Media24Media.com: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

Document Thumbnail

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (12 मई 2026) अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किए।

राष्ट्रपति ने कहा कि नर्सिंग कर्मी सेवा, समर्पण और करुणा का सर्वोच्च उदाहरण हैं तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नर्सिंग कर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करने के लिए की गई थी।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.