Media24Media.com: 2 मई को करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, घबराएं नहीं, सरकार कर रही बड़ी तैयारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2 मई को करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, घबराएं नहीं, सरकार कर रही बड़ी तैयारी

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। 2 मई को देशभर के करोड़ों मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन सुनाई दे सकता है। हालांकि, इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह किसी खतरे का संकेत नहीं बल्कि सरकार द्वारा किया जा रहा एक परीक्षण है।


दरअसल, दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर मोबाइल आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का टेस्ट कर रहे हैं। इस सिस्टम का मकसद आपातकालीन स्थिति में लोगों तक तुरंत चेतावनी और जरूरी जानकारी पहुंचाना है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में इस अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण किया जा चुका है। अब इसे देशभर में लागू करने से पहले व्यापक स्तर पर टेस्ट किया जा रहा है। सरकार ने इस सिस्टम का नाम SACHET (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) रखा है।

लोगों को पहले ही SMS के जरिए सूचना दी जा चुकी है कि 2 मई को उनके क्षेत्र में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ का परीक्षण किया जाएगा। ऐसे में अगर मोबाइल पर सायरन बजे या अलर्ट मैसेज आए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह केवल ट्रायल है।

कैसे काम करता है सिस्टम?

यह अलर्ट सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है, जिसे इंटरनेशनल टेलीकॉम यूनियन ने सुझाया है। इसके जरिए SMS और तेज सायरन के माध्यम से लोगों तक तुरंत संदेश पहुंचाया जाता है।

इसकी खास बात यह है कि अलर्ट केवल उसी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा, जहां किसी संभावित आपदा का खतरा होगा। इसमें सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे एक साथ लाखों मोबाइल फोन पर रियल टाइम में संदेश भेजा जा सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.