Media24Media.com: #राष्ट्रीय एकता दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #राष्ट्रीय एकता दिवस. Show all posts
Showing posts with label #राष्ट्रीय एकता दिवस. Show all posts

राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े हमारी भावी पीढ़ी - मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि वे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘एकता दौड़’ में शामिल होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार पटेल को उनकी दूरदृष्टि और अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण ही ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है। राष्ट्र को एकजुट करने के उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, और 'विविधता में एकता' की भावना हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह जोश सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का प्रण लेने का आह्वान किया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी बोले - कांग्रेस की गलती से पाकिस्तान के पास गया कश्मीर, सरदार पटेल की इच्छा अधूरी रह गई

No comments Document Thumbnail

Sardar Patel Birth Anniversary : राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गलती की वजह से जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल मानते थे कि “इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि इतिहास बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए।


प्रधानमंत्री ने कहा, “कश्मीर आज धारा 370 की जंजीरों को तोड़कर मुख्यधारा से जुड़ चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा है कि अब भारत पर अगर कोई आंख उठाता है, तो भारत घुसकर जवाब देता है। आज भारत का हर जवाब पहले से बड़ा और निर्णायक होता है — यह हमारे दुश्मनों के लिए संदेश है।”

‘कांग्रेस सरकारों ने देश की संप्रभुता पर नहीं दिखाई गंभीरता’

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखा, लेकिन उनके निधन के बाद की सरकारों ने उस गंभीरता को नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, “कश्मीर में हुई गलतियों से लेकर पूर्वोत्तर में पैदा हुई समस्याओं और देश में फैले नक्सलवाद तक — इन सबने देश की संप्रभुता को चुनौती दी। लेकिन उस समय की सरकारों ने सरदार पटेल की नीतियों पर चलने की बजाय रीढ़विहीन रवैया अपनाया। इसका परिणाम देश ने हिंसा और रक्तपात के रूप में भुगता।”

‘नेहरू ने सरदार पटेल की इच्छा पूरी नहीं होने दी’

प्रधानमंत्री ने कहा, “सरदार साहब चाहते थे कि जैसे उन्होंने बाकी रियासतों का विलय किया, वैसे ही कश्मीर का भी पूर्ण विलय हो। लेकिन नेहरू जी ने उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग निशान देकर कांग्रेस ने जो गलती की, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा।”

घुसपैठियों को बताया आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा के सामने सबसे बड़ा खतरा विदेशी घुसपैठियों से है। दशकों से ये लोग देश के संसाधनों पर कब्जा करते रहे, जनसांख्यिकीय संतुलन बिगाड़ते रहे और राष्ट्र की एकता को कमजोर करते रहे। लेकिन पिछली सरकारों ने वोटबैंक की राजनीति के लिए इस समस्या पर आंखें मूंद लीं।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.