Media24Media.com: #भारतीय सेना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भारतीय सेना. Show all posts
Showing posts with label #भारतीय सेना. Show all posts

भारतीय सेना का पराक्रम: छत से उड़ा हेलीकॉप्टर, इमारत ढही, फिर भी 25 लोगों की बचाई जान

No comments Document Thumbnail

 पठानकोट । पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय सेना ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन कर बड़ी त्रासदी टाल दी। सेना के हेलीकॉप्टर ने मधोपुर हेडवर्क्स के पास ढहने की कगार पर खड़ी एक इमारत से 22 सीआरपीएफ जवानों और 3 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया।


इमारत ढहते-ढहते बची जानें

जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, इमारत पूरी तरह से धराशायी हो गई। लेकिन सेना की त्वरित कार्रवाई से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सेना के अतिरिक्त महानिदेशक जन सूचना (ADG PI) ने ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

बाढ़ का कहर

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सतलुज, व्यास, रावी सहित कई नदियां उफान पर हैं। रंजीत सागर डैम और लखनपुर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हालात और बिगड़ गए। पठानकोट और आसपास के क्षेत्रों में भारी जलभराव और नुकसान की खबरें हैं।

सेना का बयान

आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार रात से चल रहे ऑपरेशन में बुधवार सुबह 6 बजे ‘आर्मी एविएशन’ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर उड़ाकर लोगों को निकाला। प्रवक्ता ने कहा-



“यह सफल अभियान भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता और संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता को दर्शाता है। सेना और स्थानीय प्रशासन के तालमेल से एक बड़ी त्रासदी टल गई।”

हालात गंभीर

बाढ़ से जम्मू-पठानकोट हाईवे पर पुल ढह गया और जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थिति को देखते हुए 27 से 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

"बस, अब बहुत हो चुका" — आर्मी चीफ ने बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मास्टर प्लानिंग

No comments Document Thumbnail

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुलासा किया कि 22 अप्रैल को पहलगाम की घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा था। अगले दिन, 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक हुई। रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा— "बस, अब बहुत हो चुका" और सेनाओं को पूरी छूट दी— "आप तय कीजिए कि क्या करना है।


जनरल द्विवेदी के अनुसार, इस स्पष्ट राजनीतिक समर्थन ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। 25 अप्रैल को नॉर्दर्न कमांड में योजना बनी, कॉन्सेप्ट तैयार हुआ और ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें 9 में से 7 टारगेट ध्वस्त हुए और बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया गया। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात में यह सफलता साझा की गई।

'सिंदूर' नाम से भावनात्मक जुड़ाव

नाम को लेकर उन्होंने बताया— "पहले मुझे लगा ‘सिन्धु’ (इंडस नदी) है, लेकिन पता चला यह ‘सिंदूर’ है। इससे सैनिकों और देशवासियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बना। जब कोई बहन, मां या बेटी सिंदूर लगाएगी, तो वह सैनिक को याद करेगी।"

ग्रे जोन रणनीति और नैरेटिव मैनेजमेंट

आर्मी चीफ ने कहा, यह ग्रे जोन ऑपरेशन था— न पूरी तरह पारंपरिक युद्ध, न सामान्य कार्रवाई। रणनीतिक तरीके से, शतरंज की तरह, दुश्मन की चाल का जवाब दिया गया। साथ ही, नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए जनता की सोच पर असर डाला गया। सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस डन, ऑप सिंदूर’ जैसे संदेशों ने दुनिया भर में असर डाला।

रणनीतिक और कूटनीतिक कदम

रणनीतिक स्पष्टता के तहत इंडस वॉटर ट्रीटी फ्रीज करना, पाकिस्तान के रक्षा कर्मियों को 'नॉन ग्राटा' घोषित करना और वीजा रद्द करना जैसे अहम कूटनीतिक कदम उठाए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, राहत भी दी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को उनकी एक हालिया टिप्पणी पर कड़ी फटकार लगाई, जिसमें उन्होंने चीन द्वारा दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय ज़मीन हड़पने का दावा किया था। यह मसला 9 दिसंबर 2022 को भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प के बाद उठी। राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर 16 दिसम्बर 2022 को टिप्पणी की थी।


सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी से सख्त सवाल किए।
कोर्ट ने पूछा, “आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 किलोमीटर जमीन कब्जा कर ली? आपके पास क्या विश्वसनीय जानकारी है?”

सच्चे भारतीय ऐसा नहीं कहेंगे !

जस्टिस दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जार्ज मसीह की बेंच ने कहा- “अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। जब सीमा पर कोई विवाद होता है, तो क्या आप इस तरीके से सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया पर टिप्पणी करेंगे? आप विपक्ष के नेता हैं, सवाल संसद में क्यों नहीं पूछते?”

न्यायालय में राहुल गांधी का पक्ष वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने रखा। सिंघवी ने कहा कि ‘विपक्ष के नेता को सार्वजनिक सवाल पूछने का अधिकार है। ' कोर्ट ने इस पर टिप्पणी की कि “आपके पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन जिम्मेदारी भी है।”

राहुल को राहत भी मिली

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रही लखनऊ कोर्ट में मानहानि केस की कार्यवाही पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी। यानी मानहानि के मामले में लखनऊ ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा दी है, और शिकायतकर्ता व यूपी सरकार को नोटिस जारी किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • -कोर्ट ने फटकार के साथ भविष्य में ऐसी बिना प्रमाण के टिप्पणी करने से राहुल गांधी को सतर्क भी किया।
  •  कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्रता है, लेकिन जिम्मेदारी भी है कि संवेदनशील राष्ट्रीय मसलों पर संवेदनशीलता बरती जाए।
  •  इस तरह, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील मुद्दों पर
  • सोच-समझकर और प्रमाण के साथ बयान देना जिम्मेदार नेता का कार्य है।

CG NEWS : सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 30 जून से, पांच शहरों में होंगे CEE टेस्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर ; भारतीय सेना द्वारा सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 एवं 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर – में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।


अग्निवीर क्लर्क / एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों के लिए दो अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून 2025 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं: बिलासपुर में चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान और डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा; रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना; भिलाई (दुर्ग) में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला; दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड और जगदलपुर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा।

भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.