Media24Media.com: #ICU में आग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ICU में आग. Show all posts
Showing posts with label #ICU में आग. Show all posts

BIG NEWS : ओडिशा के अस्पताल में बड़ा हादसा: ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, कई की हालत नाजुक

No comments Document Thumbnail

 कटक (ओडिशा)। ओडिशा के कटक शहर स्थित SCB Medical College and Hospital में देर रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में लगी भीषण आग में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर इमरजेंसी डिपार्टमेंट में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के अनुसार कुछ मरीजों की मौत ICU में दम घुटने से हुई, जबकि कुछ की मौत दूसरे वार्ड में शिफ्ट करते समय हो गई। फिलहाल 5 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

कई मरीजों को भारी नुकसान

आग लगते ही अस्पताल के स्टाफ और दमकल विभाग ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अस्पताल के फायर डिपार्टमेंट ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद बाहर से तीन फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन धुएं और आग की वजह से कई मरीजों को भारी नुकसान हुआ। ICU में भर्ती गंभीर मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल के न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट किया गया।

मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री और अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य सचिव, कटक के जिला कलेक्टर और डीसीपी मौके पर पहुंच गए। ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर उनका इलाज बिना किसी बाधा के जारी रखा जाए।

मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक SCB मेडिकल कॉलेज में हुए इस हादसे के बाद अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

SMS अस्पताल ICU में आग, 8 मरीजों की दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


आग की वजह और मरीजों की स्थिति

SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आईसीयू में भर्ती अधिकांश मरीज गंभीर और कोमा की स्थिति में थे। आग से निकलने वाले जहरीले धुएं ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी। मरीजों को लगातार सपोर्ट सिस्टम की आवश्यकता थी। उन्हें निचली मंजिल के आईसीयू में शिफ्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन 8 मरीजों को बचाया नहीं जा सका।

दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे बाद पाया आग पर काबू

फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस आईसीयू में आग लगी, वहां 6 मरीज भर्ती थे, जो सभी हताहत हो गए। कुल 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिसमें 11 ट्रॉमा आईसीयू और 13 पास के आईसीयू से थे।

प्रशासन का जायजा

हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और कई मंत्री एवं विधायक अस्पताल पहुंचे। आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि धुआं निकलने के बाद स्टाफ को जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। धुआं बढ़ने पर मेडिकल स्टाफ वहां से भाग गया और किसी ने मरीजों की मदद नहीं की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.