Media24Media.com: #आत्महत्या की कोशिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आत्महत्या की कोशिश. Show all posts
Showing posts with label #आत्महत्या की कोशिश. Show all posts

अरपा नदी पुल से कूदकर युवती ने दी जान देने की कोशिश, राहगीरों की सूझबूझ से बची जान, देखे वीडियो

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। शनिवार की देर रात अरपा नदी स्थित रामसेतु पुल पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। पुल पर खड़ी होकर युवती लगातार नदी में छलांग लगाने की जिद पर अड़ी थी। इस दौरान वहां मौजूद लोग दंग रह गए और कुछ देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसी बीच किसी राहगीर ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है।


राहगीरों ने दिखाई सूझबूझ

जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान संगीता बंजारे के रूप में हुई है। हालांकि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए युवती को लगातार समझाया और बातचीत करते रहे। अंततः उनकी समझाइश से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।


पुलिस ने लिया संरक्षण में

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती से पूछताछ की जा रही है।

महिला ने महानदी में लगाई छलांग, बोली– मुझे मत बचाओ, लोगों ने दिखाई बहादुरी, बचाई जान

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। जिले के नवापारा-राजिम के बीच बहने वाली महानदी में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में भर्ती महिला

सूत्रों के अनुसार, पुराने इंटकवेल संगवारी कार्यालय के पास महिला ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने की कोशिश की गई तो महिला बार-बार कहती रही– “मुझे मत बचाओ” और धार में बहने लगी।

इसी दौरान नदी में नहा रहे वार्ड क्रमांक 18 के खिलावन दास मानिकपुरी, रवि साहू और राजा सोनकर ने साहस दिखाते हुए महिला को किसी तरह बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपना नाम शकुन बाई, निवासी कृष्णा नगर, गांधी चौक रायपुर बताया है। आत्महत्या की कोशिश की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.