Media24Media.com: थाने में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल, ASI और कॉन्स्टेबल सस्पेंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

थाने में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल, ASI और कॉन्स्टेबल सस्पेंड

Document Thumbnail

 राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ थाना परिसर के भीतर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉन्स्टेबल पैसे लेते नजर आ रहा है।


वीडियो सामने आने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया है।

वीडियो में क्या दिखा

वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल 100-100 रुपये के नोट लेते हुए उन्हें अपनी जेब में रखते दिखाई दे रहा है। वहीं एएसआई मोबाइल फोन में एक महिला की तस्वीर को जूम कर देखते नजर आ रहा है। वीडियो में चालान, जमानत और “मामला निपटाने” को लेकर बातचीत भी सुनाई दे रही है।

क्या कार्रवाई हुई

पुलिस के अनुसार, एएसआई पर वर्दी में न रहने और विभाग की छवि खराब करने का आरोप है, जबकि कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है।

जांच जारी

हालांकि, वीडियो की पूरी सच्चाई और पृष्ठभूमि अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो हाल के दिनों का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.