Media24Media.com: #केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. Show all posts
Showing posts with label #केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. Show all posts

पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले को करीब 65 लाख रुपये लागत की आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। इस वैन के तकनीकी उपयोग और अपराध अनुसंधान में इसकी भूमिका से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ‘कलेक्टर जनदर्शन सभाकक्ष’ में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से इसमें वर्चुअली शामिल हुए। उन्होने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल फॉरेंसिक वैन को जिले में सेवा हेतु रवाना किया।


अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला में ऑनलाइन जुड़े उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि मुंगेली जिले को मिली यह अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को नई मजबूती प्रदान करेगी। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह वैन पुलिस को घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की सुविधा देगी, जिससे अपराध अनुसंधान में तेजी आएगी और साक्ष्य संकलन अधिक प्रभावी होगा।

तकनीकी क्षमता का उठाएं पूरा लाभ

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन की तकनीकी क्षमताएं आपराधिक मामलों के त्वरित एवं वैज्ञानिक निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंगेली पुलिस इस सुविधा का बेहतर उपयोग कर अपराधियों के खिलाफ सशक्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

निष्पक्ष न्याय में बड़ी भूमिका निभाएगी वैन मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में सभी नागरिकों के लिए न्याय समान है। उन्होंने कहा कि न्याय भेद नहीं करता और प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और सटीक जांच में बड़ी मददगार साबित होगी।

आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यशाला में तकनीकी सत्र में फॉरेंसिक एक्सपर्ट ज्योत्सना लकड़ा ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और जवानों को वैन में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया, साक्ष्य सुरक्षित रखने में बरती जाने वाली सावधानियों तथा मौके पर ही प्राथमिक फॉरेंसिक जांच करने के तरीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही बताया कि अदालत में साक्ष्यों की वैधता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से जांच और दस्तावेजीकरण अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री की बचत अपील का दिखा असर

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘बचत’ संबंधी अपील को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने अनावश्यक खर्च से बचते हुए ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में सहभागिता की।

कार्यशाला में मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, बार काउंसिल के अध्यक्ष  राजमन सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता  रविंदर सिंह छाबड़ा सहित जिले के विभिन्न थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।


यह सेवा 24x7 संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी तथा स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन से घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

‘Science on Wheels – Towards Faster Justice’ थीम पर आधारित 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदेश में अपराध अनुसंधान को नई दिशा देंगी। “32 वैन – 32 जिले – एक संकल्प: सटीक जांच, त्वरित न्याय” के उद्देश्य के साथ शुरू की गई यह पहल घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

लगभग 65 लाख रुपये प्रति यूनिट लागत वाली इन अत्याधुनिक वैन में घटनास्थल संरक्षण किट, साक्ष्य संग्रहण एवं सीलिंग उपकरण, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, नार्कोटिक्स परीक्षण किट, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी व्यवस्था, बुलेट होल स्क्रीनिंग एवं बैलिस्टिक जांच किट तथा गनशॉट रेजिड्यू (GSR) परीक्षण किट जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अब तक अपराध स्थल से साक्ष्य प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने में समय लगता था, जिससे साक्ष्यों के दूषित होने की संभावना बनी रहती थी तथा रिपोर्ट आने में भी विलंब होता था। नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच, साक्ष्य संरक्षण, परीक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। इससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

साक्ष्य आधारित न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया बल

राज्य सरकार का उद्देश्य वैज्ञानिक जांच को जन-जन तक पहुंचाना, साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका को बढ़ाना तथा समयबद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करना है।

आधुनिक डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, अपराध अनुसंधान को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों का कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

बस्तर पंडुम समापन समारोह में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह आज 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।


‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में निर्धारित है।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल होंगे।

बस्तर पण्डुम में सांसद द्वय महेश कश्यप और भोजराज नाग, विधायक श्री किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

राजनीतिक तापमान बढ़ा: आज राज्यसभा में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। संसद का आज का सत्र ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा आयोजित की गई है। सोमवार को लोकसभा में हुई व्यापक बहस के बाद आज यह मुद्दा राज्यसभा में आगे बढ़ाया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली इस चर्चा के लिए सदन में विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें वंदे मातरम् की विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और उसके राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा।


राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे अमित शाह

राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। माना जा रहा है कि शाह अपने संबोधन में वंदे मातरम् के रचनात्मक सफर, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका और देश के भावनात्मक ताने-बाने में इसकी प्रतीकात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालेंगे।

चर्चा के समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा अपनी टिप्पणी देंगे और गीत की 150 वर्ष की यात्रा तथा इसकी वर्तमान संदर्भों में प्रासंगिकता को रेखांकित करेंगे। इसके अलावा भाजपा नेता राधामोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी अपने विचार रखेंगे।

लोकसभा में रहा वंदे मातरम् के सम्मान का दिन

सोमवार को लोकसभा में दिन राष्ट्रीय गीत के सम्मान में समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चर्चा को “राष्ट्रीय गौरव का क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् वह मंत्र है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा दी। जिस गीत ने देशभक्ति की भावना को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उसे याद करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।”

चुनाव सुधार पर आज गरमा सकती है बहस

संसद में आज चुनाव सुधार पर भी गर्मागर्म बहस की उम्मीद है। विपक्ष SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा सकता है। इस बहस की शुरुआत नेता विपक्ष राहुल गांधी करेंगे, जिससे सदन में राजनीतिक तापमान बढ़ना तय माना जा रहा है।

नवा रायपुर में 60वां डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन आज से, सुरक्षा कड़ी- अमित शाह पहुंचे रायपुर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज  शुक्रवार से शुरू हो रहे पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार देर रात रायपुर पहुंचे। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक आईआईएम नवा रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को इस सम्मेलन में शामिल होंगे तथा उनके शुक्रवार देर शाम तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।


सम्मेलन के मद्देनज़र नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था अत्यधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

गृह मंत्री का स्वागत, सम्मेलन का उद्देश्य

गृह मंत्री शाह के विशेष विमान से देर रात रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

सरकारी बयान के अनुसार, सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य है -

“पुलिस के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा और ‘विकसित भारत’ की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करना।”


महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा

‘विकासशील भारत : सुरक्षा आयाम’ विषय पर आधारित इस सम्मेलन में निम्न विषयों पर गहन चर्चा होगी—

  • वामपंथी उग्रवाद
  • आतंकवाद-निरोधक कार्यवाही
  • आपदा प्रबंधन
  • महिला सुरक्षा
  • फॉरेंसिक साइंस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का पुलिस सेवाओं में उपयोग

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण मंच

बयान में कहा गया है कि सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच है, जो—

  • पुलिस बलों के परिचालन, संरचनात्मक और कल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा करता है
  • कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण से जुड़े पेशेवर अनुभव साझा करने का अवसर देता है
  • नवाचार और नए विचारों के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है

बयान में यह भी उल्लेख है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से लगातार इस सम्मेलन की प्रक्रिया और स्वरूप में सुधार किए हैं।

यह सम्मेलन अब तक गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

सम्मेलन में प्रमुख रूप से शामिल होंगे=

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल
  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
  • राज्यों/यूटी के पुलिस महानिदेशक
  • केंद्रीय पुलिस संगठनों (CAPFs) के प्रमुख
  • DIG और SP स्तर के नए अधिकारी, जिन्हें पहली बार व्यक्तिगत सहभागिता का अवसर दिया गया है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर बड़ी सौगात: नया रायपुर में एनएफएसयू कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि आगामी 22 व 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का एक कैंपस छत्तीसगढ़ में बनेगा। उसके लिए 40 एकड़ की जमीन राज्य सरकार ने नया रायपुर में दी है। उसमें केंद्र सरकार द्वारा लगभग 350 से 400 करोड रुपए की लागत से वहां पर बिल्डिंग बनाई जाएगी। पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। इस कार्य में केंद्र सरकार की पूरी मदद मिल रही है। इसके बाद वहां पर एनएफएसयू का कैंपस डेडीकेटेड होकर चलेगा।

शर्मा ने कहा कि तीन जो नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आए हैं, इन तीनों कानूनों में 7 साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक साइंस का बड़ा महत्व है। इसमें बहुत सारे मैन पावर की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में इसके खुल जाने से प्रदेश के स्टूडेंट आगे आ पाएंगे।

शर्मा ने कहा कि यह बेहतर विश्वस्तरीय संस्थान है जिसका एक कैंपस छत्तीसगढ़ को मिलने वाला है। इसी के साथ एक और 6 से 7 एकड़ की जमीन लगी हुई है, जिस पर फॉरेंसिक लैब बनेगा। इन दोनों ही कार्यों का भूमिपूजन होना है। एनएफएसयू का कैंपस जब तक बनेगा, तब तक उसका ट्रांजिट कैम्पस होना चाहिए। पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी और उसका ट्रांजिट कैंपस जो शुरू होने वाला है, उसको भी प्रारंभ किया जाएगा।

शर्मा ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान शाह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी लेंगे और इसी दौरान किसी एक कैम्प में उनका प्रवास भी होगा। श्री शाह 23 जून को दिल्ली वापस लौटेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.