Media24Media.com: #जनसंपर्क विभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #जनसंपर्क विभाग. Show all posts
Showing posts with label #जनसंपर्क विभाग. Show all posts

रायपुर में संविधान दिवस समारोह आज, अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे सीएम साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : भारतीय संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।


छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे टाउन हॉल में आयोजित इस छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री रायपुर के अम्बेडकर चौक में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। संविधान दिवस पर सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों में भाषण प्रतियोगिताएं और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी l

संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा

भारत का संविधान दुनिया भर के बेहतरीन संविधानों को मिलाकर बनाया गया है और ये दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ाना है। संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

डिजिटल प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, आगंतुक बोले- पहली बार सुन्दर और डिजिटल रूप में देखी राज्य की उपलब्धियां

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025” में जनसंपर्क विभाग की भव्य डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 01 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद से प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

आगंतुकों ने प्रदर्शनी को देखकर अपनी उत्सुकता साझा किया। रायपुर के उकेश्वर पटेल ने कहा- राज्य की 25 वर्षों की यात्रा को इतनी आधुनिक और भावनात्मक प्रस्तुति में देखना गर्व की बात है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों तक की विकास गाथा को डिजिटल माध्यम में शानदार ढंग से दिखाया गया है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार यह प्रदर्शनी अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों पर आधारित है। यहां वॉल्यूमेट्रिक और गतिशील एलईडी तकनीक, क्यूआर कोड आधारित जानकारी, डिजिटल कियोस्क और टच पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 

प्रदर्शनी में फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, और पर्यटन विकास जैसी योजनाओं को आकर्षक डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।बस्तर क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा को 360-डिग्री प्रोजेक्शन और साउंड इफेक्ट्स के साथ दिखाया गया है।   

प्रदर्शनी देखने बालोद जिले के दल्लीराजहरा से आए शंकर प्रसाद ने कहा, “प्रदर्शनी में हमारे क्षेत्र की नई पहचान को देखकर बहुत खुशी हुई। विशेष रूप से भारत रत्न श्रीअटल जी के राज्य निर्माण में किए गए ऐतिहासिक योगदान को जिस तरह प्रदर्शित किया गया है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। ऑडियो हेडफोन के माध्यम से उनके ओजस्वी भाषणों को सुनना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।”

कुशाभाऊ ठाकरे से आई छात्रा नम्रता महिलांग ने कहा कि- डिजिटल वॉल और 360 डिग्री प्रोजेक्शन देखकर लगा जैसे हम इतिहास को जी रहे हों। बस्तर की यात्रा वाला सेक्शन बहुत प्रभावशाली था।

राज्य के भविष्य की झलक दिखाते “डिजिटल छत्तीसगढ़ 2047 सेक्शन को देखकर आगंतुक विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। छात्रा गुलेश पाल ने कहा- 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की जो झलक यहां दिखाई गई है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। यह प्रदर्शनी परंपरा और तकनीक का सुंदर संगम है।

जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल का बढ़ा कद, अब संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय भी

No comments Document Thumbnail

रायपुर । जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ रवि मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) का कार्य भी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।

डॉ रवि मित्तल, आईएएस

इस आदेश के अनुसार डॉ मित्तल को यह दायित्व उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त रूप से दिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव जैसे महत्त्वपूर्ण पद का दायित्व मिलने से डॉ मित्तल का प्रशासनिक कद और बढ़ गया है। जनसंपर्क आयुक्त के रूप में डॉ मित्तल पहले से ही राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रशासनिक दक्षता का ईनाम

अब मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव का प्रभार मिलने से वे मुख्यमंत्री के प्रशासनिक कार्यों और निर्णयों में भी प्रत्यक्ष रूप से योगदान देंगे।

सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्यों की दक्षता और समन्वय बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। डॉ रवि मित्तल के पास प्रशासनिक अनुभव और दक्षता होने के कारण उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल को 23 अक्टूबर 2024 को जशपुर कलेक्टर रहते हुए छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में आयुक्त पदस्थ किया गया था और 28 अक्टूबर 2024 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। तब से जनसंपर्क विभाग के कामकाज में कसावट और बेहतर मीडिया प्रबंधन में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है।

देखिए कार्यविभाजन सूची:-





जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक आनंद प्रकाश सोलंकी को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उप संचालक आनंद प्रकाश सोलंकी के सेवानिवृत्ति अवसर पर 30 जून सोमवार को जनसंपर्क संचालनालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर संचालक उमेश मिश्रा एवं संजीव तिवारी सहित विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने सोलंकी की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।


यहां यह उल्लेखनीय है कि आनंद प्रकाश सोलंकी ने अपने सेवाकाल के 23 वर्ष तक मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए राज्य शासन की योजनाओं एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उनके कार्यकुशलता,निष्ठा और विश्वास का प्रमाण है। विभागीय अधिकारियों ने इस अवसर पर सोलंकी के उज्ज्वल भविष्य और सुदीर्ध स्वस्थ्य जीवन की कामना की। अपर संचालक उमेश मिश्रा एवं संयुक्त संचालक बी.एम तंबोली ने कहा कि सोलंकी का सरल व्यवहार, उनकी सौम्यता और कार्यशैली अनुकरणीय है।

समारोह में उनके साथ कार्य कर चुके सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय ने सोलंकी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। आनंद प्रकाश सोलंकी ने इस मौके पर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.