Media24Media.com: #हाथियों का आतंक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #हाथियों का आतंक. Show all posts
Showing posts with label #हाथियों का आतंक. Show all posts

मरवाही में चार हाथियों का आतंक, फार्म हाउस की बाउंड्री तोड़ी, फसलें रौंदीं

No comments Document Thumbnail

 मरवाही। मरवाही वन मंडल क्षेत्र में चार हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है। बीती रात जंगल से निकलकर हाथियों का समूह रिहायशी इलाके में पहुंच गया और सुबह एक फार्म हाउस समेत आसपास के खेतों में जमकर नुकसान पहुंचाया। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, देर रात चार हाथियों का दल मरवाही नर्सरी के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचा। इसके बाद हाथियों ने मरवाही निवासी दीपक जायसवाल के फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। सबसे पहले उन्होंने फार्म हाउस की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया और परिसर में प्रवेश कर गए। इसके बाद परिसर में रखे आमों को नुकसान पहुंचाया और अन्य सामान भी तहस-नहस कर दिया। हाथियों के उत्पात से फार्म हाउस को काफी क्षति पहुंची है।

हाथियों का दल यहीं नहीं रुका, बल्कि आसपास के खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को भी रौंद दिया। किसानों के अनुसार फसलों को हुए नुकसान से उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

लगातार हाथियों की आवाजाही से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और हाथियों के दोबारा गांव की ओर आने की आशंका से चिंतित हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के दल की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग की टीम उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए वन अमला लगातार प्रयास कर रहा है।

वन विभाग ने यह भी बताया कि जिन लोगों की संपत्ति और फसलों को नुकसान पहुंचा है, उनके लिए मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, उन्हें उकसाने की कोशिश न करें और किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में 53 हाथी चार झुंडों में विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला कुदमुरा रेंज का है, जहां धरमजयगढ़ वन मंडल से पहुंचे दो दंतैल हाथियों ने गीतकुंवारी गांव में किसानों की खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।


जानकारी के मुताबिक, कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज स्थित मेउड़ पहाड़ पर 48 हाथियों का बड़ा दल डेरा जमाए हुए है। बताया जा रहा है कि हर साल गर्मी के मौसम में हाथियों का झुंड करीब ढाई से तीन महीने तक इस इलाके में रहता है। इस बार मार्च महीने से हाथियों का दल कटोरीमोती के पास कुकरीचकहर से मेउड़ पहाड़ क्षेत्र में सक्रिय है।

करीब 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले मेउड़ पहाड़ में हाथियों के लिए भोजन और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। हालांकि भोजन की तलाश में हाथी अक्सर पहाड़ से नीचे उतरकर गांवों की ओर रुख कर लेते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खतरा बढ़ जाता है।

गुरुवार रात धरमजयगढ़ वन मंडल से आए दो दंतैल हाथी गीतकुंवारी गांव में घुस गए। हाथियों ने कई एकड़ में लगी धान की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फसलों को भारी नुकसान पहुंच चुका था।

ग्रामीणों का कहना है कि फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन हाथियों के हमले से पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। लगातार हाथियों की आवाजाही से कुदमुरा, जटगा और पसान क्षेत्र के लोग भय के साये में जी रहे हैं। रात होते ही ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं और खेतों की रखवाली करना मुश्किल हो गया है।

वन विभाग की टीम गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क कर रही है। साथ ही हाथी मित्र दल भी लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, अकेले हाथियों के पास न जाएं और उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें।
वन विभाग के अनुसार फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है। वहीं मेउड़ पहाड़ पर मौजूद 48 हाथियों के दल की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है, ताकि उन्हें रिहायशी इलाकों में आने से रोका जा सके।
जिले में लगातार बढ़ रही हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

हाथियों का आतंक: दो दिनों में 3 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

No comments Document Thumbnail

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लुंड्रा वन परिक्षेत्र के असकला इलाके में हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक दिन पहले भी एक महिला की जान जा चुकी है। दो दिनों में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


अकेला हाथी बना कहर का कारण

वन विभाग के अनुसार, हाथियों के झुंड से बिछड़ गया एक अकेला हाथी इस समय असकला और आसपास के इलाकों में उत्पात मचा रहा है। यह हाथी लगातार ग्रामीणों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर रहा है और लोगों पर हमला कर रहा है।

मैनपाट में भी मकान तोड़ रहे हाथियों का झुंड

मैनपाट इलाके में भी हाथियों का एक दल लगातार गांवों में घुसकर मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और रात के समय वे अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

वन विभाग अलर्ट मोड में, DFO रवाना

लगातार घटनाओं के बाद वन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। डीएफओ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया गया है और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.