Media24Media.com: अमेरिका में पाकिस्तान की खुली पोल! ट्रंप के करीबी सांसद ने कहा- “भरोसे के लायक नहीं”

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अमेरिका में पाकिस्तान की खुली पोल! ट्रंप के करीबी सांसद ने कहा- “भरोसे के लायक नहीं”

Document Thumbnail

 अमेरिका में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरिकी संसद में हुई एक सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान की कथित दोहरी नीति पर तीखी टिप्पणी की।


सुनवाई के दौरान ग्राहम ने अमेरिकी रक्षा अधिकारियों से पूछा कि यदि पाकिस्तान वास्तव में अमेरिका और ईरान के बीच निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, तो फिर ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर उतरने की अनुमति क्यों दी गई।

दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि युद्धविराम की घोषणा के बाद ईरान के कुछ सैन्य विमान पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतरे थे। इनमें कथित रूप से एक RC-130 निगरानी विमान भी शामिल था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जब ग्राहम ने इस मामले पर अमेरिकी अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगा, तो उन्हें संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ये रिपोर्ट्स सही हैं, तो पाकिस्तान को निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं माना जा सकता।
ग्राहम ने तंज भरे अंदाज में कहा कि अब यह समझ आता है कि बातचीत आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही है। उनके बयान के बाद अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ईरानी विमानों की मौजूदगी केवल राजनयिक और लॉजिस्टिक सहयोग का हिस्सा थी।
गौरतलब है कि आतंकवाद और क्षेत्रीय राजनीति को लेकर पाकिस्तान की भूमिका पर पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठते रहे हैं। अब अमेरिका के भीतर भी उसकी नीतियों को लेकर अविश्वास खुलकर सामने आने लगा है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.