Media24Media.com: #सीएम साय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सीएम साय. Show all posts
Showing posts with label #सीएम साय. Show all posts

विकास की राह पर बस्तर: सीएम साय ने पीएम को सौंपा प्लान, बोले कश्यप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री साय के हालिया दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश सरकार ने बस्तर के विकास को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। मंत्री Kedar Kashyap ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को बस्तर के समग्र विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा है, जिससे क्षेत्र में आने वाले समय में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।


मंत्री कश्यप ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से केंद्र सरकार की योजनाओं को गति मिलेगी और भाजपा सरकार बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में तेजी से काम करेगी।

भूजल गिरावट पर चिंता

कश्यप ने प्रदेश में गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक दोहन के कारण जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कई इलाकों में गर्मी के मौसम में फसल के दौरान भूजल उपयोग पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने बताया कि इस पहल में किसानों का सहयोग भी मिल रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस की प्रस्तावित बैठकों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि पार्टी को पहले अपने आंतरिक विवाद सुलझाने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने आम जनता के लिए कौन सी ठोस योजनाएं लागू कीं।

नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा प्रोत्साहन

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर कश्यप ने बताया कि सरकार ने नक्सलमुक्त गांवों को एक करोड़ रुपये देने की योजना बनाई है। पंचायत स्तर पर इसकी घोषणा की जा चुकी है और जो गांव स्वयं को नक्सल मुक्त घोषित करेंगे, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्तर संभाग विकास के मामले में प्रदेश का सबसे समृद्ध क्षेत्र बनकर उभरेगा।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज भव्य समापन, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आज, 3 अप्रैल को शाम 5 बजे रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।


समारोह में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एम.सी. मैरीकॉम और भारतीय फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भूटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 25 मार्च से राज्य के तीन शहर—रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर—में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए।

समापन समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा राज्य शासन के मंत्रीगण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी समारोह में शामिल होंगे।

सीएम साय गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, इन्वेस्टर कनेक्ट में रखेंगे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति का रोडमैप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर नए शासकीय स्टेट हैंगर का उद्घाटन किया। इसके बाद वे विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर गए।


मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह दौरा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ा है। वे गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन करेंगे और भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे।

निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री के दूसरे दिन का कार्यक्रम पूरी तरह औद्योगिक निवेश पर केंद्रित रहेगा। वे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेकर राज्य की नई औद्योगिक नीति को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान वे संभावित निवेशकों से व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगे और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे।

भूपेंद्र पटेल से मुलाकात, गुजरात मॉडल का अध्ययन

गुजरात प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे। वे गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में आयोजित “इन्वेस्ट गुजरात” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां उन्हें सीएम डैशबोर्ड और सीएम जनशिकायत निवारण प्रणाली का प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा भी करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे।

केवड़िया में ‘एकता प्रकाश पर्व’ में होंगे शामिल

गुजरात प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय केवड़िया भी जाएंगे, जहां वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित भारत पर्व 2025 और एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे। वे केवड़िया में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

11 नवंबर को रायपुर वापसी

मुख्यमंत्री साय 11 नवंबर को इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भागीदारी के बाद मंगलवार रात रायपुर लौट आएंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हाल ही में जापान दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।

कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने सीएम साय और डिप्टी सीएम साव का आभार जताया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर. निर्माण विभागों में लंबित मांगों और अनेक समस्याओं को लेकर संघर्षरत छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन को बड़ी राहत मिलने जा रही है। समस्याएं सुलझने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस निर्णय लिया है। एसोसिएशन की मांग पर एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है जो मुख्य रूप से निर्माण विभागों में जीएसटी और खनिज रॉयल्टी की विसंगतियों को दूर करने एक समान प्रक्रिया लागू करने की रिपोर्ट 3 नवंबर तक राज्य शासन को सौंपेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेश पर वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है। अभी निर्माण विभागो में जीएसटी और खनिज रॉयल्टी मामले में अलग अलग नियम प्रक्रिया है, जिससे ठेकेदार परेशान हैं।


छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने जारी बयान में पीडब्ल्यूडी में बिलों के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ बिल भुगतान और खनिज रॉयल्टी में भारी विसंगति सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों का समाधान करने का मांगपत्र और ज्ञापन सौंपा था।

एसोसिएशन के प्रतिनि​धि मंडल को उपमुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी अरुण साव ने समाधान का भरोसा दिलाया था। वहीं छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनि​धिमंडल ने राज्य के विकास और निर्माण कार्यों में ठेकेदारों की अहम भूमिका से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण से तेजी लाने की बात कही है। साथ ही कमेटी के अफसरों से बिना किसी गुमराह हुए तय समय पर रिपोर्ट राज्य सरकार को देने की उम्मीद की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पीडब्ल्यूडी, पीएचई विभाग के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया करते हुए खुशी जताया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.