Media24Media.com: #ArpaRiver

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ArpaRiver. Show all posts
Showing posts with label #ArpaRiver. Show all posts

नाबालिग का गर्भपात कराने के बाद अरपा नदी में फेंका भ्रूण! महिला डॉक्टर गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का भी आरोप

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण और अवैध रूप से गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसका गर्भपात कराया। इतना ही नहीं, गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। जांच में भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, बुधवारी निवासी गणेश सोनी (30) पर आरोप है कि उसने नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान बच्ची गर्भवती हो गई।

आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद गणेश सोनी ने एक महिला डॉक्टर की मदद से अस्पताल में बच्ची का गर्भपात करा दिया। पुलिस ने इस मामले में गणेश सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था।

जांच में सामने आई महिला डॉक्टर की भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की तलाश और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने उसलापुर निवासी महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43) से पूछताछ की। जांच में गर्भपात कराने में उसकी कथित संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की बात सामने आई।

भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि महिला डॉक्टर को इस बात की जानकारी थी कि पीड़िता नाबालिग है। इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया। आरोप है कि गर्भपात के बाद मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा डॉक्टर पर नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी पुलिस को नहीं देने का भी आरोप है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

13 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजी गई डॉक्टर

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 551/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3), 89, 238, 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(ठ), 6 एवं 21 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

नदियों के प्राकृतिक प्रवाह और संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में PIL, अरपा समेत कई नदियों पर फोकस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़- प्रदेश की प्रमुख नदियों के प्राकृतिक प्रवाह, उद्गम स्थलों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) के जरिए मामला सामने आया है।

अरपा नदी समेत कई नदियां शामिल
मामले में अरपा, महानदी, शिवनाथ, हसदेव, तांदुला, पैरी, मांद, केलो, सोन और टिपान जैसी प्रमुख नदियों के उद्गम एवं संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। हाईकोर्ट की निगरानी के बाद राज्य सरकार ने नदियों के उद्गम स्थलों की पहचान, मैपिंग और संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय समिति भी गठित की है। 

प्राकृतिक प्रवाह बचाने पर जोर
नदियों के संरक्षण के तहत उद्गम स्थलों की सुरक्षा, अतिक्रमण की स्थिति की जांच, जल प्रवाह और जल गुणवत्ता की निगरानी, कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट तथा वैज्ञानिक तरीके से नदी पुनर्जीवन योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 

विशेषज्ञों की भी होगी भूमिका
हाईकोर्ट ने नदी संरक्षण की निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए पर्यावरण, भू-विज्ञान, जल विज्ञान और भूजल जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों को समिति में शामिल करने पर जोर दिया है।

अरपा नदी को लेकर भी विशेष निगरानी
अरपा नदी के उद्गम क्षेत्र के संरक्षण और नदी के आसपास अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर भी हाईकोर्ट के समक्ष कार्रवाई की स्थिति रखी गई है। जुलाई 2026 के आदेश में कोर्ट ने अरपा सहित प्रमुख नदियों के लिए तैयार की जा रही River Revival Plans और संरक्षण कार्यों की प्रगति पर भी ध्यान दिया। 

उद्देश्य: नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और जल प्रवाह को बनाए रखना, प्रदूषण एवं अतिक्रमण पर नियंत्रण करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए जलस्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित करना।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.