Media24Media.com: #बम से उड़ाने की धमकी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बम से उड़ाने की धमकी. Show all posts
Showing posts with label #बम से उड़ाने की धमकी. Show all posts

बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुबह प्राप्त इस संदेश में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।


सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सख्त जांच शुरू कर दी गई है।

हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। फिलहाल ई-मेल की सत्यता और स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।


धमकी मिलते ही पुलिस ने एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल की तकनीकी जांच जारी है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.