Media24Media.com: #भूकंप के झटके

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भूकंप के झटके. Show all posts
Showing posts with label #भूकंप के झटके. Show all posts

गरियाबंद में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे धरती हल्की कांपी, जिसके बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए।


जानकारी के अनुसार, पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे भी धरती कांपी थी। वहीं एक दिन पहले आए झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी, जो बेहद हल्की श्रेणी में आती है।

हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार हो रही भूगर्भीय गतिविधियों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार झटकों के कारण वे डरे हुए हैं और कई लोग रात में घरों से बाहर समय बिता रहे हैं।
बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के हल्के भूकंप भूगर्भीय हलचल का संकेत हो सकते हैं। फिलहाल किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन लगातार झटकों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।

तुर्किये में फिर हिली धरती! पश्चिमी इलाके में 6.1 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं

No comments Document Thumbnail

 Turkey Earthquake : तुर्किये में सोमवार रात एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिमी इलाके में आए 6.1 तीव्रता के इस भूकंप से कई इमारतें ढह गईं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।


भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में

तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:48 बजे आया। इसका केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में जमीन से लगभग 5.9 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इस्तांबुल समेत बर्सा, मनीसा और इजमिर प्रांतों में भी महसूस किए गए।

तीन इमारतें ढहीं, पहले से थीं क्षतिग्रस्त

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी में कम से कम तीन खाली इमारतें और दो मंजिला एक दुकान ढह गईं। ये सभी ढांचे पहले आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो चुके थे। जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने कहा कि “अब तक किसी के घायल या मृत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन राहत एवं सर्वे का कार्य जारी है।”

लगातार सक्रिय है भूकंपीय क्षेत्र

गौरतलब है कि अगस्त में सिंदिरगी में इसी तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कई घायल हुए थे। तब से बालिकेसिर और आसपास के क्षेत्रों में कम तीव्रता वाले झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं।

2023 की तबाही अब भी ताजा है यादों में

फरवरी 2023 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों की लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जबकि पड़ोसी सीरिया में भी करीब 6,000 लोगों की जान गई थी।

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.