Media24Media.com: #Balodabazar News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Balodabazar News. Show all posts
Showing posts with label #Balodabazar News. Show all posts

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, एक डॉक्टर की कोरोना महामारी से मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना संक्रमण के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। आज कोरोना के सर्वाधिक 28 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से मिले हैं। पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार से 8 और बिलाईगढ़, भाटापारा और सिमगा विकासखण्ड से 05 - 05 मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1,807 हो गई है। जिसमें से 930 का इलाज़ होने के बाद घर वापस चले गये हैं। जबकि 876 मरीज़ों का इलाज़ विभिन्न अस्पतालों और कोविड केअर सेन्टरों में चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://राहत की खबर : प्रदेश में एक ही दिन में 3953 मरीज स्वस्थ





जिले में आज कोरोना से एक मौत दर्ज की गई । कसडोल विकासखण्ड के बरपाली पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर की मेकाहारा रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। लगभग 65 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना के साथ अन्य बीमारियोन से ग्रसित थे। इसके साथ जिले में अब मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। जिसमें कोरोना सहित जटिल बीमारियों से ग्रसित 21 मरीज़ और केवल कोरोना बीमारी से 01 मरीज़ की मृत्यु होने की पुष्टि की गई हैं। जिले के कोविड अस्पताल और केयर सेण्टरों में अब केवल 170 बेड ही रिक्त हैं।






Balodabazar News : जिले में आज रिकार्ड 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 85 नये मामलों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 1 हज़ार 644 हो गई है। ईलाज़ होने के बाद 27 मरीज़ों को आज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना महामारी से 877 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं।





यह भी पढ़ें : http://युवती से मारपीट कर आइब्रो दांतों से काटा, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर





जिले में ऐक्टिव केस संख्या की संख्या अब बढ़कर 748 तक पहुंच गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेण्टरों में चल रहा है। कोरोना महामारी से आज जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। सिमगा के ढेकुना ग्राम निवासी एक व्यक्ति की एम्स रायपुर में 10 तारीख को मौत हुई थी, जिसकी सूचना आज प्राप्त हुई। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई





आज जिले में कुल 85 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें बलौदाबाजार ब्लॉक से 21 मरीज, सिमगा ब्लॉक से 17 मरीज, पलारी ब्लॉक से 15 मरीज, कसडोल ब्लॉक से 13 मरीज, भाटापारा ब्लॉक से 13 मरीज और बिलाईगढ़ ब्लॉक से 6 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आज मिले सभी मरीजों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. जिले में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पहचान आज की गई है। अब तक 1416 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, वही आज 35 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 818 मरीजों को डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 587 हो गई हैं. इनमें बलौदाबाजार और पलारी विकासखण्ड से 16 - 16 मरीज, बिलाईगढ़ में 10, सिमगा में 8, कसडोल में 5 और भाटापारा में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई





जिले में आज कोरोना से आज 3 मौत भी दर्ज की गई।  इसमें बलौदाबाजार के नवापारा निवासी 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, कसडोल की 65 वर्षीय महिला और परसापाली (लवन) निवासी 45 साल के पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है।





यह भी पढ़ें : Corona News Update: अब खून के नमूनों से जांचेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता https://media24media.com/corona-news-update-now-blood-samples-will-test-immunity/





मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी से मिले जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर के वार्ड 2 मेन रोड से 1, सेंट्रल बैंक के बाजू से 1, कमल कॉलोनी से 1 तथा अन्य वार्डों से 3 मरीज़ों की पॉजिटिव पहचान की गई है। ग्रामीण बलौदाबाजार अंचल से पेण्डारी (पामगढ़) से 1, रवान अम्बुजा लेबर कॉलोनी से 7, भरुवाडीह से 1 और कोलिहा से 1 मरीज़ शामिल हैं।





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 11 से 2 तथा ग्रामीण अंचल से हरिनभट्टा से 5, रोहांसी एवं सुंदरी एम से 2 - 2 और बेल्हा, छीराही, अछोली, भरवाडीह एवं लटेरा से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव कोरोना पाए गये हैं। 





बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव वार्ड 5 से 3, बिलाईगढ़ वार्ड 5 से 1 और नगर पंचायत से 1 मरीज़ तथा गोविंद वन से 3, खरसुल और बनाहील से 1 - 1 मरीज़ की पहचान हुई है। कसडोल शहर में बलार रोड से 1, आकाश मेडिकल से 1, रामसागर पारा से 1, चाटीपाली से 1 और छरछेद से 1 शामिल हैं। सिमगा के अन्तर्गत वार्ड 13 से 2, बिजली कॉलोनी से 1, फोकट पारा से 5 और भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड और लखन कॉलोनी से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 19 नये मरीज़ों की हुई पहचान, एक मरीज़ की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के रविवार को 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। जबकि इतने ही संख्या में 19 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। वही कोरोना महामारी से एक मरीज मौत हुई, भाटापारा निवासी लगभग 50 वर्षीय एक मरीज़ की आज मौत हो गई। वह कोरोना सहित कई और बीमारियों से पीड़ित था। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 729 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज की संख्या 438 हो गई हैं, जिनका जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी, कसडोल और बिलाईगढ़ के कोविड केअर सेण्टरों में सफल इलाज़ चल रहा है। मौत की संख्या भी अब 8 हो गई है। 





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज़ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 19 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 12 मरीज़ बलौदाबाजार से हैं। कसडोल और पलारी विकासखण्ड से 3-3 मरीज और 1 मरीज़ भटापारा शहर से है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी से 1, लश न्यू कॉलोनी से 2, वैष्णव कॉलोनी से 1, सिविल लाइन से 1 तथा अन्य वार्ड से 2 मरीज़, अम्बुजा कॉलोनी से 4 और मिशन परसा भदेर से 1 मरीज़ शामिल है।





कसडोल के हदहापारा वार्ड 7 से 1, तहसील ऑफिस से 1, पारसनगर सेक्टर 2 से 1, भाटापारा के आदर्श कॉलोनी खोखली रोड से 1, पलारी विकासखण्ड के बघेल कॉलोनी पलारी से 1, सिंघोरा से 1 तथा रोहांसी वार्ड 16 से 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।


Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 39 नए मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना की पहचान की गई है। अब तक एक दिन में इतने सारे मरीज़ सामने नहीं आये थे। जिले में अब तक मरीज़ों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है। वहीं इलाज़ के बाद 25 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 636 मरीज़ों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिला कोविड अस्पताल और संकरी कोविड सेन्टर में अब 261 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया भयावह रूप आज 1514 नए कोरोना मरीज मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में सबसे अधिक 19 मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके बाद कसडोल विकासखण्ड में 13, पलारी विकासखण्ड में 5 और सिमगा विकासखण्ड में 2 मरीज़ सामने आए हैं। भाटापारा और बिलाईगढ़ विकासखण्ड से अभी तक एक भी मरीज़ रिकार्ड नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग सीधी भर्ती : व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि

डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि लवन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार से 7 मरीज़ एवं वार्ड 14 से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। बलौदाबाजार शहर के अंतर्गत पुरानी बस्ती से 1 मरीज़, वैष्णव कॉलोनी से 1 मरीज़, कान्हा विहार से 1 मरीज़, सिविल लाइन से 1 मरीज़, षष्टी मन्दिर 1 मरीज़ तथा शहर के अन्य वार्डों से 5 तथा गिन्डोला से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज किया गया है। कसडोल विकासखण्ड के मुड़पार से 7 मरीज़, कटगी से 3 मरीज़, रामपुर से 1 मरीज़, जीएडी कॉलोनी कसडोल से 1 मरीज़, नया गोरधा से 1 मरीज़ मिले हैं. सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत सिमगा शहर के वार्ड 12 से एक मरीज़ और मोहभट्टा से 1 मरीज़ की पहचान हुई है। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ससहा गांव से 1 मरीज़, गबोद सुंदरी से 1 मरीज़, पलारी वार्ड 4 से एक मरीज़, छेरक़ाडीह से 1 मरीज़ व खरतोरा से एक मरीज़ की पहचान की गई है।

Balodabazar News : कलेक्टर-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन और एसपी आई.के एलेसेला ने संयुक्त रूप से आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बलौदाबाजार शहर के निचले क्षेत्रों और बाढ़ प्रभावित ग्राम मगरचबा में राहत एवं बचाव कार्य का जायज़ा लिया। बीते दो-तीन दिनों से हो लगातार हो रही बारिश के चलते जिले की अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। शहर के निचले इलाकों और नदी-नालों के किनारे घरों में पानी भर गया है। कलेक्टर-एसपी पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुये हैं। जिला कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07727-223697 है। नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे चालू रहेगा। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त नम्बर पर सूचना दर्ज करा सकता है।


आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला


जिला कलेक्टर सुनील जैन आज सवेरे जिले के सभी एसडीएम से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफसर अपनी पूरी ताकत राहत बचाव कार्य में झोंक दें। उनके निर्देश पर कौवाडीह और मगरचबा में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। खोरसी नाले का पानी में ये फंस गए थे। नगर सेना के कमांडेंट नागेंद्र सिंह एवं एसडीएम लाइफबोट के जरिये नन्ही बच्ची सहित परिवारजनों को बचाये। बाढ़ की पानी से उनके पालतू जानवरों को भी सुरक्षित स्थान पर निकाला गया।

यह भी पढ़ें : SC : राज्य अपनी मर्जी से रद्द नहीं कर सकते फाइनल ईयर के एग्जाम
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सक्रिय होकर दौरा करने को कहा है। खासकर निचले इलाकों को विशेष ध्यान दिया जाये। कलेक्टर ने कहा कि यदि बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो अथवा जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए उर उनके लिए खाने-पीने की समुचित इंतज़ाम सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में सम्पति अथवा जनहानि को नुकसान होने पर तत्काल सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने कहा है ताकि आरबीसी 6-4 के तहत सहायता स्वीकृत किया जा सके।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 34 नए मरीज की हुई पहचान, अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार थमती नजर नही आ रही हैं वही जिले में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज कुल 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। आज शुरू में केवल 9 मरीज़ थे। अभी देर रात 25 नए मरीज मिलने की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा, प्रदेश में आज 557 पॉजिटिव सहित 06 की मौत, जानिए आंकड़े

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार से 09 मरीज, कसडोल से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ से 06 मरीज, पलारी से 05 मरीज व सिमगा से 01 मरीज मिले हैं।

अब तक जिले में कुल 630 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 500 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वही 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Unlock News : छत्तीसगढ़ में भीतर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर ई-पास की जरूरत नहीं, जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आज 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं, जिसमें जिला रायपुर से 215, रायगढ़ से 64, जांजगीर-चांपा से 48, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 28, बस्तर से 17, महासमुंद से 15, कोरिया से 13, जशपुर व कांकेर से 10-10, बालोद से 08, कोरबा व कोण्डागांव से 07-07, बलौदाबाजार, सरगुजा व सूरजपुर से 06-06, नारायणपुर से 05, गरियाबंद व सुकमा से 04-04, मुंगेली व दन्तेवाड़ा से 02-02, धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर व अन्य राज्य से 01-01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।

Balodabazar News : जिले में आज 24 कोरोना मरीज़ों की हुई पहचान, अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। कल मंगलवार को प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ था, कोरोना पॉजिटिव के 808 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। पाये गए मरीजों के संपर्क में आये लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के दिए जा रहे सुझावों को अपनाने की अपील लगातार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का परीक्षण आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज से शुरू होगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज रिकार्ड 24 नये कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीँ 7 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर वापस गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 तक पहुंच गई है। इनमें से 461 का इलाज हो चुका है। फिलहाल 109 मरीज़ों का उपचार जिला कोविड अस्पताल में चल रहा है। नये मरीज़ों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने…

डॉ सोनवानी ने बताया की आज पॉजिटिव पाये गये मरीज़ों में भाटापारा शहर से 04, बलौदाबाजार शहर से 04, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सोनपुरी से 02, लवन नगर पंचायत के वार्ड 4 से पांच, कोनारी से 01, हिरमी सीमेंट से 1, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी से 04, खैरा से 02 तथा टीपावन से 01 मरीज़ शामिल हैं।

भाटापारा शहर के 4 मरीजों में विधायक निवास से 01, धुरंधर वार्ड से 01, महावीर वार्ड से 01 व अन्य वार्ड से 01 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार शहर के 4 प्रकरणों में  सिटी कोतवाली से 01, इंदिरा कॉलोनी से 01 तथा 02 अन्य वार्डों से हैं।

Balodabazar News : प्रभारी मंत्री सिंहदेव ने 75 कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़
पंचायत व ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आज  कोरोना की जंग में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिले के लगभग 75 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया। जिला प्रशासन की ओर से मंत्री ने सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं नगरीय निकायों के अफसर-कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसपी आई के एलेसेला भी उपस्थित थे।




मुख्य अतिथि एवं प्रभारी मंत्री सिंहदेव के हाथों सम्मानित होने वाले अधिकारियों में बलौदाबाजार से एसडीएम लवीना पाण्डेय, बीएमओ डॉ एफ. आर. निराला, बीएमओ एवं सर्विलांस अफसर डॉ राकेश प्रेमी, कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र साहू, नगरपालिका के सीएमओ राजेश्वरी पटेल, तहसीलदार गौतम सिंह, सीईओ अनिल कुमार, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुषोत्तम बघेल, पटवारी अजय प्रभाकर, कोटवार किशुन दास, सचिव मनोज मार्कण्डेय तथा मितानिन फेरहीन रजक शामिल हैं।


भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत एसडीएम महेश सिंह राजपूत, तहसीलदार प्रवीण तिवारी, बीएमओ राजेश अवस्थी, सीईओ चन्द्रप्रकाश रात्रे सीएमओ आशीष तिवारी, व्यायाम शिक्षक तरुण सेन, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन वर्मा, पटवारी दुखपाल सिंह पैकरा, सचिव मन्नू वर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र वर्मा, टेक्नीशियन विश्व दीपक और कोटवार कलीराम देवदास का सम्मान किया गया।




कसडोल विकासखण्ड से एसडीएम टेकचन्द अग्रवाल, तहसीलदार शंकरलाल सिन्हा, बीएमओ सीएस पैकरा, बीईओ कमलेश गुप्ता, उप अभियंता मदनलाल नायक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सती वर्मा, कोटवार युगल किशोर मानिकपुरी, जागेश्वर पड़वार एवं धरमदास शामिल हैं।


सिमगा विकासखण्ड के एसडीएम धनीराम रात्रे, तहसीलदार हरिशंकर पैकरा, बीएमओ डॉ पी.एल.चंदन, नायब तहसीलदार यशवंत राज़, सीईओ एस. के.कंवर, पंचायत निरीक्षक हरिश्चन्द साहू, सीएमओ जेपी पांडेय, बीईओ गेंदले, लेक्चरर आशीष शर्मा, पटवारी सीकेश ध्रुव, पंचायत सचिव राजू देवांगन, कोटवार नवीन और लैब टेक्नीशियन कल्पना चन्द्राकर शामिल हैं। बिलाईगढ़ से एसडीएम के.एल.शोरी, सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़, तहसीलदार अमित श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अश्विनी चन्द्रा, सीएमओ सुशील कुमार चौधरी एवं प्रदीप मिश्रा, बीएमओ सुरेश खूंटे, एडीईओ राजेश घृतलहरे, पटवारी योगेश खूंटे, एम एल टी रॉय, सचिव महेश्वर दास वैष्णव और कोटवार मनोज दास मानिकपुरी को सम्मानित किया गया है।




स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय सम्मान पाने वालों में सीएमएचओ डॉ खेमराज सोनवानी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ राकेश प्रेमी, कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र साहू, पैथोलोजिस्ट डॉ अशोक वर्मा, डीपीएम सृष्टि मिश्रा, डेटा प्रबन्धक सतीश साहू, फार्मासिस्ट भानु वर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ कश्यप और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.के.बंजारे को सम्मानित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एन आई सी प्रभारी सत्यनारायण प्रधान और मनरेगा एपीओ कृष्णकांत साहू का भी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि ने सम्मान किया है। समारोह में पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक, सरसीवां सुरेश तारम, आरक्षक चंद्रशेखर कंवर, प्रधान आरक्षक पिंकी कुर्रे, आरक्षक छाया ध्रुव, मंजू साहू, रीना यादव, तोपचन्द कौशिक एवं नवरतन कंवर को प्रभारी मंत्री ने मुख्यं मंच से सम्मानित किया है।

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 8 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें भाटापारा शहर से कुल 07 मरीज मिले हैं, जिसमें भाटापारा शहर के सदर बाजार में 02, स्टेशन वार्ड में 01 मरीज, नयागंज वार्ड में 01 मरीज, गांधी वार्ड में 02 मरीज, और मुंशी इस्माइल वार्ड से 01 मरीज शामिल हैं।

सिमगा विकासखण्ड के ग्राम बछेरा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम परसपाली से 02 मरीज व ग्राम करमंदी से 01 मरीज, बलौदाबाजार शहर सदर बाजार से 01 मरीज, कसडोल शहर से 01 मरीज व पलारी विकासखण्ड के ग्राम भवानीपुर से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। शासन प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना महामारी से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा हैं। दिए जा रहे निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा जा रहा हैं।

कल देर रात को बलौदाबाजार के कोकड़ी ग्राम से 02 मरीज और भाटापारा शहर से 01 मरीज मिला था।

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 473 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 86 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं।

यह भी पढ़े : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

जिले में कल शनिवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज, पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले थे। पाये गए मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं।

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल मरीजों की संख्या 452 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 7:30 बजे तक कोरोना  पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज हैं। पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Amazing : गोबर चोरीकर ले गए चोर, गौठान समिति में दर्ज हुई शिकायत

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 452 तक पहुंच गई है।इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 65 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं। वही आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 12 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे है।

यह भी पढ़ें : गधी के दूध की डेयरी, 7000 रुपए लीटरमिल रहा भाव

बलौदाबाजार जिले में कल कोरोना पॉजिटिव के 06 मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें से 4 मरीज बलौदाबाजार नगर से थे। इसमें से एक मरीज कृष्णा कॉलोनी, दूसरा मरीज कान्हा विहार, तीसरा मरीज न्यू बस स्टैंड के पास एवं चौथा मरीज लोहिया नगर में मिले थे एवं पाँचवा मरीज सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रावन से थे। साथ ही कल जिला कोविड हॉस्पिटल में एक संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई थी। जिसकी पुष्टि जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने किया था।

Balodabazar News : जिले में अब लॉकडाऊन नहीं होगी, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में जारी लॉकडाऊन की मियाद 6 अगस्त के बाद आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान कल 7 अगस्त से कोरोना की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुये संचालित हो सकेंगी। दुकानें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : प्रदेश में देर रात कोरोना के मिले 90 नए मरीज

जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है। रोजाना बड़ी संख्या में प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसलिये हम सभी को पहले से और ज्यादा सजग और सावधान रहने की जरूरत है। संक्रमण की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी की अहम भूमिका है। सभी को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : सामने आई दिशा सालियान की मौत की वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा…

कोरोना महामारी से बचाव का यही एक प्रभावी उपाय है। लोगों में कोरोना के बचाव से सम्बंधित तमाम उपायों के बारे में पर्याप्त जागरूकता हो चुकी है। बावजूद इसके पालन नहीं किये जाने पर जान बुझकर कानून की उल्लंघन किये जाने के आरोप में कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने व्यापारियों को भी बगैर मास्क पहने सामान लेने आये ग्राहकों को सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए हैं।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.