Media24Media.com: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर का हमला, 5 घायल; एक की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर का हमला, 5 घायल; एक की हालत गंभीर

Document Thumbnail

 डोंगरगढ़। क्षेत्र के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर के हमले का मामला सामने आया है। इस घटना में 5 महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की करीब 10 महिलाएं एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता संग्रह के लिए गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं।

घायलों में कोहलाकसा निवासी फूलबाई साहू को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके सीने और हाथ में गहरी चोटें हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। तेंदूपत्ता सीजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों में जाते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल वन विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.