Media24Media.com: #कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कांग्रेस सांसद शशि थरूर. Show all posts
Showing posts with label #कांग्रेस सांसद शशि थरूर. Show all posts

भारत की पाक को चेतावनी: थरूर बोले, बंदूक की नोक पर बात नहीं

No comments Document Thumbnail

 अमेरिका में सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि 'हमारे सिर पर पाकिस्तान बंदूक तानकर रखेगा तो उसके साथ कोई बातचीत नहीं होगी।' उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी मिट्टी में आतंकवादी गतिविधियों को यदि नियंत्रित नहीं करता तो भारत ने जो कार्रवाई की है वह आगे भी हो सकती है। नेशनल प्रेस क्लब में बुधवार को बातचीत के दौरान ने थरूर ने कहा कि 'मुझे लगता है कि अमेरिका, भारत के रुख से भलीभांति परिचित हो गया है कि हमारे सिर पर बंदूक रखकर कोई बातचीत नहीं हो सकती।


कांग्रेस सांसद ने कहा, 'यह पाकिस्तान के बारे में नहीं है। साफ तौर पर कहें तो, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पाकिस्तान खुद के साथ क्या कर रहा है। हमें फर्क पड़ता है कि वह हमारे साथ और हमारे नागरिकों के साथ क्या कर रहा है। यही असली मुद्दा है। आतंकवाद बंद करो, फिर आप जो चाहो वो बनो। हमें परेशान मत करो, हमें शांति से रहने दो। हम पाकिस्तान पर किसी तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि अगर आप पाकिस्तानियों से बात करना चाहते हैं, तो उनसे पूछिए—आप इन आतंकवादियों को शरण क्यों देते हैं? आप उन्हें काम करने की इजाजत क्यों देते हैं? आप अपने पड़ोसी के खिलाफ इस तरह की गतिविधियों की अनुमति क्यों दे रहे हैं?... ये सब आकाश से नहीं टपका है, यह एक विशेष जगह से आया है — और वह है पाकिस्तान।'

 

शशि थरूर की कूटनीति लाई रंग, 48 घंटे में ही कोलंबिया को पाकिस्तान प्रेम से करना पड़ा तौबा

No comments Document Thumbnail

 Shashi Tharoor News : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कोलंबिया के सामने बेनकाब कर दिया. जिसके बाद कोलंबिया ने आधिकारिक तौर पर अपना वह बयान वापस ले लिया है, जिसमें उसने भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की थी. इससे पहले भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को हुए नुकसान पर कोलंबिया ने निराशा व्यक्त की थी. इस पर शशि थरूर ने चिंता जताते हुए कहा था कि हम (भारत) कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश हैं.


भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनियो ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि आज हमें जो स्पष्टीकरण मिला है और वास्तविक स्थिति, संघर्ष और कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में अब हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर हम बातचीत जारी रख सकते हैं.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया के बयान वापस लेने पर कहा कि उप मंत्री ने बहुत विनम्रता से जिक्र किया कि उन्होंने वह बयान वापस ले लिया है, जिस पर हमने चिंता व्यक्त की थी और वे इस मामले पर हमारी स्थिति को पूरी तरह समझते हैं, जो कि हमारे लिए बहुत मूल्यवान है.

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई

दरअसल भारतीय सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहा है. थरूर, सीमापार आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान के समर्थन और आतंकवाद के प्रति भारत के जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता से अवगत कराने के लिए कोलंबिया की यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं.

भारत के रुख पर विस्तार से बात

गुरुवार को कोलंबिया की राजधानी में एक प्रेस वार्ता में थरूर ने आतंकवाद पर भारत के रुख पर विस्तार से बात की. इसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले पर कोलंबिया की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई. प्रतिनिधिमंडल में शामिल, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, थरूर ने आतंकवाद पर भारत के रुख को दोहराया और कोलंबिया की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त की, जिसने भारत में आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के बजाय पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की है.

भारत आतंकवाद का कड़ा जवाब देता रहेगा

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हमला करने वालों और बचाव करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती. सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद का कड़ा जवाब देना जारी रखेगा. यह प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कोलंबिया पहुंचने से पहले गुयाना और पनामा की यात्रा कर चुका है.

पूर्व राष्ट्रपति सीजर गाविरिया से मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल में भुवनेश्वर कलिता (बीजेपी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), शांभवी (एलजेपी), जीएम हरीश बालयोगी (टीडीपी) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राष्ट्रपति सीजर गाविरिया से बोगोटा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. गाविरिया कोलंबिया की एसेंबली में सबसे बड़ी पार्टी लिबरल पार्टी के प्रमुख हैं.

कोलंबिया से ब्राजील जाएगा प्रतिनिधिमंडल

थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उन्होंने (गाविरिया) आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का दृढ़ता से समर्थन किया और सार्वजनिक रूप से भी यह बात कही थी. बोगोटा में अपने प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल कोलंबिया की कांग्रेस के सदस्यों, मंत्रियों और थिंक टैंक तथा मीडिया में अन्य प्रमुख वार्ताकारों के साथ बातचीत करेगा. कोलंबिया से प्रतिनिधिमंडल ब्राजील जाएगा. यह पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में अमेरिका जाएगा.

Operation Sindoor : भारत-पाक में कोई समानता नहीं: कोलंबिया में शशि थरूर ने मेजबान को सुनाई खरी-खरी

No comments Document Thumbnail

 Operation Sindoor : भारत की ओर से पाकिस्तान को एक्सपोज करने का कार्यक्रम जारी है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय डेलिगेशन कोलंबिया में है, जहां उन्होंने कोलंबिया को ही आड़े हाथ लिया है. दरअसल, कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान को लेकर कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर की है, जिसने आतंकवाद के पीड़ितों के बजाय भारतीय हमलों से पाकिस्तान में जानमाल की हानि पर संवेदना जताई थी.


थरूर ने कहा, ‘हम कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश हैं, जिसने आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की है. हमें लगता है कि जब ये बयान दिया गया तब शायद स्थिति को पूरी तरह से नहीं समझा गया था. ये समझना हमारे लिए बेहद जरूरी है. हम एक ऐसा देश हैं जो वास्तव में दुनिया में रचनात्मक प्रगति के लिए एक ताकत रहे हैं. हमें निश्चित रूप से उम्मीद है कि अन्य सरकारें उन लोगों से कहेंगी जो आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और संरक्षण देते हैं कि वे ऐसा करना बंद करें. यह वास्तव में बहुत मददगार होगा, चाहे सुरक्षा परिषद में हो या उसके बाहर.’

भारत चार दशकों से झेल रहा आतंकवाद

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'हम कोलंबिया से इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत करने को बहुत इच्छुक हैं। हमारे पास, जैसा कि मैंने कहा, बहुत ठोस सबूत हैं। वास्तव में, जब यह आतंकी हमला हुआ, तो उसे ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक संगठन ने तुरंत जिम्मेदारी के साथ स्वीकार किया, जो कि पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का एक इकाई है। जैसे कोलंबिया ने कई आतंकी हमलों का सामना किया है, वैसे ही भारत ने भी किया है। हम पिछले लगभग चार दशकों से बड़ी संख्या में हमलों को झेलते आ रहे हैं।'

कोलंबिया को कोई गलतफहमी

थरूर ने कोलंबिया को समझाया कि आतंकवादियों को भेजने वालों और उसका विरोध करने वालों में अंतर है. भारत ने सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया. अगर कोलंबिया में कोई गलतफहमी है, तो वह उसे दूर करने आए हैं. उन्होंने कहा कि शायद कोलंबिया ने स्थिति को पूरी तरह नहीं समझा. इसलिए उसने पाकिस्तान के लिए दुख जताया. भारत चाहता है कि दुनिया के देश पाकिस्तान से कहें कि वह आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे.

थरूर ने कहा कि भारत और कोलंबिया दोनों ने आतंकवाद का दर्द झेला है. भारत चार दशक से आतंकी हमले सह रहा है. कोलंबिया भी ऐसी घटनाओं से गुजरा है. भारत दुनिया में शांति और प्रगति के लिए काम करता है. थरूर ने उम्मीद जताई कि कोलंबिया जैसे देश पाकिस्तान को आतंकवादियों की मदद बंद करने के लिए कहेंगे. यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अंदर या फिर बाहर हो सकता है.

पाक-चीन गठजोड़ पर भड़के थरूर

थरूर ने पाकिस्तान की सैन्य ताकत पर भी बात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 81 फीसदी सैन्य उपकरण चीन से आते हैं. ये उपकरण रक्षा के लिए नहीं, बल्कि हमले के लिए हैं. थरूर ने चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट का ज़िक्र किया. इसका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पाकिस्तान में है. इसे चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर कहते हैं. यह एक हाईवे है जो चीन को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बंदरगाह से जोड़ता है. इससे चीन को सामान तेजी से ले जाने में मदद मिलती है. थरूर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के विकास से कोई दिक्कत नहीं है. भारत का विरोध सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.