Media24Media.com: #नवलीन कौर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नवलीन कौर. Show all posts
Showing posts with label #नवलीन कौर. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

No comments Document Thumbnail

रायपुर- खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

 नवलीन कौर
जन्म से ही स्वास्थ्यगत चुनौतियों से जूझने वाली नवलीन ने इसे अपनी कमज़ोरी नहीं, बल्कि ताकत में बदल दिया और खेल को अपना जीवन-मार्ग चुना। उन्होंने फरवरी 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

महासमुंद जिले के बागबाहरा की निवासी नवलीन कौर, श्री अरविंद एवं श्रीमती रंजीत कौर छाबड़ा की सुपुत्री हैं। उनका जन्म गर्भावस्था के सातवें महीने में हुआ था, जिससे प्रारंभिक वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियाँ रहीं। आस-पड़ोस, रिश्तेदार और परिचित हमेशा उनकी तबीयत के बारे में पूछते रहते थे, जिससे वह कभी-कभी उदास हो जाती थीं। लेकिन नवलीन ने इस जिज्ञासा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और खुद को एक नई दिशा में ढाल दिया।

वर्ष 2018 में नवलीन ने बागबाहरा से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। वे महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज बनीं। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथा स्थान अर्जित किया। वर्ष 2023 में उन्होंने गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नवलीन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कंपाउंड बो से खेला जाता है, जिसके लिए उनके परिजनों ने उन्हें एक नया आधुनिक कंपाउंड धनुष प्रदान किया है। उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसकी शानदार शुरुआत की है। वर्तमान में नवलीन कोच श्री एवन साहू एवं खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे से तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता के इस दौर में कोई खिलाड़ी यदि तीरंदाजी जैसे विशिष्ट खेल में कड़ी मेहनत करके प्रदेश और देश के लिए मेडल लाने की दिशा में काम कर रहा है, तो यह न केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणास्पद भी। नवलीन जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ के युवाओं को यह संदेश देती हैं कि प्रतिबद्धता, अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल

No comments Document Thumbnail

रायपुर- कभी कमजोर स्वास्थ्य की पूछ-परख से तंग नवलीन कौर आज छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी की उभरती प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। सात महीने में जन्म लेकर कमजोर तबीयत वाली नवलीन लोगों के बार-बार तबीयत पूछने से तंग आ गई थी। फिर नवलीन ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकारा और खेलों में अपना कैरियर बनाने की ठानी। आज महासमुंद जिले की यह लड़की छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी की तेजी से उभरती खिलाड़ी है। नवलीन ने हाल ही में आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए तीरंदाजी में अपना स्थान पक्का किया है। इससे पहले उसने फरवरी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता है। 


राष्ट्रीय खेलों में सीनियर वर्ग में तीरंदाजी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रही नवलीन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि क्रिकेट की लोकप्रियता वाले युग में तीरंदाजी जैसे खेलों में सहभागिता और अपने प्रदेश-देश के लिए मेडल जीतने की इच्छा रखना ही बड़ी बात है नवलीन तीरंदाजी के लिए छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं। वे प्रदेश के दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन को अपना खेल निखारने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव सहायता मिलेगी।

महासमुंद जिले के बागबाहरा की रहने वाली नवलीन का जन्म श्री अरविंद-श्रीमती रंजीत कौर छाबड़ा के घर हुआ। माँ की गर्भ अवस्था के सात महीने में ही जन्म लेने के कारण नवलीन स्वास्थ्यगत परिस्थितियों में बहुत कमजोर रहीं। घर आने जाने वाले, आसपास के पड़ोसी और नाते-रिश्तेदार हमेशा नवलीन के स्वास्थ्य के बारे में पूछा करते थे। इससे नवलीन बहुत परेशान हुआ करती थी लेकिन बाद में उसने इसे अपनी ताकत बनाया और तीरंदाजी खेल में अपना कैरियर बनाना शुरू किया। नवलीन ने 2018 में बागबाहरा से पांच किलोमीटर दूर बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू किया और वे महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज खिलाड़ी बनी। स्कूली शिक्षा के दौरान नवलीन ने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कूली तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 2023 में गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। इसी दौरान राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

नवलीन कहती हैं कि मेरा सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीतने का है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीरंदाजी कंपाउंड बो से होती है। इसके लिए मेरे परिजनों ने नया आधुनिक कंपाउंड धनुष खरीद कर दिया है। नवलीन कोच एवन साहू और खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे से तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं। कंपाउंड से शुरूवात करते हुए उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राऊंड बालिका वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.