Media24Media.com: #मुठभेड़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मुठभेड़. Show all posts
Showing posts with label #मुठभेड़. Show all posts

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मौके से एक AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की खबर भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता C-60 द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिलने पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद के कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि अबूझमाड़ इलाका लंबे समय से नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। घने जंगल, पहाड़ी भूभाग और सीमावर्ती स्थिति के चलते यहां ऑपरेशन चलाना सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के जवान संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं।

मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की घेराबंदी कर अन्य नक्सलियों, हथियारों के जखीरे और संभावित ठिकानों की तलाश कर रही हैं।

बीजापुर के सबसे दुर्गम इलाके में सुरक्षाबलों की घुसपैठ, नक्सलियों को चारों ओर से घेरा, मुठभेड़ जारी

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर। नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार की दिशा में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण इलाकों में मोर्चा खोल दिया है। सुकमा के बाद अब भैरामगढ़–इंद्रावती के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया गया है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान शुक्रवार सुबह से लगातार दूसरे दिन भी नक्सलियों से रुक-रुककर गोलीबारी कर रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक, भैरामगढ़–इंद्रावती क्षेत्र में माओवादियों की बड़ी मौजूदगी की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर बीजापुर से डीआरजी की विशेष टीम को तत्काल इलाके में रवाना किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना होते ही मुठभेड़ शुरू हो गई, जो शुक्रवार सुबह से अब तक जारी है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को बीजापुर जिले के गोलापल्ली जंगल में डीआरजी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मारे गए तीनों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के अहम सदस्य थे। इनमें

  • माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत (एरिया कमेटी मेंबर),
  • सोधी बंदी (एसीएम),
  • नुप्पो बाजनी (महिला एसीएम) शामिल हैं।

इन लगातार सफलताओं के बाद सुरक्षाबलों ने भैरामगढ़–इंद्रावती क्षेत्र में ऑपरेशन और तेज कर दिया है। इलाके में अतिरिक्त डीआरजी और सीआरपीएफ की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

सुरक्षाबलों का दावा है कि इस संयुक्त ऑपरेशन से नक्सलियों की एरिया कमेटी की कमर पूरी तरह टूटने वाली है और बीजापुर में नक्सल नेटवर्क को निर्णायक झटका लगेगा।

लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान घायल, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया

No comments Document Thumbnail

 सुकमा, छत्तीसगढ़ | सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे शहीदी सप्ताह के दौरान चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत हुई।


घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), CRPF और STF के संयुक्त बल जंगलों में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट भी किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर लाया गया है।

एक नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में अब तक एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा एसपी और CRPF डीआईजी खुद ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और क्षेत्र में नक्सलियों की संभावित मौजूदगी को लेकर व्यापक तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि हर साल नक्सली "शहीदी सप्ताह" मनाते हैं, जिसमें वे सुरक्षाबलों पर हमले और अन्य हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षाबलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.