Media24Media.com: #बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष. Show all posts
Showing posts with label #बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष. Show all posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, अध्यक्ष चुना जाना तय

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। सोमवार 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि आधिकारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।


नितिन नबीन के नामांकन के लिए देश के सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे देश का समर्थन प्राप्त है। प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित बीजेपी संसदीय दल के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

नामांकन का पूरा कार्यक्रम

  • दोपहर 2 से 4 बजे: नामांकन दाखिल
  • शाम 4 से 5 बजे: नामांकन पत्रों की जांच
  • शाम 5 से 6 बजे: नाम वापसी की प्रक्रिया

हालांकि, अध्यक्ष पद के नाम की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को ही की जाएगी।

सभी राज्यों के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब

नितिन नबीन के नामांकन को लेकर पार्टी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों को सोमवार दोपहर 2 बजे बीजेपी मुख्यालय, दिल्ली में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

बीजेपी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कम से कम 5 राज्यों से प्रस्ताव अनिवार्य होते हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगवाकर एकजुटता का संदेश देने की रणनीति अपनाई है।

20 जनवरी को होगा औपचारिक ऐलान

20 जनवरी को नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री
  • बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
  • राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी

उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी संभावित है।

21 जनवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद 21 जनवरी को नितिन नबीन सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और प्रदेश प्रभारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक दिशा और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

तीन राज्यों में अभी संगठन चुनाव बाकी

बीजेपी की राष्ट्रीय मतदाता सूची में 5708 मतदाता शामिल हैं, जो 30 राज्यों में पूर्ण हो चुके संगठन चुनावों के आधार पर तैयार की गई है। हालांकि दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में अभी संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज, भागवत से 45 मिनट की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। 28 सितंबर से पहले चुनाव संपन्न कराने की कोशिशों के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है।


रविवार शाम चौहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज में मुलाकात की। यह बैठक करीब 45 मिनट चली। माना जा रहा है कि इस चर्चा का संबंध बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव से है।

करीब दो साल बाद शिवराज सिंह चौहान और भागवत की यह मुलाकात हुई है। इससे पहले चौहान प्रगति मैदान के भारत मंडपम में गायत्री परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बैठक के तुरंत बाद वे दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल रवाना हो गए, जहां सोमवार को वे आईआईएसईआर भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

बीजेपी में लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की अटकलें चल रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी को संघ और बीजेपी नेतृत्व के बीच समन्वय की कमी से भी जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में शिवराज-भागवत मुलाकात ने पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर सियासी कयासों को और तेज कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.