Media24Media.com: #श्रीराम जन्मभूमि मंदिर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #श्रीराम जन्मभूमि मंदिर. Show all posts
Showing posts with label #श्रीराम जन्मभूमि मंदिर. Show all posts

500 साल बाद अयोध्या में लहराया भगवा: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा

No comments Document Thumbnail

अयोध्या। आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त में अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर सनातनी सूर्य पताका लहराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के शिखर पर स्थापित इस भगवा धर्म ध्वज का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री ने गर्भगृह में रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की।


अयोध्या पहुंचने पर पीएम मोदी ने भव्य रोड शो भी किया। सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले सात मंदिरों के समूह—सप्तर्षि मंदिर—गए, जहां महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।


केसरिया सिल्क से बना है राम मंदिर का ध्वज

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि धर्म ध्वज शुद्ध केसरिया सिल्क से निर्मित है। इसका आकार 10 फुट चौड़ा, 20 फुट लंबा तथा त्रिकोणीय है। ध्वज पर ‘सूर्य’, ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष के पवित्र प्रतीक अंकित हैं। यह रंग आग और उगते सूर्य का प्रतीक है—जो त्याग, समर्पण और तेजस्विता का द्योतक है।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण पूरी दुनिया के लोग अपने टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर देख सकेंगे। ध्वजारोहण की विधि पूर्वाह्न 11:50 बजे प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और स्वामी गोविंद देव गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुई।

धर्म और मर्यादा का प्रतीक- सीएम योगी

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “राम मंदिर के शिखर पर फहराया गया यह ध्वज धर्म और मर्यादा दोनों का प्रतीक है। अयोध्या विकास और विश्वास का केंद्र बन चुकी है और आज उसका उत्सव मनाने का दिन है।”

‘शहीदों की आत्मा को शांति मिली होगी’- मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “राम मंदिर आंदोलन में जिन्होंने त्याग और बलिदान दिया, आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। अशोक सिंघल जी को भी आज सुकून मिला होगा। ध्वज केवल प्रतीक नहीं—यह मूल्य, आदर्श और सभ्यता को ऊँचाई तक ले जाने का संदेश है। इससे पूरे विश्व में शुभता और कल्याण फैलेगा।”

अयोध्या में आज पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण, शहर किले में तब्दील, 6970 सुरक्षा कर्मी तैनात

No comments Document Thumbnail

 अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। समारोह के लिए पूरी अयोध्या को अभेद्य सुरक्षा घेरा में बदल दिया गया है। एटीएस, एनएसजी, साइबर यूनिट, एंटी-ड्रोन सिस्टम से लेकर स्नाइपर तक सभी विशेष टीमें तैनात की गई हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

सुबह 10 बजे: सप्तमंदिर दर्शन – महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर।

  • सुबह 11 बजे: माता अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन।
  • गर्भगृह में राम दरबार दर्शन-पूजन।
  • दोपहर 12 बजे: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण।

ध्वजारोहण विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में होगा। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा त्रिकोणीय भगवा ध्वज फहराया जाएगा, जिस पर भगवान श्रीराम की वीरता का प्रतीक सूर्य की आकृति, कोविदारा पेड़ और ‘ॐ’ अंकित है।

मंदिर परिसर की विशेषताएँ

शिखर उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित।

  • मंदिर परिसर का 800 मीटर परकोटा दक्षिण भारतीय वास्तुकला का उदाहरण।
  • बाहरी दीवारों पर 87 रामायण प्रसंगों की पत्थर नक्काशी।
  • परकोटा पर 79 सांस्कृतिक प्रसंगों की कांस्य ढालें।

अयोध्या छावनी में तब्दील

ध्वजारोहण को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

मानव संसाधन तैनाती

  • 14 एसपी
  • 30 एएसपी
  • 90 डीएसपी
  • 242 इंस्पेक्टर (पुरुष)
  • 1060 उप निरीक्षक
  • 80 महिला उप निरीक्षक
  • 3090 पुरुष हेड कांस्टेबल
  • 448 महिला हेड कांस्टेबल
  • कुल नागरिक पुलिस: 5784
  • यातायात पुलिस: 1186

  •  कुल तैनात सुरक्षा कर्मी: 6970

ट्रैफिक एवं स्पेशल यूनिट तैनाती

  • 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 130 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 820 जवान
  • एटीएस कमांडो: 2 टीमें
  • एनएसजी स्नाइपर: 2 टीमें
  • एंटी-ड्रोन यूनिट: 1 टीम
  • साइबर कमांडो: 4
  • तकनीकी विशेषज्ञ: 90
  • स्पेशल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

  • बम डिटेक्शन, डॉग स्क्वॉड, हाई रिस्पॉन्स वैन
  • माइंस टीम, बीडीडीएस 9 टीमें
  • एस्कॉर्ट यूनिट, स्पॉट चेक टीम, फायर यूनिट
  • 105 DFMD, 380 HHMD, बैगेज स्कैनर
  • वाहन माउंटेड जैमर, ड्रोन विजिलेंस
  • भीड़ नियंत्रण के लिए मॉड्यूल और बैरियर
  • पूरे शहर में रूट डायवर्जन लागू है और सभी हाई-ग्राउंड पॉइंट पर स्नाइपर तैनात हैं।

पीएम मोदी कल फहराएँगे राम मंदिर का ध्वज, 191 फीट ऊँचे शिखर पर होगा ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

 अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 191 फुट ऊँचे शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पवित्र ध्वज फहराएँगे। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि यह ध्वजारोहण केवल एक समारोह नहीं, बल्कि दुनिया भर के भक्तों के लिए यह संदेश है कि मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है।


मिश्र ने एएनआई से बातचीत में कहा कि अब भगवान श्रीराम अपने उचित स्थान पर विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर रामलला के साथ सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी भी प्रतिष्ठित हैं। ध्वजारोहण के दिन विशेष आरती भी की जाएगी, जो इस आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है।

समाज के हर वर्ग को मिलेगा प्रतिनिधित्व

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में केवल विशिष्ट लोगों को नहीं, बल्कि समाज के उन तबकों को भी आमंत्रित किया गया है जिन्हें पहले कभी ऐसे आयोजनों में स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भगवान राम सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं, इसलिए उन समुदायों के लोग भी आमंत्रित हैं जिनके साथ भगवान राम ने अपने वनवास काल में संवाद किया था — जैसे निषाद समुदाय और शबरी माता का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग।

चंपत राय कर रहे तैयारियों की निगरानी

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 6,000 से 8,000 श्रद्धालुओं की सूची तैयार की गई है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश और अयोध्या से गहरा संबंध रखने वाले भक्तों को प्राथमिकता दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.