महासमुंद। महासमुंद के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं शायर अशोक शर्मा की ग़ज़लों का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर केंद्र से 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्सुकता है।
यह प्रसारण आकाशवाणी के काव्य गोष्ठी कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड किया गया है। इसमें अशोक शर्मा के साथ वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव, भिलाई की श्रीमती संतोष झांझी और माणिक विश्वकर्मा 'नवरंग' भी शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम का आनंद श्रोता रेडियो के अलावा प्रसार भारती के मोबाइल ऐप 'न्यूज ऑन एयर' (NewsOnAir) के माध्यम से भी अपने मोबाइल फोन पर ले सकेंगे।
इस प्रसारण के जरिए श्रोताओं को छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और ग़ज़लों की खूबसूरती सुनने का अवसर मिलेगा।

