Media24Media.com: घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या, सिलबट्टे से वार कर उतारा मौत के घाट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या, सिलबट्टे से वार कर उतारा मौत के घाट

Document Thumbnail

 दुर्ग। शहर के छावनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। कैंप-2 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने कथित तौर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी।


पुलिस के अनुसार, मृतक डोमन साहू और उसकी पत्नी हीरामणि साहू के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से ड्राइवर था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, इस बार का झगड़ा जानलेवा साबित हुआ।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.