Media24Media.com: #वार्षिकोत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #वार्षिकोत्सव. Show all posts
Showing posts with label #वार्षिकोत्सव. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 13.56 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का लोकार्पण और 26.68 करोड़ 68 रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक गोमती साय, पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह सहित कंवर समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव विकासखण्ड में जिन नवनिर्मित कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 2.71 करोड़ रूपए लागत से ग्राम आमाटोली में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन, 3.04 करोड़ रुपए लागत से ग्राम पंचायत पंगसुवा दर्रापारा तक सड़क, 2.35 करोड़ रुपए लागत से सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग, 3.06 करोड़ लागत से पालीडीह बस्ती से लाखझार तक सड़क, 6.34 करोड़ लागत से कर्राजोर से होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग, 2.73 करोड़ रुपए लागत से बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग, 2.16 करोड़ रुपए लागत से सूरजगढ़ के मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक पहुंच मार्ग, 2.01 करोड़ लागत के तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग और 2.25 करोड़ रुपए लागत से एस.टी.पी. निर्माण कार्य शामिल है।

इसी तरह जिन नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया उनमें विकासखण्ड कांसाबेल में 2.63 करोड़ रुपए लागत से कांसाबेल के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग, 1.07 करोड़ रुपए लागत से छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग, 1.97 करोड़ रुपए लागत से करंजटोली डाड़ीडिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग, 1.72 करोड़ रुपए की लागत से कोरंगा बस्ती से खैरवारटोली पहुंच मार्ग, 4.28 करोड़ रुपए की लागत से मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग, 3 करोड़ रुपए की लागत से करंजटोली-रजौटी पहुचं मार्ग 1.23 करोड़ रुपए की लागत से घोघरा के चौक से फरसाटोली मेन रोड पहुंचमार्ग, 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, नक्टीमुंडा और 54.01 लाख रुपए की लागत से पत्थलगांव में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कार्यालय भवन शामिल है।

सुषमा प्रेम पटेल को मिला “साहित्य सृजन काव्य रत्न सम्मान 2025”

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : साहित्यिक जगत में अपनी अनवरत रचनाशीलता और सृजन-साधना के लिए चर्चित कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल को “साहित्य सृजन काव्य रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य सृजन संस्थान के चतुर्थ स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदान किया गया।


सुषमा प्रेम पटेल ने प्रतिदिन घनाक्षरी छंद प्रेषित कर साहित्यिक क्षितिज पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके इस समर्पण और निरंतरता ने उन्हें साहित्यिक बिरादरी में एक अलग स्थान दिलाया है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने माँ शारदे के श्रीचरणों में अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे सृजन-पथ की प्रेरणा है। बीते वर्षों में मैंने प्रतिवर्ष 365 दिन निःस्वार्थ भाव से रचनात्मक योगदान दिया है। यह यात्रा माँ शारदे की कृपा और साहित्य सृजन परिवार के स्नेह से ही संभव हो पाई। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों और संस्थान के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सृजन को साहित्य की अनमोल धरोहर बताया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.