Media24Media.com: #संविधान दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #संविधान दिवस. Show all posts
Showing posts with label #संविधान दिवस. Show all posts

मन की बात: पीएम मोदी ने Gen-Z के जज्बे की तारीफ की, राम मंदिर और संविधान दिवस का किया उल्लेख

No comments Document Thumbnail

PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खाद्यान्‍न उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि, अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम, संविधान दिवस, अंतरिक्ष विज्ञान में नवाचार, और भारतीय पारंपरिक शिल्पकला जैसे कई विषयों पर चर्चा की।


युवाओं और इसरो की ‘ड्रोन प्रतियोगिता’ की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता मंगल ग्रह जैसी कृत्रिम परिस्थितियों में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के युवा, विशेषकर Gen-Z की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

उन्होंने बताया कि मंगल पर जीपीएस उपलब्ध नहीं होता, इसलिए प्रतियोगिता में शामिल ड्रोन को कैमरा और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर की सहायता से दिशा, ऊंचाई और बाधाओं का अनुमान लगाना था। कई ड्रोन विफल होते देखे गए, लेकिन युवाओं का धैर्य और तकनीकी कौशल प्रेरणादायक रहा।

पीएम मोदी ने पुणे की एक युवा टीम की विशेष रूप से सराहना की, जिसने कई प्रयासों के बाद कृत्रिम मंगल परिस्थिति में ड्रोन उड़ाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह जज्बा उन्हें चंद्रयान-2 की असफलता और चंद्रयान-3 की सफलता से जुड़ी वैज्ञानिक लगन की याद दिलाता है।

“वीडियो में युवाओं की आंखों में वही दृढ़ता और चमक दिखी, जो हमारे वैज्ञानिकों में रहती है। यही जुनून विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


संविधान दिवस और सांस्कृतिक पर्वों का उल्लेख

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवंबर का महीना कई प्रेरणादायक अवसर लेकर आया।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का भी उल्लेख किया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय शिल्पकला का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी नेताओं को भारतीय पारंपरिक शिल्पकला से निर्मित प्रतीक भेंट किए गए, जिनमें—

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को तंजावुर की चोल कालीन शैली की कांस्य नटराज प्रतिमा
  • कनाडा के प्रधानमंत्री को उदयपुर की चांदी के अश्व की प्रतिकृति
  • जापान की प्रधानमंत्री को तेलंगाना- करीमनगर की चांदी की बुद्ध प्रतिमा

उन्होंने कहा कि ये शिल्पकृतियां भारत की समृद्ध विरासत और कला परंपरा का प्रतीक हैं।

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पहुँचना संविधान की ही उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।


मुख्यमंत्री ने संविधान निर्मात्री सभा में देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के संविधान निर्माण अमूल्य योगदान दिया को स्मरण किया। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी आज भी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.