Media24Media.com: #अवैध धान भंडारण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अवैध धान भंडारण. Show all posts
Showing posts with label #अवैध धान भंडारण. Show all posts

महासमुंद में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित हजारों कट्टा जब्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बागबाहरा एवं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2250 कट्टा अवैध धान एवं धान से भरा एक ट्रक जब्त किया गया।


बागबाहरा विकासखंड में धान उपार्जन केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान राजडेरा समिति में 2088 कट्टा धान अधिक तथा तेंदूकोना समिति में 17069 कट्टा धान कम पाया गया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी दौरान तेंदूकोना से भुरकोनी मार्ग पर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 200 कट्टा धान से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया, जिसे बुंदेली चौकी के सुपुर्द किया गया। वहीं उड़ीसा से लाकर खेतों एवं बाड़ी में छुपाकर रखे गए लगभग 1000 कट्टा धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर थाना कोमाखान के हवाले किया गया।

टूहलू चेकपोस्ट के पास धान से भरा एक अन्य ट्रक पकड़ा गया, जिसे आगे की कार्रवाई हेतु टूहलू थाना भेजा गया।

सरायपाली विकासखंड के ग्राम गिधामुंडा में बरतराम के गोदाम के निरीक्षण के दौरान 1400 कट्टा धान पाया गया। जांच में 600 कट्टा धान का वारिसान पंजीयन प्रक्रियाधीन पाया गया, जबकि शेष 800 कट्टा धान अधिया का बताया गया, परंतु उससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त 800 कट्टा धान को राजस्व एवं मंडी विभाग की टीम ने जब्त किया।

इसके अतिरिक्त सारंगढ़-घठौरा से नवागढ़ महासमुंद समिति की ओर अवैध रूप से धान परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टरों में लदे 250 कट्टा धान भी जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के मामलों में कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रायगढ़ के बिजना में 951 बोरी अवैध धान जब्त, एसडीएम घरघोड़ा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले में अवैध धान भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के अभियान के तहत आज एसडीएम घरघोड़ा के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 

तहसील तमनार के ग्राम बिजना में की गई इस औचक जांच में टीम ने माखन गुप्ता के घर से कुल 951 बोरी अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

औचक निरीक्षण के दौरान अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर धान को जब्त किया गया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की धान खरीदी नीति को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध भंडारण और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.