Media24Media.com: AI से IPL की नकली टिकट बनाकर बेची, दुर्ग के 4 युवक गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

AI से IPL की नकली टिकट बनाकर बेची, दुर्ग के 4 युवक गिरफ्तार

Document Thumbnail

 Fake Ticket Scam : अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच के दौरान हाईटेक टिकट फ्रॉड का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो AI टूल्स और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से नकली IPL टिकट बनाकर दर्शकों को बेच रहे थे।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकांत बोरकर, नूतन साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के मैच के दौरान एक युवक ने स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदा था। UPI से भुगतान करने के बाद जब वह एंट्री गेट पहुंचा, तो स्कैनिंग में टिकट फर्जी निकला। इसके बाद साइबर सेल और पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया से असली IPL टिकटों की तस्वीरें डाउनलोड करते थे। फिर CorelDRAW और अन्य डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी कॉपी तैयार की जाती थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि टिकट के डिजाइन और प्रिंटिंग पैटर्न समझने के लिए आरोपियों ने ChatGPT
और ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स का सहारा लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भी नकली टिकट बेचने की कोशिश कर चुके थे। वहां असफल होने के बाद उन्होंने अपनी तकनीक को और बेहतर बनाया और फिर लखनऊ को निशाना बनाया।

जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपियों तक पहुंचने में UPI ट्रांजैक्शन सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और संभावित ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.