Media24Media.com: #PeaceAndSpirituality

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #PeaceAndSpirituality. Show all posts
Showing posts with label #PeaceAndSpirituality. Show all posts

भूटान सरकार के अनुरोध पर भगवान बुद्ध की पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन 25 नवंबर तक बढ़ाया गया

No comments Document Thumbnail

भूटान की राजकीय सरकार के विनम्र अनुरोध पर, भारत से लाए गए भगवान बुद्ध की पवित्र अवशेषों का थिंपू में जारी प्रदर्शन आधिकारिक रूप से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह प्रदर्शन, जिसने हजारों श्रद्धालु भक्तों को आकर्षित किया है, अब 25 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा।

पवित्र अवशेषों की भारत वापसी की सुविधा के लिए, एक विशेष विमान 24 नवंबर 2025 को भूटान के लिए रवाना होगा। पवित्र अवशेष अगले दिन, 25 नवंबर 2025, को भारत वापस लाए जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण समापन समारोह के लिए केंद्रीय संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इस अवधि के विस्तार से भारत और भूटान के बीच गहन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को उजागर किया गया है और भूटान के लोगों द्वारा इस प्रदर्शन को दी गई अपार श्रद्धा को दर्शाया गया है।

भूटान के लोगों की असीम श्रद्धा हमारे साझा आध्यात्मिक विरासत का प्रमाण है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को भूटान के अनुरोध को स्वीकार करते हुए और अधिक भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर देने में गर्व है। यह आयोजन हमारे दोनों देशों के बीच सदाबहार मित्रता और पारस्परिक सम्मान के संबंधों को और मजबूत करता है।

यह प्रदर्शन भारत-भूटान संबंधों में एक ऐतिहासिक आयोजन रहा, जिसने साझा बौद्ध विरासत का जश्न मनाया और विश्वास और सहयोग के विशेष बंधनों को मजबूती दी।


शांति शिखर रिट्रीट सेंटर: नवा रायपुर में शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक

No comments Document Thumbnail

नवा रायपुर के सेक्टर-20 में स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का “शांति शिखर रिट्रीट सेंटर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड” आज छत्तीसगढ़ में शांति और आध्यात्मिकता का नया प्रतीक बनकर खड़ा है। यह भव्य केंद्र राजयोगी ओम प्रकाश भाईजी और राजयोगिनी कमला दीदी के पवित्र संकल्पों से साकार हुआ है। इस भवन का निर्माण 15 जनवरी 2018 को प्रारंभ हुआ और सात वर्षों की निष्ठापूर्ण साधना के बाद यह स्वप्न हकीकत में बदला। 105 फीट ऊँचा, 150 फीट चौड़ा और 225 फीट लंबा यह पाँच मंजिला शांति-धाम राजस्थानी महल की शैली में जोधपुर के कारीगरों ने विशिष्ट पिंक स्टोन से तैयार किया। निर्माण हेतु 150 से अधिक ट्रकों में यह गुलाबी पत्थर विशेष रूप से जोधपुर से लाया गया था। यह न केवल ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पहली पिंक स्टोन इमारत है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी संरचना भी है जो प्रेसटेंसाइल बीम तकनीक से निर्मित हुई है—जो आमतौर पर बड़े पुलों में प्रयुक्त होती है।

भवन की प्रमुख विशेषताएँ 

  1. 2000 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक एलईडी स्क्रीनयुक्त एसी ऑडिटोरियम
  2. 400 लोगों हेतु दो उन्नत सेमिनार हॉल
  3. 100 साधकों के लिए विशाल ध्यान कक्ष
  4. 25 व्यक्तियों की क्षमता वाली आध्यात्मिक व नैतिक साहित्य से समृद्ध लाइब्रेरी
  5. 100 अतिथियों के लिए आरामदायक विश्राम कक्ष
  6. 300 लोगों का डायनिंग हॉल
  7. 200 से अधिक लोगों का वीडियो थिएटर, जहाँ संस्था की प्रेरक फिल्में प्रदर्शित होंगी

दो एकड़ में बना है शांति शिखर 

लगभग दो एकड़ भूमि में फैले इस केंद्र को ब्रह्माकुमारीज़ के देश-विदेश के रिट्रीट केंद्रों में अद्वितीय माना जा रहा है। रायपुर क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी के अनुसार, “शांति शिखर” में समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम संचालित होंगे। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति आत्मशांति, पवित्रता और सकारात्मकता का अनुभव करेगा।

11 हजार लोगों का योगदान 

इस केंद्र के निर्माण में ब्रह्माकुमारीज़ के 50 सेवाकेंद्रों और 500 उपसेवाकेंद्रों से जुड़े लगभग 11 हजार सदस्यों का सहयोग रहा। वर्ष 2018 से प्रत्येक सदस्य ने प्रतिदिन एक रुपया देकर इस दिव्य धरोहर को साकार किया। यह सामूहिक सेवाभाव आने वाले समय में न जाने कितने जीवनों में शांति, एकता और सद्भाव की ज्योति प्रज्वलित करेगा।“शांति शिखर” केवल एक इमारत नहीं, बल्कि मानवता में शांति और सकारात्मकता का जीवंत मंदिर है—जो आने वाली पीढ़ियों को ‘आत्मबल से विश्व-कल्याण’ का संदेश देगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।

भेंट के दौरान सविता दीदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर, सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर के नये भवन "एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर" के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

प्रतिनिधि मण्डल में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि दीदी, बीके महेश डोडवानी और बीके हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.