Media24Media.com: #शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव. Show all posts
Showing posts with label #शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव. Show all posts

चरौदा के शिक्षक महेन्द्र पटेल का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन, आरंग विकासखंड से पहली बार मिला राज्य स्तरीय सम्मान

No comments Document Thumbnail

 आरंग । शिक्षक दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को राजभवन रायपुर में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस वर्ष के पुरस्कार के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा (आरंग) के नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल का नाम घोषित किया।


वर्षों की प्रतीक्षा के बाद सफलता

महेन्द्र पटेल 2018 से लगातार राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद इस वर्ष उनका चयन हुआ है। सूत्रों के अनुसार, अब तक आरंग विकासखंड के किसी भी शिक्षक को राज्य शिक्षक पुरस्कार नहीं मिला है। श्री पटेल ब्लॉक के पहले शिक्षक हैं, जिन्हें यह सम्मान मिलेगा।

पहले भी मिले कई सम्मान

शिक्षक महेन्द्र को पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। सत्र 2016 में उन्हें जिला स्तर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण (ज्ञानदीप) से सम्मानित किया गया था। विभिन्न संस्थानों ने भी राज्य स्तर पर उन्हें कई पुरस्कार प्रदान किए हैं।

शिक्षा और समाजसेवा दोनों में सक्रिय

शिक्षक महेन्द्र का मानना है – "शिक्षक का कार्य सिर्फ बच्चों को पढ़ाना नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी है।"
वे शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में भी लगातार रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनकी पहल से अनेक लोग प्रेरित हो रहे हैं।

बधाइयों की बौछार

महेन्द्र पटेल के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बधाई देने वालों में प्रमुख हैं –
गुरु खुशवंत साहेब (कैबिनेट मंत्री) ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड), नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर), टाकेश्वरी मुरली साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत आरंग), हिमांशु भारतीय (जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर), दिनेश शर्मा (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आरंग), मातली नंदन वर्मा (विकासखंड स्रोत समन्वयक, आरंग), सी.एल. साहू (नोडल प्राचार्य, भिलाई), जीतेन्द्र शुक्ला (संकुल समन्वयक, भिलाई), साथ ही अनेक कर्मचारी, सामाजिक संगठन, चरौदा शाला का स्टाफ, संकुल भिलाई एवं विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.