Media24Media.com: ट्रेन के सामने कूदे प्रेमी युगल, दोनों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रेन के सामने कूदे प्रेमी युगल, दोनों की मौत

Document Thumbnail

 बालोद। बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग युवती का शव लहूलुहान अवस्था में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों उसी वाहन से वहां पहुंचे थे।

मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.