Media24Media.com: #हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #हत्या. Show all posts
Showing posts with label #हत्या. Show all posts

सनक: एकतरफा प्यार में फार्मेसी छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार दोपहर एकतरफा प्रेम की सनक में एक युवक ने फार्मेसी छात्रा की उसके किराए के कमरे में बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


एक महीने से कर रहा था परेशान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिंटू साहू पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मृतका खुशी साहू (19 वर्ष) को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। मृतका ने परेशान होकर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने खुशी को दो बार फोन किया, लेकिन नंबर ब्लॉक होने के कारण बात नहीं हो सकी। इसके बाद सुबह 11:10 बजे उसने खुशी की सहेली को कॉल किया। सहेली द्वारा खुशी के पास मोबाइल न होने की बात कहने पर आरोपी बाइक से सीधे उसके कमरे पर पहुंच गया।

सहेली के नहाने जाने पर दिया वारदात को अंजाम

घटना के वक्त खुशी की सहेली बाथरूम में थी। इसी बीच कमरे में दाखिल हुए आरोपी ने पहले खुशी का गला दबाया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी पीठ, हाथ और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ 10 वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण खुशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

सहेली जब बाहर आई, तो उसने खुशी को खून से लथपथ हालत में पाया। उसने तत्काल मकान मालिक और पास के एक कैफे संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

केंद्रीय जेल के आजीवन कारावास कैदी की इलाज के दौरान मौत

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले की केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या (धारा 302) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया।


मृतक कैदी की पहचान

मृतक कैदी का नाम विनय प्रताप सिंह (35 वर्ष) बताया गया है। वह दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी था। मार्च 2023 से वह केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद 28 नवंबर 2025 को अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

स्वास्थ्य स्थिति और मौत का कारण

जेल प्रशासन के अनुसार, विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। जेल अस्पताल में उसका नियमित इलाज चल रहा था और चिकित्सकों की निगरानी में उसे दवाइयां दी जा रही थीं।

जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि बीते दिन सुबह अचानक कैदी की तबीयत गंभीर हो गई। लो शुगर के चलते उसकी हालत बिगड़ने पर तत्काल निर्णय लेते हुए उसे रायपुर के उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस से रायपुर ले जाने के बाद अस्पताल में उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

रायपुर अस्पताल से मिली सूचना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

गिट्टी खदान में युवक की निर्मम हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बना वजह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरी में भरकर पानी से भरी डबरी में फेंक देने की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


शव को पत्थरों से कुचल कर पहचान मिटाने की कोशिश

24 जुलाई को ग्रामीणों ने गिट्टी खदान में पानी में तैरती बोरी को देखा। सूचना पर पहुंची एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और राखी थाना पुलिस की टीम ने बोरी से बुरी तरह सड़ा-गला शव बरामद किया। शव पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे, और चेहरे को पत्थरों से कुचलने की कोशिश की गई थी ताकि पहचान न हो सके।

मंदिर हसौद से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की गई। शरीर की बनावट, कपड़े और अन्य वस्तुओं के आधार पर मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी उर्फ मॉडल (उम्र 20 वर्ष), निवासी कायाबांधा, थाना मंदिर हसौद के रूप में हुई।

पुराने दोस्तों ने ही की हत्या, प्रेम-प्रसंग में हुआ विवाद

जांच में पता चला कि मृतक दिनेश को आखिरी बार गांव के ही साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा के साथ एक्टिवा में जाते देखा गया था। हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन तीनों ने गिट्टी खदान के पास बैठकर शराब पी। इस दौरान गांव की एक लड़की को लेकर मृतक से विवाद हो गया। गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिनेश की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरी में भरकर उसमें पत्थर डालकर खदान की डबरी में फेंक दिया गया।

मामला दर्ज, वाहन और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में थाना राखी में अपराध क्रमांक 122/25, धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

साहेब दास मानिकपुरी, पिता – नरेन्द्र दास मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी – कायाबांधा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर

सोहन उर्फ पिंटू कंडरा, पिता – विनोद गेन्द्रे, उम्र 25 वर्ष, निवासी – कायाबांधा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.