Media24Media.com: #ACB-EOW

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ACB-EOW. Show all posts
Showing posts with label #ACB-EOW. Show all posts

छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस शासनकाल में हुए बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास निधि) घोटाले की जांच में आज ACB और EOW ने एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की। बुधवार सुबह प्रदेशभर में 12 ठिकानों पर दबिश दी गई। इनमें रायपुर में 5, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4 और कुरूद में 1 स्थान शामिल हैं।


सूत्रों के अनुसार, जिन परिसरों पर छापे मारे गए हैं, उनमें से अधिकतर शासकीय सप्लायर, ठेकेदार और खनन कारोबार से जुड़े लोग हैं। राजनांदगांव में नाहटा, भंसाली और अग्रवाल परिवार के ठिकानों पर भी छापेमारी की पुष्टि हुई है।

रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में ACB-EOW की टीम ने सुबह से ही तलाशी शुरू की। धमतरी (कुरूद क्षेत्र) और दुर्ग में भी एक साथ कार्रवाई की गई। राजनांदगांव में EOW की करीब 10 गाड़ियों का काफिला एक साथ पहुंचा और तीन अलग-अलग ठिकानों पर जांच शुरू की गई।

जानकारी के मुताबिक, भारत माता चौक स्थित अग्रवाल निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश नाहटा और कामठी लाइन स्थित ललित भंसाली के घरों में छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी ने इन परिसरों से ठेकों, भुगतान और खनन लेन-देन से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई DMF फंड में हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं और ठेकों की प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

कहां-कहां हुई छापेमारी:

  • रायपुर – 5 स्थान
  • दुर्ग – 2 स्थान
  • राजनांदगांव – 4 स्थान
  • कुरूद – 1 स्थान

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले पर बड़ी मार, पूर्व सीएम की उपसचिव की संपत्ति जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सेवा की निलंबित अफसर और पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की करीब 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16 अचल संपत्तियां कुर्क कर ली गई हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और दण्ड विधि संशोधन अध्यादेश 1944 के प्रावधानों के तहत की गई।


करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

जांच में सामने आया कि सौम्या चौरसिया ने अपने करीबी रिश्तेदारों — सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य के नाम पर लगभग 47 करोड़ रुपये की 45 संपत्तियां खरीदीं। इनकी खरीद को कोयला लेवी और अन्य भ्रष्टाचार से अर्जित अवैध आय से जोड़ा गया है।

ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई

  • पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौम्या चौरसिया की 29 संपत्तियां (करीब 39 करोड़ रुपये मूल्य की) कुर्क की थीं।
  • अब शेष 16 संपत्तियों (8 करोड़ रुपये मूल्य की) को रायपुर विशेष न्यायालय के आदेश पर 22 सितंबर 2025 को कुर्क किया गया।
  • यह आदेश 16 जून 2025 को ईओडब्ल्यू द्वारा दाखिल किए गए आवेदन पर सुनवाई के बाद पारित हुआ।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला क्या है?

कोयला लेवी घोटाला – कोयला परिवहन और खनन के दौरान अवैध वसूली (लेवी) की जाती थी, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ और अफसरों-कारोबारियों ने करोड़ों की कमाई की।

मिलीभगत का जाल – कई वरिष्ठ अफसरों और कारोबारियों पर सिंडिकेट बनाकर करोड़ों की अवैध वसूली करने का आरोप।

सौम्या चौरसिया की भूमिका – पूर्व सीएम की उपसचिव रही चौरसिया पर रिश्वत और अवैध वसूली से करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप।

जांच एजेंसियों की पड़ताल – ED और EOW की संयुक्त कार्रवाई में बेनामी संपत्तियों और काले धन को उजागर किया गया।

हजारों करोड़ का मामला – जांच एजेंसियों के अनुसार घोटाले की रकम हजारों करोड़ रुपये तक फैली हुई है।

आगे की कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में अन्य लोकसेवकों के खिलाफ भी अनुपातहीन संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इसे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.