Media24Media.com: सरकारी दफ्तर बना मयखाना! धान संग्रहण केंद्र में कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरकारी दफ्तर बना मयखाना! धान संग्रहण केंद्र में कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

Document Thumbnail

 बालोद। जिले के मालीघोरी धान संग्रहण केंद्र से सरकारी व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्यालय में ही शराब पार्टी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


दफ्तर में छलकाए जाम, कैमरे में कैद हुई करतूत

वायरल वीडियो में धान संग्रहण केंद्र का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तिलेश्वर साहू कुछ अन्य लोगों के साथ कार्यालय परिसर में बैठकर शराब पीता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी गतिविधि सरकारी कार्यालय के भीतर संचालित होती नजर आ रही है, जहां आमतौर पर सरकारी कामकाज और दस्तावेजों का संधारण किया जाता है।

दस्तावेजों की आलमारी में मिली शराब की बोतलें

वीडियो में सरकारी रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाली आलमारी में शराब की बोतलें रखी दिखाई दे रही हैं। इससे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के साथ-साथ कार्यालयीन अनुशासन और नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों में हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह की गतिविधियां प्रशासन की छवि को धूमिल करती हैं और जनता का भरोसा कमजोर करती हैं।

DMO ने सवाल सुनने से पहले ही काटा फोन

मामले में जिला विपणन अधिकारी (DMO) टिकेंद्र राठौर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वयं को अवकाश पर होने की बात कहते हुए सवाल सुने बिना ही फोन काट दिया। इससे विभागीय जवाबदेही को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच और कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें जिला प्रशासन और विपणन विभाग पर हैं। यदि वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है।

 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.