Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

Document Thumbnail

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ई गांव के पास हाफ नदी पुल के नजदीक हुआ।


जानकारी के अनुसार, बिरगांव (रायपुर) निवासी कुछ युवक शादी समारोह में शामिल होने पंडरिया गए थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शादी की रस्में पूरी कर सभी कार से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में घायल दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान बिरगांव निवासी अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जुनैद रजा और आरजू खान शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.