Media24Media.com: गोलगप्पे खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, सारंगढ़ में 25 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गोलगप्पे खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, सारंगढ़ में 25 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

Document Thumbnail

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के रेड़ा गांव में फूड प्वाइजनिंग की आशंका से हड़कंप मच गया। गोलगप्पे (फुलकी) खाने के बाद बच्चों, महिलाओं और युवकों समेत करीब 20 से 25 ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को आधी रात जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


जानकारी के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने शनिवार रात गांव में गोलगप्पे खाए थे। इसके कुछ घंटों बाद उन्हें उल्टी, दस्त, बुखार और शरीर दर्द की शिकायत होने लगी। एक ही मोहल्ले के कई लोगों के बीमार पड़ने से गांव में चिंता का माहौल बन गया।

परिजनों ने तत्काल सभी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। मरीजों और परिजनों का कहना है कि फुलकी खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। विभाग ने खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही फूड प्वाइजनिंग के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.