Media24Media.com: #यात्री बस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #यात्री बस. Show all posts
Showing posts with label #यात्री बस. Show all posts

चलती बस में गूंजी नवजात की किलकारी: प्रसव पीड़ा उठने पर महिला यात्रियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 बलरामपुर। जिले में इंसानियत और सूझबूझ की मिसाल पेश करने वाली एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। कोरबा से पटना जा रही एक यात्री बस सफर के दौरान उस समय अस्थायी डिलीवरी रूम में बदल गई, जब एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बस में मौजूद महिला यात्रियों ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद मां और नवजात को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तेज बारिश के बीच राजहसन बस कोरबा से पटना के लिए रवाना हुई थी। बस में कोरबा निवासी एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। रात करीब 11 बजे अंबिकापुर पार करने के बाद महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने तत्काल वाहन सड़क किनारे रोक दिया।

बस में मौजूद महिला यात्री सुनती देवी और अन्य महिलाओं ने बिना समय गंवाए प्रसूता की मदद की। सीमित संसाधनों के बावजूद सभी ने मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया और महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इस दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों ने भी सहयोग किया और पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बनाए रखा।

प्रसव के बाद बस बलरामपुर पहुंची, जहां करीब आधे घंटे बाद प्रसूता और नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि यह महिला का पहला प्रसव है। घटना के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। नवजात के सुरक्षित जन्म के बाद बस में खुशी का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए स्वेच्छा से आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

शादी से पहले मातम! कन्या विवाह योजना की बस खाई में गिरी- 54 जोड़े घायल

No comments Document Thumbnail

 मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दर्जनों जोड़ों के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। जनकपुर से रतनपुर जा रही एक यात्री बस पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 54 जोड़े घायल हो गए।


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी। नागपुर के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से फिसलकर खाईनुमा गड्ढे में जा घुसी। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

चालक-कंडक्टर मौके से फरार

हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया। बस का चालक और कंडक्टर घायलों को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। बस में सवार कई लोग दर्द से कराहते रहे, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शादी की रस्मों से पहले अस्पताल पहुंचे जोड़े

हादसे में सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुछ जोड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शादी की खुशियों के साथ निकले नवविवाहित जोड़ों को रस्मों की जगह अस्पताल के बेड पर इलाज कराना पड़ा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी योजना के तहत आयोजित इतने बड़े आयोजन के लिए बस की तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस इतनी तेज क्यों चलाई जा रही थी, इसकी जांच की मांग उठने लगी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस और नागपुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.