Media24Media.com: #Bhakti

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Bhakti. Show all posts
Showing posts with label #Bhakti. Show all posts

माटी की महक और आस्था के स्वर: केवल कृष्ण के गीतों ने छेड़ा हृदय का तार

No comments Document Thumbnail

​रायपुर,छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी खुशबू और जनमानस की गहरी संवेदनाएं अब सुरों में ढलकर फिजाओं में तैर रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार केवल कृष्ण की लेखनी से उपजे दो गीतों ने इन दिनों प्रदेश के लोक-मन को झंकृत कर दिया है। जहाँ एक गीत में ममतामयी देवी की करुणा है, वहीं दूसरे में बस्तर की वादियों में लौटती शांति की गूंज।

​ममता की छाँव: 'तोर मया ला कइसे बरनव' 

​छत्तीसगढ़ी लोक-आस्था का केंद्र बिंदु सदैव 'दाई' (माँ) रही है। गीत “तोर मया ला कइसे बरनव वो, दाई अंगार मोती” केवल एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि एक आर्त पुकार है।

​इसकी पंक्तियाँ उस आत्मीयता को स्वर देती हैं, जहाँ एक भक्त अपने समस्त सुख-दुख अपनी माँ के चरणों में समर्पित कर देता है।

​सरलता और भक्ति का ऐसा संगम विरल है, जो श्रोता को सीधे अपनी जड़ों और गांव-गली की स्मृतियों से जोड़ देता है।

https://youtu.be/M-BOa2EgnkY?si=OWIn5FpcPwT0jxmf

बस्तर की नई भोर: 'बोलत हावे ना' 

​दूसरा गीत “बोलत हावे ना” उस बदलते बस्तर की कहानी है, जहाँ कभी सन्नाटा पसरा था। यह गीत नक्सलवाद के काले साये से मुक्त होते अंचल की तस्वीर पेश करता है।

​"वर्षों से खामोश रही बस्तर की मैना अब चहकने लगी है। दहशत की जगह अब सुकून और संगीत ने ले ली है।" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह गीत शांति और विकास के नए युग का मधुर उद्घोष बन गया है।

शब्दों में सादगी, सुरों में जादू 

इन रचनाओं की सबसे बड़ी शक्ति इनकी लोकभाषा की मिठास है। इसमें कोई कृत्रिम आडंबर नहीं, बल्कि हृदय की सहज अभिव्यक्ति है। यह डिजिटल युग में छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति को सहेजने और उसे नई पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

रचनाकार का परिचय 

​इन गीतों के रचयिता केवल कृष्ण मूलतः एक सजग पत्रकार हैं। वे बहुत अच्छे स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को उकेरते रहे हैं। इससे पूर्व उनके द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी उपन्यास 'बघवा' पाठकों के बीच अपनी गहरी पैठ बना चुका है।

सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम है शिव पुराण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। वे आज रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल के ग्राम-खम्हार में आयोजित शिव महापुराण कथा में को सम्बोधित कर रहे थे।  

गौरतलब है कि इस कथा का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय व्यतीत किया। माता शबरी के जूठे बेरों की महिमा आज भी जीवंत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से बना प्रसाद अर्पित किया गया, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक दो वर्षों में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 19 चिन्हित तीर्थ स्थलों की यात्रा कराते हुए अब तक 5 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। 

शिव महापुराण कथा का वाचन अकोला (महाराष्ट्र) से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज द्वारा संगीतमय शैली में किया जा रहा है, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती सहित संपूर्ण शिव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गबेल, रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.