतरा

  3. सोहन लाल — उप पुलिस अधीक्षक, STF

  4.  महंथ कुमार — उप पुलिस अधीक्षक, STF

  5. उप निरीक्षक हरिशंकर प्रसाद ध्रुव — नारायणपुर

  6. प्लाटून कमांडर भूपेंद्र बघेल — STF

  7. सहायक प्लाटून कमांडर गजराज सिंह राठावत — STF

  8. सउनि राजूराम नेताम — नारायणपुर

  9. प्रधान आरक्षक 129 लछमन कुमार — नारायणपुर

  10. प्रधान आरक्षक 564 हरि दुग्गा — नारायणपुर

  11. प्रधान आरक्षक 615 चंदन सिंह भोयर — नारायणपुर

  12. प्रधान आरक्षक 471 उजियार सिंह नुरेटी — नारायणपुर

  13. प्रधान आरक्षक 77 सुकनाथ नुरेटी — नारायणपुर

  14. प्रधान आरक्षक 424 लोमसिंह ध्रुव — नारायणपुर

  15. आरक्षक 313 रामचन्द्र यादव — नारायणपुर

  16. आरक्षक 781 देवप्रसाद दरो — नारायणपुर

  17. आरक्षक 872 बज्जूराम कचलाम — नारायणपुर

  18. बस्तर फाइटर आरक्षक 1046 पीताम्बर दास वैष्णव — नारायणपुर

  19. बस्तर फाइटर आरक्षक 1255 कु. रामबाई पोर्टाई — नारायणपुर

  20. आरक्षक 494 टंकेश पोते — नारायणपुर

  21. आरक्षक 512 धर्मेन्द्र ध्रुव — नारायणपुर

  22. आरक्षक 745 रामधर कुमेटी — नारायणपुर

  23. बस्तर फाइटर आरक्षक 1161 जितेन्द्र कुमार समरथ — नारायणपुर

  24. बस्तर फाइटर आरक्षक 1086 राजेश कुमार — नारायणपुर

  25. आरक्षक 239 अमर पोर्टाई — नारायणपुर

  26. बस्तर फाइटर आरक्षक 1231 कु. ललिता कोर्राम — नारायणपुर

  27. बस्तर फाइटर आरक्षक 1106 सुखदेव वटदा — नारायणपुर

  28. आरक्षक 361 जयसिंह सलाम — नारायणपुर

  29. आरक्षक 668 कोसा राम मरकाम — STF

  30.  स्मृतिक राजनाला — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा; वर्तमान में DCP क्राइम, रायपुर

  31. कंपनी कमांडर यादराम बघेल — STF

  32.  प्रशांत देवांगन — उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर

  33.  राहुल कुमार उईके — उप पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा

  34.  लक्ष्मण सिंह पोर्टाई — उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर; SDOP केसलूर, जिला बस्तर

  35. सउनि नेहरू राम भगत — दंतेवाड़ा

  36. DSF आरक्षक 1497 पिंकी कावड़े — नारायणपुर

  37. आरक्षक 126 मनीष सलाम — नारायणपुर

  38. आरक्षक 1040 जगबंधु जैन — कांकेर

  39. DSF आरक्षक 1395 तीरथ नाग — नारायणपुर

  40. बस्तर फाइटर आरक्षक 1085 कुमार कोवाची — नारायणपुर

  41. बस्तर फाइटर आरक्षक 1096 लालसू राम उसेंडी

  42. आरक्षक 817 अमलूराम मरकाम — नारायणपुर

  43. आरक्षक 718 हीरासिंह धनेवलिया — नारायणपुर

  44. स्व. आरक्षक 876 नितेश एक्का — STF

  45. सउनि सम्पत टांडिया — कांकेर

  46. बस्तर फाइटर स्व. आरक्षक 2295 रमेश कुमार कोरटी — कांकेर

सुकमा जिले के पदक विजेता

  1. प्रधान आरक्षक 973 सोढ़ी रामा — सुकमा

  2. प्रधान आरक्षक 419 सोढ़ी अजय — सुकमा

  3. आरक्षक 2311 बोड्डू लक्ष्मैया — सुकमा

  4. आरक्षक 2264 कट्टम मुत्ता — सुकमा

  5. आरक्षक 2321 सेमल रमेश — सुकमा

  6. आरक्षक 2159 कुहराम रामबाबू — सुकमा

  7. आरक्षक 2353 माड़वी कोसा — सुकमा

  8. आरक्षक 1515 पंडा रोहित — सुकमा

  9. आरक्षक 1656 वेट्टी छोटेलाल — सुकमा

  10. आरक्षक 1617 सोयम जोगा — सुकमा

  11. आरक्षक 1454 करतम लिंगा — सुकमा

  12. आरक्षक 1277 जयसिंह नाग — सुकमा

  13. आरक्षक 204 राजेन्द्र नाग — सुकमा

  14. आरक्षक 456 रामधर कश्यप — सुकमा

  15. आरक्षक 478 माड़वी गंगा — सुकमा

  16. आरक्षक 1088 नुरूम दुल्ला — सुकमा

  17. आरक्षक 251 कवती रामा — सुकमा

  18. आरक्षक 1121 मौसम चंद्रा — सुकमा

  19. नव आरक्षक 399 मड़काम गंगा — सुकमा

  20. आरक्षक 1677 सोढ़ी नरेश — सुकमा

  21. नव आरक्षक 493 मुचाकी देवा — सुकमा

  22. आरक्षक 397 माड़वी मुकेश — सुकमा

  23. आरक्षक 759 मड़काम भीमा — सुकमा

  24. आरक्षक 993 कुंजाम पोदिया — सुकमा

  25. आरक्षक 240 वेट्टी देवा — सुकमा

  26. आरक्षक 1506 सोयम राजू — सुकमा

  27. DSF आरक्षक 2166 सोयम राजू — सुकमा

  28. DSF आरक्षक 2116 माड़वी रमेश — सुकमा

  29. नव आरक्षक 341 सोयम रमेश — सुकमा

  30. आरक्षक 1576 माड़वी कन्ना — सुकमा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कांकेर के पदक विजेता

  1.  सुन्दरराज पी. — भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर; वर्तमान में NIA, नई दिल्ली

  2.  इंदिरा कल्याण एलिसेला — भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल सरगुजा रेंज

  3.  संदीप पटेल — भा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक; वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर

  4. डॉ. प्रशांत शुक्ला — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर; वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रायपुर

  5.  रवि कुमार कुजूर — अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पखांजूर, कांकेर

  6. उप निरीक्षक रामचन्द्र साहू — कांकेर

  7. उप निरीक्षक संतोष मिश्रा — कांकेर

  8. आरक्षक 454 सुयमकान्त श्रीमाली — कांकेर

  9. आरक्षक 515 श्रीनाथ मतलाम — कांकेर

  10. बस्तर फाइटर आरक्षक 2068 पवन देव साहू — कांकेर

  11. बस्तर फाइटर आरक्षक 2266 रोहित कुमार यादव — कांकेर

  12. DSF आरक्षक 2362 तिजऊ राम मरकाम — कांकेर

  13. आरक्षक 467 अर्जुन ताती — कांकेर

  14. आरक्षक 510 कमलेश मरकाम — कांकेर

  15. आरक्षक 1270 दिनेश कांगे — कांकेर

  16. बस्तर फाइटर आरक्षक 2004 गिरधर शोरी — कांकेर

  17. बस्तर फाइटर आरक्षक 2008 विवेकानंद नेताम — कांकेर

  18. बस्तर फाइटर आरक्षक 2010 ओमेश मंडावी — कांकेर

  19. बस्तर फाइटर आरक्षक 2243 रविन्द्र कुमार साहू — कांकेर

  20. बस्तर फाइटर आरक्षक 2013 तरुण कुमार — कांकेर

  21. बस्तर फाइटर आरक्षक 2001 नन्द कुमार — कांकेर

  22. बस्तर फाइटर आरक्षक 2239 निरंजन मरकाम — कांकेर

  23. बस्तर फाइटर आरक्षक 2181 प्रवीण कोरटी — कांकेर

  24. बस्तर फाइटर आरक्षक 2088 प्रमोद कुमार — कांकेर

  25. बस्तर फाइटर आरक्षक 2133 सोनुराम भास्कर — कांकेर

  26. आरक्षक 933 आत्माराम ध्रुव — कांकेर

  27. बस्तर फाइटर आरक्षक 2252 महेन्द्र कुमार भुआर्य — कांकेर

  28. बस्तर फाइटर आरक्षक 2206 नवल राम मंडावी — कांकेर

  29. बस्तर फाइटर आरक्षक 2242 कामेश्वर कावड़े — कांकेर

  30. बस्तर फाइटर आरक्षक 2079 गुलशन कोर्राम — कांकेर

  31. बस्तर फाइटर आरक्षक 2007 विकास कुमार नेताम — कांकेर

  32. बस्तर फाइटर आरक्षक 2011 पूनम चंद्र — कांकेर

  33. DSF आरक्षक 2305 प्यारे लाल तारम — कांकेर

  34. बस्तर फाइटर आरक्षक 2207 विनय कुमार दुग्गा — कांकेर

  35. बस्तर फाइटर आरक्षक 2244 निलेश कुमार टांडिया — कांकेर

  36. आरक्षक 1161 कृष्णा नेताम — कांकेर

  37. आरक्षक 167 वेदांत कश्यप — कांकेर

  38. आरक्षक 1001 युगल किशोर — कांकेर

  39. आरक्षक 1005 देउ राम — कांकेर

  40. आरक्षक 935 तुलसी राम — कांकेर

  41. आरक्षक 1396 कुमेश कुमार — कांकेर

  42. आरक्षक 1301 नोमेश कुमार नायक — कांकेर

  43. आरक्षक 466 फगनू राम कावड़े — कांकेर

  44. आरक्षक 1365 शोभीराम दुग्गा — कांकेर

  45. बस्तर फाइटर आरक्षक 2226 विश्वनाथ सिन्हा — कांकेर

  46. बस्तर फाइटर आरक्षक 2235 धीरज बंजारे — कांकेर

  47. बस्तर फाइटर आरक्षक 2251 अमरेश पाल — कांकेर

  48. DSF आरक्षक 2329 अर्जुन दरो — कांकेर

  49. DSF आरक्षक 2360 लक्ष्मण नेताम — कांकेर

  50. DSF आरक्षक 2347 भुनेश्वर मरकाम — कांकेर

  51. DSF आरक्षक 2392 सोनुराम कोमरे — कांकेर

  52. बस्तर फाइटर आरक्षक 2012 मंजीत जुरी — कांकेर

  53. बस्तर फाइटर आरक्षक 2085 सुमन कड़िलया — कांकेर

  54. बस्तर फाइटर आरक्षक 2148 संजय नेताम — कांकेर

  55. बस्तर फाइटर आरक्षक 2188 भरत कुमार — कांकेर

  56. बस्तर फाइटर आरक्षक 2216 प्रमोद कुमार — कांकेर

  57. बस्तर फाइटर आरक्षक 2039 अमन मंडावी — कांकेर

  58. बस्तर फाइटर आरक्षक 2023 अमीर कुमार मरकाम — कांकेर

  59. बस्तर फाइटर आरक्षक 2115 अजय कुमार — कांकेर

  60. बस्तर फाइटर आरक्षक 2138 राहुल कुमार सलाम — कांकेर

  61. बस्तर फाइटर आरक्षक 2163 राकेश रावटे — कांकेर

  62. बस्तर फाइटर आरक्षक 2106 विश्वनाथ मंडावी — कांकेर

  63. बस्तर फाइटर आरक्षक 2275 सतीश कुमार यादव — कांकेर

  64. आरक्षक 471 उमेश बेदड़ा — कांकेर

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक

  1.  मोती लाल कोटवानी — पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक

  1.  ओम प्रकाश शर्मा — पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर

  2.  गायत्री सिंह — सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

  3. डॉ. अर्चना झा — पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल, कमिश्नरेट, रायपुर

  4.  दीपमाला कश्यप — पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट, रायपुर

  5.  रमा पटेल — उप सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना-रायपुर

  6. ब्रजेश कुमार तिवारी — सहायक सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़

  7. सविता सिंह परिहार — उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, भिलाई

  8. पिनाकी भट्टाचार्य — निरीक्षक (अ), प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई

  9. राकेश कुमार सिंह — कंपनी कमांडर, STF बघेरा, दुर्ग

  10. नेहरू लाल — प्लाटून कमांडर, STF बघेरा, दुर्ग

पुलिस महानिदेशक ने दी बधाई

पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी पदक विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

AIIA की आयुर्वेदिक पहल से पुलिस कर्मियों में तनाव प्रबंधन को मिली नई दिशा, 35,000 से अधिक कर्मियों को लाभ

No comments Document Thumbnail

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने महामारी के दौरान “पुलिस कर्मियों के लिए आयुर्वेदिक हस्तक्षेप द्वारा तनाव प्रबंधन” शीर्षक से एक जनस्वास्थ्य पहल (PHI) परियोजना शुरू की, जिसने उल्लेखनीय प्रभाव डाला है। अब तक इस परियोजना के माध्यम से 35,704 पुलिस कर्मियों में जागरूकता पैदा की जा चुकी है और इसे संस्थान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य की परिभाषा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपनी क्षमताओं को पहचानता है, जीवन के सामान्य तनावों से निपट सकता है, उत्पादक रूप से कार्य कर सकता है और समाज में योगदान देने में सक्षम होता है। इस दृष्टि से मानसिक स्वास्थ्य व्यक्तिगत कल्याण और समाज के प्रभावी संचालन की नींव है।

यह परियोजना प्रो. (डॉ.) मेधा कुलकर्णी (प्रधान अन्वेषक) और प्रो. (डॉ.) मीना देओगड़े (सह-प्रधान अन्वेषक) के नेतृत्व में संचालित हो रही है। इस पहल के अंतर्गत एक विशेष तनाव प्रबंधन मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कल्याण प्रभाग) अतुल कटियार, IPS ने आयुर्वेद की भूमिका और महत्व की सराहना करते हुए इसकी शाश्वत ज्ञान परंपरा और समग्र उपचार क्षमता को रेखांकित किया तथा इस परियोजना के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।

परियोजना के बारे में बताते हुए प्रो. (डॉ.) मीना देओगड़े ने कहा कि पुलिस कर्मी अक्सर अत्यधिक शारीरिक और मानसिक दबाव में कार्य करते हैं, जिससे वे तनाव से संबंधित विकारों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य आयुर्वेद पर आधारित समग्र, निवारक और उपचारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का संरक्षण करना है। इस पहल को मिले सकारात्मक प्रतिसाद और ठोस परिणाम इसकी प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।

परियोजना के तहत 206 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 7,752 पुलिस कर्मियों की तनाव, उच्च रक्तचाप और अन्य संबंधित समस्याओं के लिए जांच की गई। इनमें से 1,843 कर्मियों को आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किया गया, जिसमें आंतरिक औषधियों के साथ शिरोधारा जैसी चिकित्सा पद्धतियां शामिल थीं। दिल्ली पुलिस के कल्याण विभाग ने दो इकाइयों में स्थल उपलब्ध कराकर इस पहल को सहयोग दिया।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली ने 24 मार्च 2026 को इस PHI परियोजना का एक दिवसीय प्रसार कार्यशाला भी आयोजित की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतुल कटियार, IPS (विशेष पुलिस आयुक्त, कल्याण प्रभाग, दिल्ली पुलिस) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने की। साथ ही, आयुष मंत्रालय की PHI परियोजना की जनस्वास्थ्य सलाहकार डॉ. सुनीला गर्ग भी उपस्थित रहीं।

कार्यशाला में विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं लोक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (NEIAFMR), पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश की सहायक प्रोफेसर डॉ. सजीना ए. ने “स्मृति मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं केरल के कोट्टक्कल स्थित VPSV आयुर्वेद कॉलेज की डॉ. अनुपमा कृष्णन ने “जब काम मन को प्रभावित करता है: व्यावसायिक तनाव और उसका आयुर्वेदिक प्रबंधन” विषय पर चर्चा की, जिसमें आयुर्वेद आधारित समग्र और निवारक उपायों पर जोर दिया गया।

यह कार्यशाला अनुसंधान निष्कर्षों के प्रसार और विशेष रूप से पुलिस कर्मियों जैसे उच्च जोखिम वाले पेशों में व्यावसायिक तनाव से निपटने में आयुर्वेद की भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.