Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में ऑरेंज-येलो चेतावनी, तेज आंधी-बारिश का खतरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में ऑरेंज-येलो चेतावनी, तेज आंधी-बारिश का खतरा

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।

क्या करें और क्या न करें

खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
बिजली कड़कने के समय खुले मैदान में न रहें।
पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.